आज एंटरटेनमेंट जगत में कई अलग-अलग खबरों ने सुर्खियां बटोरीं. एक तरफ फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दिलचस्प चर्चा सामने आई, जहां फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब ने भी इस फिल्म के अगले पार्ट का इंतजार जताया. वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने वुमन्स डे के मौके पर सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि उन्होंने एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया करवाई है. आकांक्षा ने बताया कि पिछले दो हफ्ते उनके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण रहे, लेकिन उन्होंने महिला शरीर की ताकत और क्षमता की तारीफ करते हुए इसे एक सशक्त अनुभव बताया. बाकी की और भी बड़ी खबरें पढ़ने के लिए देखें हमारा रविवार का ये फिल्म रैप.
अल्लू अर्जुन को पत्नी ने ससुर के सामने किया KISS, एनिवर्सरी गिफ्ट में मिली लग्जरी कार, खुशी से झूमीं
एक्टर अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी ने 6 मार्च को अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मनाई, उसी दिन उनके भाई अल्लू सिरीश ने नयनिका रेड्डी से शादी की थी. कपल ने अपनी शादी की सालगिरह पर एक-दूसरे के लिए प्यारे नोट्स पोस्ट किए. वहीं इस खास मौके पर अल्लू अर्जुन ने स्नेहा को एक खास गिफ्ट भी दिया. जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है.
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब को 'धुरंधर 2' का इंतजार, आतंकवाद पर दिया बड़ा बयान
आमतौर पर जब किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष दूसरे देश की राजकीय यात्रा पर जाते हैं, तो चर्चा रक्षा सौदों, तकनीक और कूटनीति तक सीमित रहती है. लेकिन फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब पर इस समय रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' का क्रेज चढ़ा हुआ है.
मां बनने की ख्वाहिश, मशहूर एक्ट्रेस ने तकलीफें सहकर कराए एग्ज फ्रीज, बयां की फीलिंग्स
वुमन्स डे यानी महिला दिवस के मौके पर सभी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज एक दूसरे को विश कर रहे हैं, अपनी फीलिंग्स जाहिर कर रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने हाल ही में अपने एग्ज फ्रीज कराए हैं.
विजय-रश्मिका की शादी में अल्लू अर्जुन की सिक्योरिटी ने किसे दिया था धक्का? जूनियर NTR से है कनेक्शन
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के जश्न की खबरें पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं, लेकिन हाल ही में उनके रिसेप्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल है. इस वायरल क्लिप में अल्लू अर्जुन की सुरक्षा टीम एक शख्स को धक्का देते हुए नजर आ रही है, जिसे देखकर फैंस के बीच काफी नाराजगी और हैरानी देखी गई.
कौन हैं क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की होने वाली पत्नी आकृति? सनी लियोनी की फिल्म से कर चुकी हैं डेब्यू
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ अब अपनी जिंदगी का एक नया और खूबसूरत चैप्टर शुरू कर चुके हैं. 26 साल के इस स्टार बल्लेबाज ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है. खुद पृथ्वी ने सोशल मीडिया पर कई प्यारी तस्वीरें शेयर करके अपने फैंस को ये खुशखबरी दी.
UK07 राइडर के नाम से मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोबाल इस समय अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है. सड़क दुर्घटना में वो बुरी तरह घायल हो गए. अनुराग डोबाल के दोस्त ने अस्पताल से वीडियो शेयर करके यूट्यूबर का हेल्थ अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि अनुराग की कंडीशन ठीक नहीं है. वो काफी डिप्रेशन में भी हैं.