scorecardresearch
 

विजय-रश्मिका की शादी में अल्लू अर्जुन की सिक्योरिटी ने किसे दिया था धक्का? जूनियर NTR से है कनेक्शन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के एक वायरल रिसेप्शन वीडियो में अल्लू अर्जुन की सिक्योरिटी जूनियर एनटीआर के बॉडी डबल को धक्का देती दिख रही है. ईश्वर हैरिस ने अब बताया है कि असल में क्या हुआ था.

Advertisement
X
जूनियर NTR के बॉडी डबल के साथ बदसलूकी? (Photo: Instagram/eshwarharris_1)
जूनियर NTR के बॉडी डबल के साथ बदसलूकी? (Photo: Instagram/eshwarharris_1)

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के जश्न की खबरें पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं, लेकिन हाल ही में उनके रिसेप्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल है. इस वायरल क्लिप में अल्लू अर्जुन की सुरक्षा टीम एक शख्स को धक्का देते हुए नजर आ रही है, जिसे देखकर फैंस के बीच काफी नाराजगी और हैरानी देखी गई.

हालांकि, अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है क्योंकि जिस शख्स को धक्का दिया गया, वह कोई आम फैन नहीं बल्कि साउथ इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम 'ईश्वर हैरिस' है. ईश्वर को जूनियर एनटीआर का बॉडी डबल माना जाता है. इस घटना के वीडियो ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है कि आखिर इतने बड़े सितारे की सुरक्षा टीम ने एक को-आर्टिस्ट के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया?

ईश्वर ने वीडियो जारी कर बताई सच्चाई
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, लोग अल्लू अर्जुन की टीम पर सवाल उठाने लगे. स्थिति को बिगड़ता देख खुद ईश्वर हैरिस ने सामने आकर पूरी बात साफ की. ईश्वर ने बताया कि यह सब तब हुआ जब वह और अल्लू अर्जुन एक ही समय पर रिसेप्शन वेन्यू में एंट्री ले रहे थे. उस वक्त काफी भीड़ थी और सुरक्षाकर्मी रास्ता साफ करने की कोशिश कर रहे थे.

Advertisement

ईश्वर बकायदा इंस्टाग्राम पर इसे लेकर वीडियो शेयर कर कहा, 'हम दोनों एक ही वक्त पर अंदर जा रहे थे. जब अल्लू अर्जुन तस्वीरें खिंचवाने के लिए स्टेज की तरफ बढ़े, तो उनके बाउंसरों को लगा कि शायद मैं उनके करीब जाकर फोटो लेना चाहता हूं या कैमरे के सामने आ रहा हूं. इसी गलतफहमी में उन्होंने मुझे रोकने के लिए धक्का दिया.'

ईश्वर ने इस बात पर जोर दिया कि इस छोटी सी घटना को इंटरनेट पर जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है. उनके लिए यह एक सामान्य बात थी जो अक्सर भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में हो जाती है. हैरिस ने यह भी बताया कि उनका मकसद किसी का रास्ता रोकना नहीं था, बल्कि वह भी बस एक मेहमान की तरह वहां मौजूद थे. वीडियो के वायरल होने के बाद उन्होंने अपनी पुरानी तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें वह विजय देवरकोंडा और उनके भाई आनंद के साथ नजर आ रहे हैं, जिससे यह साफ होता है कि उनके संबंध फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के साथ काफी अच्छे हैं.

जूनियर एनटीआर का बॉडी डबल 
तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में ईश्वर हैरिस की अपनी एक अलग पहचान है. उन्हें दिग्गज एक्टर जूनियर एनटीआर के बॉडी डबल के तौर पर जाना जाता है. उन्होंने ऑस्कर विजेता फिल्म 'RRR' समेत कई बड़े प्रोजेक्ट्स में जूनियर एनटीआर के सीन्स को फिल्माने में मदद की है. बॉडी डबल और स्टंट के अलावा वह कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुके हैं. चर्चा तो यह भी थी कि उन्हें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' के लिए भी अप्रोच किया गया था, लेकिन फीस को लेकर बात न बनने के कारण उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement