scorecardresearch
 

IPL के बीच GF संग पहाड़ों पर घूम रहे क्रिकेटर अर्शदीप सिंह, हाथ थामे आए नजर, बिताए खास पल

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर संग वक्त बिनाते का कोई मौका नहीं छोड़ते. अब IPL के बीच अर्शदीप गर्लफ्रेंड संग हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सुकून के पल बिताते दिखे.

Advertisement
X
गर्लफ्रेंड समरीन संग दिखे अर्शदीप (Photos: Instagram @samreenkaur__, @_arshdeep.singh__)
गर्लफ्रेंड समरीन संग दिखे अर्शदीप (Photos: Instagram @samreenkaur__, @_arshdeep.singh__)

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर हेडलाइन्स में बने हुए हैं. अर्शदीप पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर को डेट कर रहे हैं. वो आए दिन गर्लफ्रेंड संग स्पॉट होते हैं. IPL के बीच अब अर्शदीप लेडी लव समरीन संग हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आए. 

चर्चा में अर्शदीप की लव लाइफ

धर्मशाला में गर्लफ्रेंड समरीन कौर संग घूमते हुए अर्शदीप सिंह के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. अर्शदीप कैजुअल लुक में हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में गर्लफ्रेंड संग घूमते दिखे. पहाड़ों पर दोनों एक दूजे का हाथ थामे दिखाई दिए. दोनों का बॉन्ड देखते ही बनता है. 

 

बिना सिक्योरिटी दिखे अर्शदीप

एक दूसरे वीडियो में अर्शदीप और समरीन धर्मशाला के मॉल रोड पर टहलते दिखे. खास बात ये है कि अर्शदीप और समरीन संग कोई भी सिक्योरिटी दिखाई नहीं दी. दोनों पहाड़ों पर एक दूसरे संग सुकून के पल बिता रहे हैं. अर्शदीप और समरीन को देखकर वहां मौजूद लोग सुपर एक्साइटेड नजर आए. फैंस ने कपल को अपने कैमरे में कैद कर लिया. अर्शदीप की सिंपलिसिटी फैंस को इंप्रैस कर रही है. 

Advertisement

अर्शदीप पायजामा और टी-शर्ट पहने कैजुअल लुक में दिखाई दिए. वहीं, समरीन भी लूज टी-शर्ट और पायजामे में नजर आईं. दोनों भीड़ से दूर पहाड़ों पर एक दूसरे संग सुकून के पल बिता रहे हैं. 

कौन हैं समरीन?

अर्शदीप की गर्लफ्रेंड समरीन कौर पंजाबी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. मगर उनका जन्म और परवरिश जम्मू-कश्मीर में हुई. समरीन कपिल देव की बायोपिक '83' में भी नजर आ चुकी हैं. वो गुरु रंधावा और बादशाह जैसे सितारों संग भी काम कर चुकी हैं. समरीन बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement