scorecardresearch
 

तलाक की खबरों के बीच बोल्ड हुईं देसी सपना चौधरी, घाघरा-चोली छोड़ रिवीलिंग ड्रेस में मचाई हलचल

सपना चौधरी ने बोल्ड लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. ब्लू ड्रेस में सपना डीवा लगीं. उनके ग्लैमरस लुक से फैंस नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. सोशल मीडिया पर सपना ने अपने किलर अंदाज से हलचल मचा दी है.

Advertisement
X
सपना चौधरी पर फिदा हुए फैंस (Photo: Instagram @itssapnachoudhary)
सपना चौधरी पर फिदा हुए फैंस (Photo: Instagram @itssapnachoudhary)

वाह क्या जलवे हैं! हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी का अवतार अब बिल्कुल बदल चुका है. देसी सपना अब मॉडर्न बेब बन चुकी हैं. सपना चौधरी के बोल्ड लुक ने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है. यकीन मानिए उनके लुक से नजरें हटाना भी मुश्किल हो गया है.

देसी सपना का मॉर्डन अवतार

सपना चौधरी ने रिवीलिंग ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. ज्यादातर सूट, साड़ी और ट्रेडिशनल घाघरा-चोली में नजर आने वाली डांसर और एक्ट्रेस सपना को अब बोल्ड आउटफिट में देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं. फैंस बार-बार सपना की तस्वीरें देख रहे हैं. उनका ग्लैमरस अंदाज हर किसी को घायल कर रहा है. 

सपना चौधरी नई तस्वीरों में ब्लू स्वीटहार्ट नेकलाइन ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. हाई स्लिट ड्रेस में सपना अपनी टोंड लेग्स फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दीं. इस लुक में उन्होंने कई किलर पोज दिए. सपना बोल्ड लुक में समंदर के बीच क्रूज पर जलवे बिखेरती हुई दिखाई दीं, तो कभी सीढ़ियों पर बैठकर पोज देती नजर आईं.

सपना पर दिल हारे फैंस

सपना चौधरी के मॉडर्न अवतार पर फैंस की नजरें अटक गई हैं. सपना को कोई ब्यूटी क्वीन बता रहा है, तो कोई हार्ट और फायर इमोजी के साथ उनकी तस्वीरों पर रिएक्शन दे रहा है. सपना ने हर किसी का दिल जीत लिया है. 

Advertisement

सपना की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी मुश्किल दौर से गुजर रही है. सपना का आरोप है कि उनके पति कई बार उनके साथ मारपीट कर चुके हैं. पब्लिक प्लेस में भी वो कई दफा हंगामा कर चुके हैं. पति की हिंसा से परेशान होकर सपना ने अपना ससुराल छोड़ दिया है. वो अब अपने बच्चों के साथ मायके में शिफ्ट हो गई हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement