प्रीति जिंटा (Preity Zinta) एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्हें मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है. जिंटा ने 1998 में फिल्म दिल से .. (Dil Se..) में अभिनय की शुरुआत की (Preity Zinta Debut), उसके बाद उसी वर्ष फिल्म सोल्जर (Soldier) में भूमिका निभाई. इन फिल्मों ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार दिलाया (Filmfare Female Debut Award).
साल 2000 में आई फिल्म क्या कहना (Kya Kahna) में उनकी भूमिका ने उन्हें लोकप्रिय अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया. उनकी फिल्मों में चोरी चोरी चुपके चुपके (2001), दिल चाहता है (2001), दिल है तुम्हारा (2002), और अरमान (2003) कल हो ना (2003), कोई ... मिल गया (2003), रोमांटिक ड्रामा वीर-जारा (2004), सलाम नमस्ते (2005) और कभी अलविदा ना कहना (2006) शामिल है (Preity Zinta Movies).
प्रीति जिंटा का जन्म 31 जनवरी 1975 को शिमला, हिमाचल प्रदेश (Shimla, Himachal Pradesh) के एक राजपूत परिवार में हुआ था. उनके पिता, दुर्गानंद जिंटा, भारतीय सेना में एक अधिकारी थे और मां नीलप्रभा. 13 साल की उम्र में एक कार दुर्घटना में प्रीति के पिता की मृत्यु हो गई और मां गंभीर रूप से घायल हो गई थी और फलस्वरूप दो साल तक बिस्तर पर पड़ी रहीं (Preity Zinta Parents). उनके दो भाई हैं, दीपांकर और मनीष है (Preity Zinta Brother).
उनकी स्कूली शिक्षा शिमला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से हुई है और सेंट बेड्स कॉलेज से अंग्रेजी ऑनर्स की डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की और आपराधिक मनोविज्ञान (Criminal Psychology) में स्नातकोत्तर की उपाधि भी हासिल की (Preity Zinta Education).
29 फरवरी 2016 को, जिंटा ने अपने अमेरिकी साथी जीन गुडइनफ से शादी की. गुडइनफ एनलाइन एनर्जी में वित्त के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं (Preity Zinta Husband). 2021 में सरोगेसी के माध्यम से इनके जुड़वां बच्चे, एक लड़का और एक लड़की है (Preity Zinta Children).
प्रीति जिंटा, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी, पंजाब किंग्स की को-ओनर हैं. टीम में उनकी 23 फीसदी हिस्सेदारी है (Preity Zinta, Co-Owner of Punjab Kings).
साईराज बहुतुले के बाद हेडिन और होप्स का जाना पंजाब किंग्स के लिए एक बड़ा बदलाव है. अब नजर इस बात पर होगी कि पोंटिंग अपनी नई कोचिंग टीम में किन चेहरों को शामिल करते हैं और क्या नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी इस खाली जगह को भर पाती है.
कुणाल खेमू अपनी स्पाई-कॉमेडी फिल्म वाइब लेकर थिएटर्स में आ चुके हैं. इसमें प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव जैसे स्टार्स हैं. मडगांव एक्सप्रेस जैसी सक्सेसफुल फिल्म के बाद, ये कुणाल की दूसरी फिल्म है जिसे उन्होंने डायरेक्ट किया. तो आखिर कैसी है ये 'वाइब'? पढ़िए हमारा रिव्यू...
सिनेमैटोग्राफ एक्ट के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, केंद्र सरकार ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन का पुनर्गठन किया है. जिसके तहत 18 सदस्यों की नई टीम तैयार हुई है.
प्रीति जिंटा ने बच्चों के पहले स्कूल डे के लिए 20 घंटे का सफर किया. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर बताया कि वह इस खास दिन को किसी भी कीमत पर मिस नहीं करना चाहती थीं.
सनी देओल के साथ कमबैक फिल्म Batwara 1947 के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने रिएक्ट किया है. एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपना 1000 फीसदी देती हैं और नतीजा भगवान पर छोड़ देती हैं.
'हनुमान अंश' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. एक महीने बाद भी फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है. फिल्म ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है. अब प्रीति जिंटा ने फिल्म की तारीफ की है.
लंबे समय तक बड़े पर्दे से दूर रहने के बाद 'बंटवारा 1947' के रिलीज होने के बाद प्रीति जिंटा फिर से चर्चा में हैं. यह एक्ट्रेस अब अपनी अगली फिल्म 'वाइब' (Vibe) की रिलीज की तैयारी कर रही हैं. इसी बीच, मुंबई के बांद्रा में प्रीति का हालिया लुक एक खास मैसेज के साथ सामने आया.
प्रीति जिंटा ने लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी की, लेकिन वो अपने बच्चों को बहुत मिस करती हैं. इस वजह से एक्ट्रेस ने ज्यादा वक्त काम करके शूटिंग को जल्दी निपटाना ठीक समझा.
'बंटवारा 1947' से सालों बाद कमबैक करने वाली प्रीति जिंटा अभी पेरिस गई हुई हैं. सावन के आखिरी सोमवार को उन्होंने पेरिस में कनपथी मंदिर के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल है.
प्रीति जिंटा और कमाल अमरोही के परिवार के बीच चला आ रहा एक विवाद फिर से चर्चा में आया है. सालों पहले एक्ट्रेस ने शानदार अमरोही को 2 करोड़ रुपये कर्ज के तौर पर दिए थे. प्रीति का दावा है कि ये कर्ज कभी चुकाया नहीं गया. मगर अब शानदार अमरोही के भाई ने इस दावे को चैलेंज किया है.
स्पाई फिल्मों को टक्कर देने कुणाल खेमू मैदान में उतर गए हैं. उनकी नई फिल्म वाइब का टीजर आया है, जिसमें कॉमेडी का डोज भरपूर है. मडगांव एक्सप्रेस की सक्सेस के बाद, कुणाल की ये दूसरी फिल्म है जिसे उन्होंने डायरेक्ट किया है.
Preity Zinta Gardening Tips: प्रीति जिंटा अपने घर के गार्डन में केले समेत कई फल-सब्जियां उगाती हैं. उन्होंने केले का पौधा घर पर लगाने वालों के लिए 2 जरूरी टिप्स शेयर किए हैं. चलिए जानते हैं गमले में केले उगाने का आसान तरीका.
देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. आजतक के खास कार्यक्रम 'जय हो' में फिल्म 'बंटवारा' की टीम शामिल हुई. इस दौरान सनी देओल-प्रीति जिंटा ने इंडियन कोस्टगार्ड के जवानों के साथ आजादी का जश्न मनाया. देखें खास कार्यक्रम 'जय हो'.
भारत देश को आजाद हुए 79 साल बीत गए हैं. लेकिन एक दर्द आज भी लोगों के मन में जिंदा है- बंटवारा. आज ही के दिन 14 अगस्त को देश के दो हिस्से हुए, भारत-पाकिस्तान. नफरत की आग में कई लोग जले, लेकिन कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने धर्म भुलाकर इंसानियत दिखाई. उसी इंसानियत से जुड़ी एक कहानी 'बंटवारा 1947' फिल्म के रूप में आई है. कैसी है ये फिल्म? पढ़िए हमारा रिव्यू...
सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 बस 1 दिन बाद रिलीज हो रही है. फिल्म में सनी देओल ने मुस्लिम शख्स का रोल प्ले किया है. डायरेक्टर रमेश तौरानी ने मूवी का रिव्यू किया है.
प्रीति जिंटा ने केबीसी के मंच पर देओल परिवार से जुड़ा अपना एक किस्सा सुनाया, जब उन्हें सनी देओल से बुरी तरह डांट पड़ी थी. इसके पीछे की वजह बॉबी देओल थे. एक्ट्रेस ने पूरी कहानी में क्या-क्या कहा? आप भी सुनिए...
अमिताभ बच्चन नेशनल टीवी पर प्रीति जिंटा से नाराज होते नजर आएंगे. कौन बनेगा करोड़पति के नए प्रोमो में बिग बी को एक्ट्रेस से किसी बात की शिकायत है, जिसे वो जनता के सामने शेयर करने वाले हैं.
राजकुमार संतोषी की आने वाली ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'बंटवारा 1947' भारत के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें सनी देओल, प्रीति ज़िंटा, अली फजल और अभिमन्यु सिंह लीड भूमिकाओं में हैं.
Batwara 1947: सनी देओल, आमिर खान और प्रीति जिंटा अपनी फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति' शो में पहुंचे. तीनों स्टार्स ने अमिताभ बच्चन संग जमकर मस्ती की. वहीं, सनी ने अपने डांस से तहलका मचा दिया.
आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म बंटवारा 1947 के प्रमोशन के दौरान लीड हीरो सनी देओल ने पाकिस्तान को 'मौसी' कह दिया, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है. उनके इस बयान को कई यूजर्स ने गलत और अपमानजनक बताया.
आमिर खान और प्रीति जिंटा का एक पैप वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि एक्ट्रेस ने सुपरस्टार को इग्नोर किया और वहां से भाग गईं. अब प्रीति ने उन दावों को खारिज करके फटकार लगाई है.