scorecardresearch
 

बिरयानी कंट्रोवर्सी के बाद पहली बार मंच पर पहुंचे प्रणित मोरे, भीड़ का रिएक्शन वायरल

प्रणित मोरे के कॉमेडी शो में हिमांशु जांगड़ा नाम के एक लड़के ने एक बेहद विवादित बयान दिया था. जांगड़ा ने कहा था कि उसने डेट पर एक लड़की को 370 रुपये की बिरयानी खिलाई थी, जिसके बदले वो लड़की संग फिजिकल रिलेशन बनाकर उससे वो पैसे वसूलना चाहता था.

Advertisement
X
इमोशनल हुए प्रणित मोरे (Photo: X/@HotstarReality)
इमोशनल हुए प्रणित मोरे (Photo: X/@HotstarReality)

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में 370 रुपये की बिरयानी वाले बयान पर खासा बवाल हुआ था. इस बयान को लेकर काफी ट्रोलिंग हुई. मोरे ने बकायदा इसके लिए माफी भी मांगी. लेकिन इस कंट्रोवर्सी के लगभग एक महीने बाद मोरे का पहला लाइव शो हुआ.

बिरयानी कंट्रोवर्सी के बाद पहली बार मंच पर पहुंचे प्रणित मोरे ने ऑडियंस को शुक्रिया कहा. उन्होंने कहा कि जब मैं स्टेज पर आया तुम लोग ने अभी चीयर किया तो मुझे ऐसा लग रहा था कि क्या ये लोग एक्सेप्ट करेंगे. तो मुझे बहुत अच्छा लगा कि तुम लोग बहुत ही सपोर्टिव थे. जो भी चीजें हुईं उसके बाद भी आपका बहुत बहुत शुक्रिया. प्रणीत के ऐसा बोलते ही भीड़ ने we love you चिल्लाकर मोरे का हौंसला बढ़ाया और तालियां भी बजाईं. 

मोरे ने कहा कि बहुत सारी चीजें हुई. मैंने पैसे कमाने के लिए या फेमस होने के लिए स्टैंडअप कॉमेडी करना शुरू नहीं किया था. मैं पहले जो नौकरी करता था, उसके बाद मैं स्टैंडअप करने लगा क्योंकि इससे मुझे खुशी मिलती है. प्वॉइंट हमेशा दूसरे लोगों की जिंदगी में खुशी लाने का रहा. इसलिए जब यह नहीं होना चाहिए था, उससे थोड़ा दुख भी हुआ.

Advertisement

इस कंट्रोवर्सी के बाद अपनी मां के साथ हुई बातचीत को याद करते हुए मोरे ने कहा कि मेरी मां ने मुझे सिर्फ एक चीज बोली थी कि तुमने गलती की है और माफी मांग ली है. यह तुम्हारे व्यवहार में झलकेगा. मैंने पूछा कि अगर उन्हें फिर भी पसंद नहीं आया तो? मां ने कहा कि हर इंसान गलती करता है. क्या ऐसा कोई शख्स है, जिसने कभी गलती नहीं की? इसलिए आप सबका शुक्रिया मुझे सेकेंड चांस देने के लिए. मैंने बहुत सारे शो किए हैं लेकिन मैं हमेशा इस शो को और आप सभी को याद रखूंगा. 

क्या था 370 रुपये की बिरयानी विवाद?

प्रणित मोरे के कॉमेडी शो में हिमांशु जांगड़ा नाम के एक लड़के ने एक बेहद विवादित बयान दिया था. जांगड़ा ने कहा था कि उसने डेट पर एक लड़की को 370 रुपये की बिरयानी खिलाई थी, जिसके बदले वो लड़की संग फिजिकल रिलेशन बनाकर उससे वो पैसे वसूलना चाहता था. हिमांशु ने लड़की के लिए कहा था- मेरे 370 रुपये लगे हैं, उन्हें वसूल तो करूंगा. हिमांशु ने 370 रुपये वसूल करने के लिए लड़की संग इंटीमेट होने की कोशिश भी की. लड़की को लेकर हिमांशु के भद्दे कमेंट्स को प्रणित सपोर्ट करते दिखे थे. वो उसमें काफी दिलचस्पी ले रहे थे. वीडियो क्लिप देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई और महिलाओं के प्रति इसे बड़ा अपमान मानते हुए प्रणित के खिलाफ लीगल एक्शन की मांग की. इस पूरे विवाद की जिम्मेदारी लेते हुए प्रणित ने माफी मांग ली थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement