scorecardresearch
 

निक जोनस ने खोला प्रियंका को किए पहले मैसेज का राज! भाई के एक सजेशन से शुरू हुई थी लव स्टोरी

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस की लव स्टोरी की पहली शुरुआत को 10 साल हो चुके हैं. हाल ही में निक जोनस ने उस पहले मैसेज का राज खोला है, जिससे इस रिश्ते की शुरुआत हुई थी. निक ने बताया कि उनकी इस प्रेम कहानी के पीछे असल में उनके भाई केविन जोनस का हाथ है.

Advertisement
X
निक जोनस ने सुनाई प्रियंका को पहला मैसेज करने की कहानी (Photo: Instagram/@priyankachopra)
निक जोनस ने सुनाई प्रियंका को पहला मैसेज करने की कहानी (Photo: Instagram/@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को इंडिया ही नहीं, इंटरनेशनल फैंस भी बहुत पसंद करते हैं. इस खूबसूरत जोड़ी की लव स्टोरी को असल में 10 साल पूरे हो गए हैं. 2018 में शादी करने वाले निक और प्रियंका के डेट करने की खबर बहुत लोगों को पहली बार 2017 में पता चली थी, जब दोनों मेट गाला इवेंट में साथ नजर आए थे.

लेकिन एक पुराने इंटरव्यू में निक ने खुलासा किया था कि असल में प्रियंका से उनकी बातचीत पहली बार 2016 में शुरू हुई थी. अब निक ने उस पहले मैसेज का सीक्रेट खोला है और बताया है कि उन्होंने प्रियंका के साथ उनकी लव स्टोरी में, उनके भाई केविन का बहुत बड़ा हाथ है.

निक ने खोला प्रियंका को किए पहले मैसेज का राज

जोनस ब्रदर्स के यूट्यूब पॉडकास्ट में प्रियंका चोपड़ा लेटेस्ट गेस्ट बनकर पहुंची थीं. उनके साथ हुई बातचीत में निक ने उस पहले इंस्टाग्राम डीएम का राज खोला, जिससे प्रियंका के साथ उनका रिश्ता शुरू हुआ था. निक ने बताया कि इस पूरी कहानी के शुरू होने की वजह असल में उनके भाई केविन जोनस हैं.

निक ने बताया कि केविन ने उन्हें प्रियंका की सीरीज क्वान्टिको देखने की सलाह दी थी. ये सीरीज देखने के बाद ही उन्होंने प्रियंका को पहली बार मैसेज किया था. निक ने बताया कि केविन ने उन्हें कहा था 'क्या तुमने ABC (यूएस का चैनल) पर नया शो देखा है?' तब निक ने कहा था कि उन्होंने नहीं देखा है, लेकिन केविन के सजेशन के बाद उन्होंने शो देखना शुरू किया.

Advertisement

जब यूनिवर्स ने निक को दिया हिंट

कुछ देर बाद उन्होंने एक बिलबोर्ड देखा जिसपर क्वान्टिको का प्रमोशन कर रहीं प्रियंका की तस्वीर थी. निक ने कहा कि उन्हें इसमें 'यूनिवर्स का कोई इशारा' सा महसूस हुआ और फिर उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर प्रियंका को डीएम किया.

कुछ साल पहले वोग को दिए एक इंटरव्यू में निक ने बताया था कि इस डीएम के बाद प्रियंका ने उन्हें टेक्स्ट मैसेज करने को कहते हुए अपना नंबर दिया था. इसके बाद उनकी बातचीत शुरू हुई और आखिरकार दोनों की पहली मुलाकात 2017 के मेट गाला इवेंट से पहले, न्यू यॉर्क के कार्लाइल होटल में हुई थी. न्यूज मीडिया में दोनों की डेटिंग की खबरें तब जोर पकड़ने लगीं जब मेट गाला के रेड कार्पेट इवेंट में दोनों साथ पहुंचे थे.

हालांकि, तब दोनों ने कहा था कि वो 'बस दोस्त' हैं और दोनों सेम डिजाइनर के आउटफिट में हैं, इसलिए साथ नजर आ रहे हैं. 2018 में दोनों का प्यार परवान चढ़ा. जुलाई में, ग्रीस में निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था और दिसंबर में दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement