आकांक्षा रंजन कपूर (Akansha Ranjan Kapoor) एक अभिनेत्री हैं. उनका जन्म 18 सितंबर 1993 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता शशि रंजन एक अभिनेता और निर्देशक हैं, जबकि मां अनु रंजन 'इंडियन टेलीविजन एकेडमी' की संस्थापक हैं. उनकी बड़ी बहन अनुष्का रंजन भी अभिनेत्री हैं. आकांक्षा ने अपनी स्कूली शिक्षा जमनाबाई नरसी स्कूल से पूरी की और इसके बाद मुंबई के 'Whistling Woods International' से अभिनय में डिप्लोमा प्राप्त किया. उन्होंने कत्थक नृत्य और डिक्शन क्लासेस के माध्यम से अपने अभिनय कौशल को निखारा.
आकांक्षा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और कई प्रसिद्ध डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया. उन्होंने 2019 में म्यूजिक वीडियो 'तेरे दो नैना' में अभिनय किया, जिसमें उनके साथ अपारशक्ति खुराना थे. इसके बाद उन्होंने 2020 में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'गिल्टी' में 'तनु कुमार' की भूमिका निभाई, जो एक बलात्कार पीड़िता की कहानी पर आधारित थी. इस भूमिका के लिए उन्हें Filmfare OTT Awards में 'सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री' के लिए नामांकित किया गया.
2021 में आकांक्षा ने नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी सीरीज 'रे' के 'स्पॉटलाइट' खंड में अभिनय किया. 2022 में उन्होंने 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' में 'निक्की अधिकारी' की भूमिका निभाई, जिसमें उनके साथ राजकुमार राव, राधिका आप्टे और हुमा कुरैशी थे. इस फिल्म में उनके प्रदर्शन की आलोचकों ने सराहना की. 2025 में वे ग्राम चिकित्सालय वेब सीरीज में भी मुख्य भूमिका में नजर आईं.
आकांक्षा रंजन कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड शरण शर्मा से शादी रचाई. इस खास मौके पर उनकी सबसे खास दोस्त आलिया भट्ट साथ दिखीं. एक्ट्रेस ने अपनी दोस्ती का फर्ज निभाते हुए आकांक्षा के हाथों में कलीरे बांधे.
आलिया भट्ट की करीबी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर ने शादी कर ली है. उनकी ये शादी बिना फेरों के सिंपल अंदाज में हुई. आकांक्षा ने शरण शर्मा संग रजिस्टर्ड वेडिंग की.
अकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. मुंबई में आयोजित संगीत समारोह में आलिया भट्ट ने शाहरुख खान के गाने 'माही वे' पर शानदार डांस किया.
पंचायत सीरीज बनाने वाले मेकर दीपक कुमार मिश्रा पिछले साल गांव-देहात से जुड़ी एक नई कहानी ग्राम चिकित्सालय लेकर आए थे. इसमें गांव में ठप पड़े स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहाली को बड़ी बारीकी से दिखाया गया था. पहला सीजन उम्मीद से काफी मजेदार था. अब शो का नया सीजन आया है, जिसमें कहानी को आगे बढ़ाया गया. क्या आपको भी अपना कुछ समय निकालकर इसे देखना चाहिए?
शोबिज में शहनाई की गूंज सुनाई देने वाली है. ITA फाउंडर की बेटी आकांक्षा रंजन कपूर जल्दी शादी करने वाली हैं. खबर है कि वो अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शरण शर्मा संग सात फेरे लेंगी.
Film Wrap में पढ़ें एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें- धुरंधर 2 को लेकर फिनलैंड के राष्ट्रपति का इंतजार और आकांक्षा रंजन कपूर का एग फ्रीजिंग को लेकर किया गया खुलासा.
महिला दिवस पर एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने बताया कि उन्होंने एग फ्रीजिंग प्रक्रिया करवाई. दो हफ्तों तक इंजेक्शन, हार्मोनल बदलाव और सर्जरी के बाद उन्होंने महिला शरीर की ताकत और क्षमता की सराहना की.
आकांक्षा रंजन कपूर जानी मानी एक्ट्रेस हैं. वहीं वो FTII के डायरेक्टर शशि रंजन और IITA की फाउंडर अनु रंजन की बेटी हैं. बावजूद इसके वो भेदभाव का शिकार हो चुकी हैं.