प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका जोनस चोपड़ा (Priyanka Jonas Chopra ) एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, फिल्म निर्माता और गायिका हैं. प्रियंका 2000 मिस वर्ल्ड की विजेता रह चुकी हैं. वे भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली एक्ट्रेस हैं.
प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, झारखंड में हुआ (Date of Birth) था. इनके पिता अशोक चोपड़ा भारतीय सेना में चिकित्सक थें और मां मधु चोपड़ा हैं (Parents). उनकी मां डॉ मनोहर किशन अखौरी और मधु ज्योत्सना अखौरी की सबसे बड़ी बेटी हैं, जो बिहार विधान सभा की पूर्व सदस्य थीं. प्रियंका चोपड़ा का एक भाई है.
हालांकि चोपड़ा एरोनोटिकल इंजीनियरिंग करना चाहती थीं. लेकिन मिस वर्ल्ड बनने के बाद वे भारतीय फिल्म उद्योग में शामिल हो गईं. उन्होंने तमिल फिल्म थमीजान (Thamijaan) (2002) के साथ अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की. फिर उन्होंने द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई (The Hero : Love Story of A Spy ) (2003) से बॉलीवुड में डेब्यू किया. उन्होंने बॉक्स-ऑफिस पर हिट फिल्में दी हैं- अंदाज (Andaaz) (2003) और मुझसे शादी करोगी (Mujhse Shadi Karogi) (2004) में प्रमुख महिला की भूमिका निभाई और 2004 की थ्रिलर ऐतराज (Aitraaz) में अपनी ब्रेकआउट भूमिका के लिए आलोचकों की प्रशंसा प्राप्त की. चोपड़ा ने खुद को शीर्ष कमाई वाली प्रस्तुतियों क्रिश और डॉन (दोनों 2006) में अभिनीत भूमिकाओं के साथ स्थापित किया.
उन्हें कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं 2016 में, भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री () से सम्मानित किया और टाइम मैगजीन ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया और फोर्ब्स ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में सूचीबद्ध किया.
चोपड़ा ने मई 2018 में अमेरिकी गायक और अभिनेता, निक जोनस को डेट करना शुरू किया (American singer and actor, Nick Jonas). चोपड़ा और जोनस ने अगस्त 2018 में मुंबई में एक पंजाबी रोका समारोह में सगाई की. दिसंबर 2018 में इस जोड़े ने पारंपरिक हिंदू और ईसाई समारोहों में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की. शादी के बाद, प्रियंका चोपड़ा ने कानूनी तौर पर अपना पूरा नाम बदलकर "प्रियंका चोपड़ा जोनास" (Priyanka Chopra Jonas) कर लिया.
चोपड़ा पर्यावरण और महिलाओं के अधिकारों जैसे सामाजिक कारणों को भी बढ़ावा देती हैं और लैंगिक समानता, लिंग वेतन अंतर और नारीवाद के बारे में मुखर हैं. उन्होंने 2006 से यूनिसेफ के साथ काम किया है और उन्हें क्रमशः 2010 और 2016 में बाल अधिकारों के लिए राष्ट्रीय और वैश्विक यूनिसेफ सद्भावना राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया था. उनका एक फाउंडेशन, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए वंचित भारतीय बच्चों को सहायता प्रदान करने की दिशा में काम करता है. चोपड़ा ने तीन एकल संगीत रिलीज किए हैं और अपने कई फिल्मी गीतों के लिए स्वर दिए हैं. वह प्रोडक्शन कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स की संस्थापक भी हैं, जिसके तहत उन्होंने कई क्षेत्रीय भारतीय फिल्मों का निर्माण किया है.
इनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @priyankachopra नाम से है और फेसबुक का नाम Priyanka Chopra है. इंस्टाग्राम पर priyankachopra नाम से एक्टिव हैं.
मन्नारा चोपड़ा से एक इवेंट में सोनम वांगचुक को लेकर सवाल किया गया. मगर सवाल सुन मन्नारा कंफ्यूज दिखीं. उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ नहीं पता, जिसके बाद वो ट्रोल्स के निशाने पर हैं.
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म वाराणसी का पहला लुक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी.
18 जुलाई को बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी. एक्ट्रेस की जर्नी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर, आइए उनके सफर पर एक नजर डालते हैं.
ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस की लव स्टोरी की पहली शुरुआत को 10 साल हो चुके हैं. हाल ही में निक जोनस ने उस पहले मैसेज का राज खोला है, जिससे इस रिश्ते की शुरुआत हुई थी. निक ने बताया कि उनकी इस प्रेम कहानी के पीछे असल में उनके भाई केविन जोनस का हाथ है.
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की प्रेम कहानी को करीब दस साल पूरे होने पर निक ने पहली बार उस इंस्टाग्राम संदेश का राज बताया, जिससे दोनों की बातचीत शुरू हुई थी. उन्होंने खुलासा किया कि भाई केविन जोनस की सलाह पर उन्होंने प्रियंका की सीरीज देखी और फिर उन्हें पहला संदेश भेजा. यही छोटी शुरुआत आगे चलकर शादी और खूबसूरत रिश्ते में बदल गई.
