आज का दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी धमाकेदार बीता. केजीएफ स्टार यश की नई फिल्म टॉक्सिक ने अपने नए गाने तबाही से सोशल मीडिया पर सचमुच की तबाही मचा दी है. गाने में यश और कियारा की केमिस्ट्री पर सबकी नजरें टिकी रहीं. उनके बोल्ड और इंटीमेट सीन्स से हर तरफ हल्ला मचा. हर कोई उन्हें उस अंदाज में देखकर दंग रह गया.
वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा वाले शैलेश लोढ़ा ने 6 जुलाई को अपनी बेटी स्वरा की शादी कराई, जिसकी फोटो-वीडियोज ने काफी सुर्खियां बटोरीं. इस ग्रैंड वेडिंग सेलिब्रेशन से विदाई की तस्वीरें सामने आईं, जिसमें एक्टर की आंखों में आंसू नजर आए. बेटी को विदा करते हुए वो थोड़े इमोशनल हुए.
'गोविंदा होगा सबका हीरो, तू मेरी हीरो नंबर वन है' बोलीं फराह, फूट-फूटकर रोईं सुनीता आहूजा
सुनीता आहूजा जो पहले केवल गोविंदा की पत्नी के रूप में जानी जाती थीं, अब इंटरनेट की लोकप्रिय पर्सनैलिटी बन चुकी हैं. लॉकअप 2 में फराह खान ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें गले लगाया, जिससे सुनीता भावुक हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं.
प्रभास की फिल्म स्पिरिट के सेट पर हुआ हादसा, एक्टर राजेश शर्मा को कीड़े ने काटा, हालत नाजुक
राजेश शर्मा जो इन दिनों प्रभास की फिल्म स्पिरिट में काम कर रहे हैं उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई. वो अस्पताल में भर्ती हैं क्योंकि उन्हें किसी कीड़े ने काट लिया. वो हैदराबाद में शूटिंग कर रहे थे, तभी उनके साथ ऐसी घटना घटी.
घर पर पिता के जाने से पसरा सन्नाटा, रोते-रोते शूट करते रहे 'तारक मेहता' के बाघा, छलका दर्द
बाघा यानी एक्टर तन्मय वेकारिया ने अपने पिता को याद करते हुए अपने काम के प्रति ईमानदारी का उदाहरण सेट किया है. उन्होंने कहा कि जब उनके पिता गुजर गए, तब भी वो अपने परिवार के पास जाने के बजाय सेट पर काम करते रहे.
कियारा ने मचाई 'तबाही', यश संग दिए टॉक्सिक इंटीमेट सीन्स, सोशल मीडिया पर लगी आग
यश और कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज होते ही वायरल हुआ. इंटीमेट सीन्स और शानदार केमिस्ट्री की तारीफ हुई, लेकिन कई यूजर्स कियारा के किरदार को सिर्फ 'आई कैंडी' बताए जाने पर सवाल उठे.
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में फिल्मी और राजनीति की दुनिया की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. शादी के कई इनसाइड वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल रहे.