scorecardresearch
 

Film Wrap: मुंबई छोड़ गोवा में बसीं समीरा रेड्डी, '370 की बिरयानी' विवाद पर प्रणित मोरे ने मांगी माफी

मनोरंजन की दुनिया में आज काफी कुछ हुआ. बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने बताया कि वो अब मुंबई छोड़कर गोवा में बस चुकी हैं. उन्होंने अपने खूबसूरत घर की झलक भी दिखाई. वहीं कॉमेडियन प्रणित मोरे ने अपने बढ़ते विवाद पर फिर माफी मांगी.

Advertisement
X
समीरा रेड्डी, प्रणित मोरे (Photo: Social Media)
समीरा रेड्डी, प्रणित मोरे (Photo: Social Media)

आज के दिन मनोरंजन की दुनिया में कई खबरों ने सुर्खियां बटोरीं. स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे को लेकर चल रहा विवाद काफी गरमा चुका है, जिसपर प्रणित ने फिर से माफी मांगी. उन्हें सपोर्ट करने कई लोग आगे भी आए. वहीं हिमांशु जांगड़ा, जिसने प्रणित के शो पर विवादित कमेंट किया, उसने भी इस पूरे मामले पर बात की. 

इसके अलावा बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रहीं समीरा रेड्डी ने खुलासा किया कि वो मुंबई छोड़ गोवा में बस चुकी हैं. उन्होंने वहां अपना 4 हजार स्क्वायर फीट में एक आलीशान आशियाना बना लिया है, जहां वो अपने पति और बच्चों के साथ रह रही हैं. इस घर की एक्ट्रेस ने झलक भी दिखाई है.

कृति सेनन संग किया काम, सब छोड़ कृष्ण भक्त बनी एक्ट्रेस, छोड़ा शोबिज

प्रनवी तिवारी ने कृति सेनन और कई बड़े सेलेब्स संग विज्ञापन में काम किया है. एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले वो एयर होस्टेस हुआ करती थीं. प्रनवी के पास अच्छा पैसा, काम और परिवार सब था, लेकिन उन्होंने सब छोड़कर अध्यात्म की राह पर चलने का फैसला किया. 

'यही कि मैं GAY हूं...', पति का घर छोड़ने वाली मौनी रॉय ऐसा क्यों बोलीं?

Advertisement

सूरज नांबियार से अलग होने के बाद मौनी रॉय ने एक यूट्यूब चैट के दौरान अपनी सेक्सुअल ओरिएंटेशन के बारे में फैली अफवाहों पर बात की. उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में उनकी महिला दोस्तों और परिवार ने उनका साथ दिया.

'काला हिरण' के प्रोड्यूसर ने सलमान खान के दोस्त को फंसाया! झूठ बोलकर शूट कराई फिल्म

गोविंद नामदेव को फिल्म काला हिरण में देखा गया है, जो सलमान खान के विवादित केस पर बनी है. एक्टर ने आरोप लगाया है कि उनसे झूठ बोलकर ये फिल्म शूट कराई गई, जबकि सलमान तो उनके दोस्त हैं.

मुंबई छोड़ गोवा में बसीं समीरा रेड्डी, 4 हजार स्क्वायर फीट में बनाया आलीशान घर, गार्डन में लगा नारियल

समीरा अब मुंबई में नहीं रहती हैं. उन्होंने गोवा में अपना खूबसूरत आशियाना बना लिया है. अर्चना पूरन सिंह अपने पति और बेटों के साथ समीरा से मिलने उनके घर पहुंचीं. 

'370 की बिरयानी' पर गरमाया विवाद, प्रणित मोरे ने मांगी माफी, बोले- मुझे मौका दें, मैं बेहतर इंसान बनूंगा

प्रणित मोरे ने '370 रुपये की बिरयानी' विवाद पर अब रिएक्ट किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके अपनी गलती को स्वीकार किया और माफी मांगी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement