scorecardresearch
 

मोनालिसा का फरमान खान ने किया ब्रेनवॉश? साध्वी हर्षा ने पूछा- प्यार, बेवकूफी है या लव जिहाद?

साध्वी हर्षा रिछारिया ने मोनालिसा और फरमान खान की शादी पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है ये मामला षड़यंत्र का हिस्सा हो सकता है. उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है. हर्षा को लगता है मोनालिसा को बहकाया गया है.

Advertisement
X
फरमान ने मोनालिसा को फंसाया? (Photo: Social Media)
फरमान ने मोनालिसा को फंसाया? (Photo: Social Media)

महाकुंभ 2025 ने दो चेहरों को फेम दिलाया. पहली रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा भोंसले और दूसरी साध्वी हर्षा रिछारिया. मोनालिसा रातोरात वायरल हुईं फिर हीरोइन बनीं. इन दिनों मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान संग शादी कर लाइमलाइट में हैं. इस इंटरफेथ मैरिज को लव जिहाद का नाम दिया जा रहा है. खुद मोनालिसा के पिता का कहना है उनकी बेटी को बहकाया गया है. अब हर्षा ने भी मोनालिसा और फरमान की शादी पर सवाल उठाए हैं. 

हर्षा ने पूछे अहम सवाल

हर्षा ने इंस्टा पर वीडियो पोस्ट कर मोनालिसा और फरमान के रिश्ते पर अपनी राय रखी है. कैप्शन में उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा- क्या ये प्यार, बेवकूफी है या फिर लव जिहाद? क्या है इस शादी का सच? हर्षा को इस बात पर हैरानी है कि कैसे गांव की सीधी सादी मोनालिसा इतनी तेज हो गई कि खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है. पहले वो मीडिया के सामने अपनी बात रखना तक नहीं जानती थी. कैसे उसका इतना ब्रेनवॉश किया गया? वो कभी अपने मैनेजर के बिना कुछ बोल नहीं पाती थी, आज अपनी बात ऐसे पब्लिकली रख रही है. साध्वी को लगता है फरमान और मोनालिसा के रिश्ते का सच कुछ और है. ये मामला काफी बड़ा है. हर्षा को उनकी शादी में पूरी दाल काली लगती है. 

हर्षा ने ये भी दावा किया कि मोनालिसा का आधार कार्ड बदला गया है. उनके डॉक्यूमेंट में झोल कर उन्हें बालिग दिखाया गया है. जबकि वो अभी नाबालिग हैं. उन्होंने पुलिस और प्रशासन से इस मामले की पूरी जांच करने को कहा है. हर्षा ने कहा- जो मोनालिसा घर से बाहर अकेले नहीं जा पाती थी. आज वो कैसे अपने पिता को झूठ बोलकर केरल ले गई और इतना सब प्लान किया. ये मामला इतना बड़ा नहीं था. जितना दिखाया गया. मोनालिसा के घर में उनकी मां, पिता, भाई-बहन और दादी ही तो हैं. उनको रोकने के लिए क्यों 300 लोगों को इकट्ठा किया गया?

Advertisement

''वहां की पुलिस और बड़े अधिकारियों को बुलाया गया? क्या मोनालिसा को घरवालों के अलावा धर्म के रक्षकों का भी डर था? इस कहानी के पीछे बड़े मकसद है. क्योंकि ये लोग अपने मकसद कभी भूल नहीं पाते.'' हर्षा के मुताबिक, मोनालिसा और फरमान का रिश्ता लव जिहाद, चाल, षड़यंत्र का हिस्सा हो सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement