जना नायगन (Jana Nayagan) 2026 की तमिल भाषा की राजनीतिक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है, जबकि इसका निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस ने किया है. यह प्रोडक्शन हाउस की तमिल सिनेमा में पहली फिल्म भी है. फिल्म में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (Vijay), पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं. इनके साथ गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियमणि भी अहम किरदार निभाते हैं.
फिल्म की कहानी एक पूर्व पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दिवंगत मित्र की बेटी की परवरिश करता है. वह उसे बचपन के मानसिक आघात से बाहर निकलने और भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करता है. इसी दौरान उसका सामना ऐसे भ्रष्ट लोगों से होता है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरा बन चुके हैं. इसके बाद कहानी न्याय की लड़ाई की ओर बढ़ती है.
जना नायगन को 2023 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म भगवंत केसरी का आंशिक रीमेक माना जाता है. फिल्म का आधिकारिक ऐलान सितंबर 2024 में अस्थायी नाम थलापति 69 के साथ किया गया था, क्योंकि यह विजय के मुख्य अभिनेता के रूप में 69वीं फिल्म थी. जनवरी 2025 में इसका आधिकारिक नाम 'जना नायगन' घोषित किया गया.
फिल्म पहले 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से जुड़े मामलों के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई. 9 अप्रैल 2026 को पूरी फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई, जिसके बाद इसके कई हिस्से सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर अवैध रूप से शेयर किए गए. इस मामले में निर्माताओं ने कानूनी कार्रवाई की. बाद में सेंसर से जुड़े मुद्दे सुलझने के बाद फिल्म 23 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई.
हफ्तेभर की भागदौड़ के बाद अगर आप अपने पसंदीदा ओटीटी चैनल पर कुछ नया और मजेदार देखने का प्लान कर रहे हैं, तो उसकी तैयारी हमने कर दी है. जियो हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जी5 समेत इन चैनलों पर क्या-क्या नई फिल्म/सीरीज आई हैं, उसकी पूरी लिस्ट आपके सामने हाजिर है.
कावेरी जल विवाद के कारण कर्नाटक में विजय की विदाई फिल्म 'जन नायगन' की स्क्रीनिंग रोक दी गई है. किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कुछ थिएटर इसके पोस्टर हटा रहे हैं.
बॉक्स ऑफिस पर थलपति विजय की फिल्म 'जन-नायगन' का जलवा देखने को मिल रहा है. फिल्म ने 4 दिन में ही 124 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. 'जन-नायगन' के हिंदी वर्जन को भी जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म 'The Odyssey' ने भी भारतीय सिनेमाघरों में धमाल मचाया है. मूवी मसाला में देखें एंटरटेनमेंट की बड़ी ख़बरें.
सीएम विजय की फिल्म जन नायगन ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है. फिल्म ने 5 दिनों में भारत में 158 करोड़ और वर्ल्डवाइड 233 करोड़ से अधिक की कमाई की है.
थलपति विजय की फिल्म जन नायगन कई महीनों तक सेंसर बोर्ड में अटकने के बाद रिलीज हुई है. ऐसे में इसके डायरेक्टर एच.विनोथ ने बताया कि कैसे इस मुश्किल समय में तमिलनाडु के सीएम उनके साथ खड़े रहे.
बॉलीवुड के कई एक्टर्स जैसे बॉबी देओल, संजय दत्त, सोनू सूद और अक्षय कुमार साउथ इंडस्ट्री में विलेन की भूमिका निभाकर अपनी लोकप्रियता बढ़ा रहे हैं. हाल ही में रिलीज हुई जन नायगन में वो नजर आए हैं.
थलपति विजय की फिल्म जन नायगन बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर आई है. फिल्म ने पहले दिन दमदार कमाई की है. विजय की आखिरी फिल्म देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड नजर आए.
