'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मुनमुन दत्ता, जो अक्सर फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ की झलक दिखाती रहती हैं, उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाली ट्रैवल रील शेयर की. वीडियो के साथ उन्होंने एक दमदार कैप्शन भी लिखा. (Photo:Instagram/mmoonstar)
वीडियो में मुनमुन जिंदगी का मजा लेती और नई जगहों को एक्सप्लोर करती दिख रही हैं. जैसा कि हम सब जानते हैं, मुनमुन को घूमना-फिरना बहुत पसंद है और वह नए देशों की यात्रा करना पसंद करती हैं. (Photo:Instagram/mmoonstar)
इस ट्रैवल रील में मुनमुन की अलग-अलग जगहों की यादगार झलकियां दिखाई. वीडियो में बीच के किनारे के एक्सपीरियंस, बोट राइड, शानदार नजारे और रेगिस्तान के एडवेंचर शामिल हैं. (Photo:Instagram/mmoonstar)
वीडियो में मुनमुन ट्रेकिंग, नए लोगों से मिलना, सड़कों पर डांस करना और नई संस्कृतियों को जानना जैसे नए एक्सपीरियंस लेती हुई दिख रही हैं. (Photo:Instagram/mmoonstar)
अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए मुनमुन ने लिखा, 'लोग: तुम तो हमेशा सिंगल ही रह जाओगी. मैं: अरे वाह, यह तो बहुत बढ़िया है.' मुनमुन ने आगे कहा, 'मैंने अपने लिए जो जिंदगी चुनी है, उसे मैं अपनी शर्तों पर जी रही हूं और मैं इसे किसी और तरह से नहीं जीना चाहूंगी.' (Photo:Instagram/mmoonstar)
जैसे ही मुनमुन ने पोस्ट शेयर किया, कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने वीडियो पर अपनी रिएक्शन दिया. दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने पोस्ट पर हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया, उन्होंने लिखा, 'सबसे प्यारी, सबसे खुशमिजाज'. (Photo:Instagram/mmoonstar)
इससे पहले रणवीर इलाहाबादिया के साथ एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में मुनमुन ने शो की सफलता के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा, 'उस समय मुझे लगा कि आखिरकार मुझे नौकरी मिल गई है. मुझे नहीं पता था ये शो इतना बड़ा हिट होगा.' (Photo:Instagram/mmoonstar)
उसी इंटरव्यू में मुनमुन ने बताया कि दिलीप जोशी ही थे जिन्होंने बबीता जी के रोल के लिए मेरा नाम सुझाया था. उन्होंने कहा, 'मुझे यह भी लगता है कि दिशा, जिन्होंने दया भाभी का रोल निभाया था, का नाम भी उन्होंने ही सुझाया था. जहां तक मेरी बात है, मुझे पता है कि मेरा नाम भी सुझाया गया था.' (Photo:Instagram/mmoonstar)
काम की बात करें तो मुनमुन दत्ता मशहूर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का रोल निभाने के लिए जानी जाती हैं. (Photo:Instagram/mmoonstar)