टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा के घर जश्न का माहौल है. एक्टर की बेटी स्वरा ने 6 जुलाई को शादी करके नई जिंदगी की शुरुआत की है.
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में फिल्मी और राजनीति की दुनिया की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. शादी के कई इनसाइड वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
शादी के एक वीडियो में शैलेश लोढ़ा इमोशनल होते दिखाई दिए. बेटी को विदा करते हुए शैलेश इमोशनल होते नजर आए. उनकी आंखों में आंसू छलक उठे.
बेटी को विदा करना हर पिता के लिए मुश्किल होता है. शैलेश लोढ़ा के लिए भी अपनी बेटी को किसी दूसरे को सौंपना आसान नहीं रहा.
शैलेश ने अपनी लाडली की शादी जोधपुर के उम्मेद पैलेस में काफी धूमधाम से की. उन्होंने बेटी की शादी में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी.
शैलेष लोढ़ा की बेटी स्वरा का वेडिंग लुक भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है. दुल्हन के जोड़े में सजीं वो किसी राजकुमारी से कम नहीं लगीं.
लहंगा-चोली संग उन्होंने हैवी नेकलेस, मांग टीका और मैचिंग झुमके पहनकर अपना वेडिंग लुक कंप्लीट किया. लाइट ग्लोइंग मेकअप में वो अप्सरा लगीं. बालों को मिडिल पार्टिशन के साथ वेवी लुक देकर ओपन रखा.
शैलेष लोढ़ा की बेटी के ब्राइडल लुक पर हर किसी की नजरें टिकी रह गईं. फैंस उन्हें शादी की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं.
शैलेष की बेटी की शादी में विक्की कौशल भी खास मेहमान बने. विक्की ने एक्टर की बेटी की शादी में अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए.
शादी से पहले बेटी के संगीत में शैलेश लोढ़ा दिल खोलकर नाचते दिखाई दिए. उन्होंने अपने क्रेजी डांस मूव्स से हर किसी के होश उड़ा दिए. एक्टर के डांसिंग वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं.
शैलेष लोढ़ा की बात करें तो उन्होंने शो में 'तारक मेहता' का रोल प्ले किया था. उनके इस किरदार को लोग आज भी भूल नहीं पाते.
(All Photos: Social Media)