बाहुबली और RRR जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले डायरेक्टर एसएस राजामौली ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. राजामौली ने साफ किया है कि महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर यह फिल्म आजकल के ट्रेंड की तरह कई पार्ट्स में नहीं आएगी. उन्होंने दर्शकों को फिल्म से 30 मिनट का एक सीक्वेंस भी दिखाया.
प्रियंका ने वाराणसी फिल्म की शूटिंग से समय निकालकर कुछ पल चिल करने का प्लान किया. पूल में ब्लैक मोनोकिनी पहनकर एक्ट्रेस ने कुछ सिजलिंग पोज दिए, जिसमें वो बेहद ग्लैमरस लगीं.
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच डॉन-3 को लेकर विवाद चल रहा है. हालांकि बॉलीवुड में ये कोई पहला मामला नहीं है, जब कोई एक्टर ने फिल्म छोड़ी हो. इससे पहले भी कई सितारे फिल्मों से दूर हुए हैं.
प्रियंका चोपड़ा येलो बिकिनी पहने बेटी संग पूल में चिल करती हुई दिखाई दे रही हैं. प्रियंका और नन्ही मालती एक दूसरे संग अपना मी-टाइम एन्जॉय करती दिखीं.
स्टार क्रिकेटर विराट कोहली, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. इसके अलावा काइली जेनर के फॉलोअर्स की संख्या में 1.5 करोड़ यूजर्स कम हो चुके हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडन स्टारर सिटाडेल 2 बड़े स्केल और शानदार विजुअल्स के बावजूद कमजोर कहानी और फीकी केमिस्ट्री की वजह से उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतरती. जानिए कैसा है पूरा रिव्यू.
सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को एक से बढ़कर एक लुक में देखा जा सकता है. हालांकि मेट गाला 2026 को फॉलो कर रहे बहुत सारे यूजर्स के मन में सवाल है कि इवेंट के रेड कारपेट और ऑफिशियल वेबसाइट पर चारों हसीनाओं को आखिर क्यों नहीं देखा गया.
सिनेमा से सियासी मैदान में कदम रखने वाले विजय थलपति साउथ फिल्मों कई बड़ी बॉलीवुड हसीनाओं संग भी रोमांस कर चुके हैं. बॉलीवुड हसीनाओं संग उनकी केमिस्ट्री को सालों बाद भी याद किया जाता है. आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है.
प्रियंका चोपड़ा आज के समय में एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं. हॉलीवुड की बिग-बजट फिल्में इस समय उनकी झोली में हैं. इसके अलावा, प्रियंका एस.एस. राजामौली की अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' में भी है, जो इंडियन सिनेमा की दूसरी सबसे महंगी फिल्म बन रही है.
प्रियंका चोपड़ा काफी बार अपनी बॉलीवुड जर्नी पर बात कर चुकी हैं. अब एक्ट्रेस ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें किसी से मदद नहीं मिली, उनका यहां कोई नहीं था इसलिए उन्होंने अपना सफर खुद तय किया.
राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के फैसले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने एक पॉडकास्ट में बताया कि प्रियंका चोपड़ा की वजह से राघव इतना बड़ा कदम उठा सके.
अन्नू कपूर हिंदी सिनेमा के टैलेंटेड अभिनेताओं में शुमार हैं. पर एक बार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के लिए भी उन्होंने विवादित बयान दिया था, जिससे हर ओर कोहराम मच गया. अब एक्टर ने कंट्रोवर्शियल कमेंट पर रिएक्ट किया है.
अन्नू कपूर ने प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म सात खून माफ में किसिंग सीन को लेकर हुए विवाद पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि यह 16 साल पुरानी बात है और उन्होंने कभी इस पर बुरा महसूस नहीं किया. एक्टर ने फिल्मों में होने वाले इंटीमेट सीन्स पर भी बात की.
एस एस राजामौली की वाराणसी अब ग्लोबल प्रमोशन का मिशन शुरू करने जा रही है. CCXP मेक्सिको 2026 में फिल्म का पहला इंटरनेशनल प्रेजेंटेशन होगा, जहां एक्सक्लूसिव कंटेंट और बिहाइंड द सीन फुटेज दिखाई जाएगी. इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ने वाली है, क्योंकि फिल्म से नए खुलासे सामने आएंगे.
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं और हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरों का एक प्यारा सा कलेक्शन शेयर किया है, इन तस्वीरों में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' साथ ही माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी की झलक दिख रही हैं.
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं और हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरों का एक प्यारा सा कलेक्शन (फोटो डंप) शेयर किया है, जिसने उनके फैंस का दिल जीत लिया. प्रियंका ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'कुछ यहां... कुछ वहां...'.