scorecardresearch
 

धर्म नहीं बदलेंगी मोनालिसा, फरमान खान को दी थी सुसाइड की धमकी, बोले- लव जिहाद नहीं है

मोनालिसा और फरमान खान की शादी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. शादी को लेकर लव जिहाद के आरोप लगाए गए, जिन्हें दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी तरह खारिज कर दिया.

Advertisement
X
फरमान की हुईं मोनालिसा (PHOTO: Instagram @mona_lisa_0007P)
फरमान की हुईं मोनालिसा (PHOTO: Instagram @mona_lisa_0007P)

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान खान की शादी ने हर ओर हड़कंप मचा दिया है. मोनालिसा और फरमान की शादी को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं. मोनालिसा की फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने दावा किया कि ये लव जिहाद है. शादी के बाद न्यूलीवेड्स मोनालिसा-फरमान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने सारे सवालों के जवाब दिए. 

केरल में क्यों की शादी?
फरमान खान और मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि हम लोग केरल में शूटिंग के लिए आए थे. शूटिंग चालू है. अभी 20 दिन शूटिंग और चलेगी. ये चीजें पहले से प्लान थीं. फरमान ने कहा कि मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया था, लेकिन मैंने मना कर दिया था. पर फिर इन्होंने कहा कि 2-3 दिन में मेरी शादी होने वाली है. घर पर मेहमान आ चुके हैं. घरवाले जबरदस्ती शादी करा रहे हैं. कुछ गलत हो जाएगा. इन्होंने मुझे सुसाइड की धमकी दी थी. फिर मैंने सोचा किसी की जिंदगी बर्बाद हो. इससे अच्छा है कि शादी कर ली जाए. 

मोनालिसा कहती हैं कि मैंने इनसे बोला था कि अगर शादी नहीं करोगे, तो सुसाइड कर लूंगी. फरमान ने कहा कि मेरे लिए सभी धर्म बराबर हैं. मोनालिसा अपने धर्म में रहेगी. मैं अपने धर्म में रहूंगा. मैं मंदिर भी जाता हूं. ये भी चल रहा है कि ये लव जिहाद है, लेकिन ऐसा नहीं है. बहुत सारी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने मुस्लिम लड़कों से शादी की है. हिंदू एक्टर ने मुस्लिम लड़कियों से शादी की है. ऐसा कुछ होता, तो मैं हिंदू रीति-रिवाज से शादी नहीं करता. 

Advertisement

पिता के साथ केरल पहुंचीं मोनालिसा 
फरमान ने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि मोनालिसा यहां भागकर आई है. वो एकदम गलत है. मोनालिसा अपने पिता के साथ यहां आई है. हम लोग अभी इधर ही हैं. हम लोग यहीं रहेंगे. केरल अच्छा लग रहा है. फिर मोनालिसा जैसे बोलेगी वैसा करेंगे. मोनालिसा कह रही है कि केरल अच्छा है. हम लोग यहीं रहने की प्लानिंग करेंगे. यहां के लोग इंसान को इंसान की नजर से देखते हैं. 

फरमान ने कहा कि हमारी शादी में जो चीफ गेस्ट आए थे उन सभी का धन्यवाद. हमारी छोटी शादी में आए और आशीर्वाद दिया. मैंने सोचा नहीं था कि इतनी बड़ी शादी हो जाएगी. परिवार वाले भी 10-15 दिन में सब समझ जाएंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement