गुरुवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' को लेकर क्रेज देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर दिए बयान पर अनुराधा पौडवाल ने सफाई दी है.
The Odyssey: कैसी है 2500 करोड़ में बनी फिल्म? जिसे देखने को बेताब हैं सिनेमा लवर्स
डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' को लेकर इस समय पूरी दुनियाभर में चर्चा हो रही है. फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अगर आप इसे देखने का प्लान बना रहे हैं, तो जानें कैसी है ये फिल्म.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोलकर फंसीं अनुराधा पौडवाल, दी सफाई- मेरी बातों को गलत तरीके से पेश किया
राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और देश की शिक्षा व्यवस्था पर दिए बयान के बाद ट्रोल हुईं अनुराधा पौडवाल ने इंस्टाग्राम पर लंबा नोट लिखकर सफाई दी.
'सलमान मेरा पीछा नहीं छोड़ेंगे, जब तक मर नहीं जाऊंगी' एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली का दावा
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने दावा किया है कि उन्होंने एक्टर को बिश्नोई समाज से माफी मांगने की सलाह दी थी. सोमी का कहना है कि उन्होंने सलमान और बिश्नोई समाज, दोनों से बात करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.
'बचपन में मेरा यौन शोषण हुआ था', सोहेल खान का शॉकिंग खुलासा, बेटों के लिए लगा डर, क्या बोले थे पिता?
सोहेल खान ने पहली बार खुलासा किया कि बचपन में उनके साथ यौन शोषण हुआ था. सालों तक दर्द छुपाने के बाद उन्होंने पिता को सच बताया. उनका ये सुनकर सभी शॉक हो गए.
अक्षय कुमार ने परेश रावल को क्यों भेजा था 25 करोड़ का नोटिस? हेरा फेरी विवाद पर बोले एक्टर
बॉलीवुड एक्टर परेश रावल फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर पिछले कई समय से चर्चा में बने हुए है. इस बीच एक्टर ने फिल्म से जुड़े विवाद और अक्षय कुमार के भेजे लीगल नोटिस पर जवाब दिया है.