6 महीने के इंतजार और कई विवादों के बाद आखिरकार Thalapathy Vijay की फिल्म Jana Nayagan सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के साथ ही तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और देशभर के कई शहरों में थिएटर जश्न में बदल गए। विजय की एंट्री पर फैंस सीटियां बजाते, डांस करते, नोट उड़ाते और "विजय-विजय" के नारे लगाते नजर आए। फिल्म में Bobby Deol की एंट्री को भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। जानिए पहले दिन का माहौल, फैंस का रिएक्शन और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कितना धमाल मचा सकती है।
'जन नायगन' (जन नेता) एक तमिल पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म के डायरेक्टर एच. विनोथ हैं. इसमें विजय, ममिता बैजू और बॉबी देओल लीड रोल में हैं. जानिए आखिर ये फिल्म कैसी है?
आखिरकार सीएम थलपति विजय की फिल्म जन नायगन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. तमिलनाडु समेत साउथ के कई राज्यों में विजय की फिल्म को लेकर जश्न का माहौल है. फैंस में फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने की होड़ मची हुई है.
थलपति विजय की फिल्म जन नायगन रिलीज हो गई है. सीएम बनने के बाद थियेटर्स में आई ये उनकी पहली फिल्म है. सालों पहले एमजीआर के सीएम बनने के बाद उनकी फिल्म रिलीज होने पर तमिलनाडु में जश्न का माहौल था.
तमिलनडुय के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' फाइनली रिलीज के लिए तैयार है. मेकर्स ने विजय के ने पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट ऑफिशियली अनाउंस कर दी है.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' आखिरकार रिलीज के लिए तैयार है. टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स और ओवरसीज डिस्ट्रिब्यूटर्स ने 24 जुलाई की रिलीज डेट के साथ इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है. मगर इस डेट से विजय के बेटे की पहली फिल्म 'सिग्मा' खतरे में आ गई है.
सीएम विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन को सेंसर बोर्ड ने पास तो कर दिया, मगर इसमें कई सारे बदलाव किए गए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसर, CBFC ने फिल्म में 12 जगह कट लगाए हैं, जिसकी पूरी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं.
थलपति विजय की फिल्म जन नायगन तो अब सेंसर बोर्ड से पास हो गई है, लेकिन दिलजीत की सतलुज पर बड़ा विवाद अभी भी जारी है. अब सवाल यही है कि सेंसरबोर्ड कैसे काम करता है, आपको विस्तार से समझाते हैं.
सीएम थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन को बड़ी राहत मिल चुकी है. सेंसर बोर्ड ने करीब 7 महीने बाद फिल्म को पास किया है. इसे A सर्टिफिकेट मिला है, जिसके बाद फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है.
विजय की फिल्म 'जना नायक' से जुड़े सूत्रों का कहना है कि 'A' सर्टिफिकेट की खबरों के बावजूद, फ़िल्म को अभी भी CBFC से मंजूरी का इंतजार है. हालांकि जुलाई के आखिर में रिलीज होने की अटकलें अभी भी जारी हैं.
तमिलनाडु सरकार ने विजय की लास्ट फिल्म 'जन नायगन' प्रोड्यूस करने वाले वेंकट नारायण को नई दिल्ली में एक साल के लिए राज्य सरकार का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है. इस नियुक्ति का सरकारी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल होते ही थलपति विजय के फैंस और जनता काफी हैरान हैं. कइयों ने तो इसमें कुछ 'विशेष' एंगल भी निकाल डाले.
विजय की मचअवेटेड फिल्म 'जन नायक' अगले दो हफ्तों के अंदर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, इसके प्रोड्यूसर ने रविवार को इसकी पुष्टि कर दी है.
तमिलनाडु चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद थलपति विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें ‘तमिलनाडु का मुख्यमंत्री’ बताया जा रहा है. ये वायरल क्लिप की सच है या झूठ- आइये बताते हैं.
थलपति विजय की पार्टी TVK तमिलनाडु चुनाव में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. इसी बीच उनकी विवादित फिल्म 'जन नेता' की रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है. जानिए क्या CM बनने के बाद रिलीज होगी विजय की फिल्म.