मशहूर कॉमेडियन समय रैना का टैलेंट हंट और कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का दूसरा सीजन इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. अब समय रैना ने इस सीजन का दूसरा एपिसोड आ गया है, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. इस नए एपिसोड में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना एक कंटेस्टेंट, जो कोई और नहीं बल्कि एक यूपी का असली पुलिस वाला था. इस पुलिस वाले को देखकर समय रैना समेत पूरे जज पैनल के पसीने छूट गए.
बता दें कि इस नए एपिसोड में कॉमेडी और मस्ती का तड़का लगाने के लिए पैनल में कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर और हर्ष लिम्बाचिया जैसे दिग्गज कॉमेडियन शामिल हुए हैं.
कश्मीरी मुसलमानों पर समय रैना का जोक
शो का एक वायरल क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में समय रैना एक कंटेस्टेंट के साथ मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में कंटेस्टेंट एक जलती हुई माचिस की तीली समय रैना की तरफ फेंकता है. इस पर समय रैना मजाकिया अंदाज में अपने कश्मीरी पंडित होने का जिक्र करते हुए कहते हैं, 'भाई, मैं यही सब छोड़ के कश्मीर से भागा था.' उनका यह डायलॉग सुनकर वहां बैठे सभी लोग ठहाके लगाने लगते हैं. इसके बाद समय रैना और भी मजाकिया लहजे में विवादित कमेंट करते हैं.
शो में हुई असली पुलिस अफसर की एंट्री
लेकिन शो का सबसे बड़ा सरप्राइज तब आया जब स्टेज पर एक शख्स पुलिस की वर्दी पहनकर आया. शुरुआत में समय रैना और पैनल को लगा कि यह कोई आम कंटेस्टेंट है जो पुलिस के गेटअप में आया है. समय रैना ने उससे पूछा, "आप कौन से स्टेट की पुलिस हैं? आपको पता है ना कि कोई भी पुलिस की वर्दी ऐसे ही नहीं पहन सकता." इस पर उस कंटेस्टेंट ने बताया कि वह एक असली पुलिस वाला है. जिसका नाम कपिल दिनकर है. उन्होंने कहा, 'मैं एक सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हूं, लेकिन इसके साथ ही मैं पुलिस कॉन्स्टेबल भी हूं.'
कंटेस्टेंट का जवाब सुनते ही समय रैना के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं. वह तुरंत अपनी कुर्सी से उठे और डरते हुए पुलिस वाले से माफी मांगने लगे. समय ने घबराहट में कहा, 'ओह! आप पुलिस वाले हो... सर सॉरी, सॉरी, सॉरी.' इसके बाद समय रैना का डर इतना बढ़ गया कि वह पुलिस वाले की खातिरदारी में लग गए. उन्होंने पूछा, 'सर आपको चाय-वाय कुछ चाहिए क्या?' इसके अलावा कंटेस्टेंट ने ये भी पूछा कि यूपी में क्या क्राइम खत्म हो गया? इस पर पुलिस अफसर ने कहा, 'बिल्कुल कम हो गया है. 93% अपराधी जो पकड़े गए, उन्हें सजा दिलाई गई. 5 हजार से ज्यादा मिशन शक्ति भी काम कर रहे हैं.'
पुलिस अफसर के जवाब ने बनाया माहौल
समय रैना की इस खातिरदारी पर पुलिस वाले ने भी मजे लेते हुए कहा, 'हां, चाय पिलाई नहीं यार किसी ने.' इसके बाद समय रैना तुरंत अपनी टीम से कहते हैं कि सर को चाय दी जाए. पुलिस वाले ने आगे समय रैना की तारीफ करते हुए कहा, 'देखो, समय भाई से इज्जत मिल रही है, यह सबसे बड़ी चीज है.' इस पूरे वाकये ने शो में एक अलग ही रंग जमा दिया और दर्शक इस मजेदार वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.