scorecardresearch
 

Film wrap: जैकी श्रॉफ की पत्नी के साथ हुई ठगी, कैसी है 'ब्लडी डैडी'?

फिल्म रैप में जानिए कि शुक्रवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या खास हुआ. आयशा की शिकायत के मुताबिक, एलन फर्नांडिस नाम के शख्स ने उनके साथ 58 लाख रुपये का फ्रॉड किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है.

Advertisement
X
जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ

फिल्म रैप में जानिए कि शुक्रवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या खास हुआ. जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ के साथ 58 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. इसके अलावा वीकेंड पर फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं, तो जानिए कि 'ब्लडी डैडी' दर्शकों की उम्मीद पर कितनी खरी उतरी है. 

वापस आ गया 'असुर', शाहिद भी क्राइम थ्र‍िलर संग तैयार, अब होगा वीकेंड मजेदार
शाहिद कपूर के फैन्स का तो इंतजार खत्म हो चुका है. फिल्म 'ब्लडी डैडी' रिलीज हो चुकी है. जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली ये फिल्म एक्शन से भरपूर है. इसे देखकर पक्का आपको मजा आएगा, यह गारंटी है. इसके अलावा नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम के अलावा जी5 और सोनी लिव, एप्पल टीवी पर भी कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हुई हैं, जिन्हें आप बिंज वॉच कर सकते हैं. अपना वीकेंड जोरो-शोरों से सेलिब्रेट कर सकते हैं.  

जैकी श्रॉफ की पत्नी संग हुआ फ्रॉड, अकाउंट से उड़े 58 लाख रुपये, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ के साथ 58 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. आयशा की शिकायत के मुताबिक, एलन फर्नांडिस नाम के शख्स ने उनके साथ 58 लाख रुपये का फ्रॉड किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है. 

Advertisement

Exclusive: रामायण शो के दौरान कार में बैठकर पहनी साड़ी, दीपिका ने बताया कितना मुश्किल था शूट
दीपिका चिखलिया के लिए सीता के किरदार को आत्मसात कर पाना बहुत मुश्किलों से भरा था. हालांकि आज उन्हें दीपिका के नाम से कम सीता के रोल के लिए ज्यादा पहचाना जाता है. अपने किरदार की तैयारी और उन दिनों की शूटिंग एक्सपीरियंस वो हमसे शेयर करती हैं. 

Zomato Kachra Ad Controversy: नए विज्ञापन पर हुआ विवाद, 'लगान' के 'कचरा' बोले- हो गया तो हो गया
जोमैटो के नए विज्ञापन में 'कचरा' रीसाइकल करने के जरूरी मैसेज को दिया गया है. हालांकि इसे देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि ये विज्ञापन जातिवाद को बढ़ावा देता है और इनसेंसिटिव है. इस बीच अब एक्टर आदित्य लाखिया ने इसपर बात की है. उन्होंने कहा कि अब वो किसी भी विज्ञापन में काम करने से पहले दो बार सोचेंगे.

Bloody Daddy Review: 'ब्लडी डैडी' में शाहिद का एक्शन अवतार करेगा इम्प्रेस, रोनित ने दी तगड़ी टक्कर
शाहिद कपूर की फिल्म 'ब्लडी डैडी' 9 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है. वीकेंड पर फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं, तो जानिए कि 'ब्लडी डैडी' दर्शकों की उम्मीद पर कितनी खरी उतरी है.  

Advertisement

आदिपुरुष में VFX की ओवरडोज, दीपिका बोलीं- सीताहरण सीन भी गलत तरीके से दिखा रहे 
Dipika on Adipurush Trailer: रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलिया ने फिल्म आदिपुरुष ट्रेलर पर रिएक्ट करते हुए कहा है कि ट्रेलर में सीताहरण के सीक्वेंस को गलत तरीके से प्रोजेक्ट किया जा रहा है. 

 

Advertisement
Advertisement