प्रियंका चोपड़ा 'बेवॉच' से हॉलीवुड फिल्मों में एंट्री ले रही हैं. उन्होंने 31 अक्टूबर को ट्विटर पर फिल्म का हैलोवीन स्पेशल पोस्टर जारी किया. उन्होंने केप्शन दिया, 'मैं आपको देख रही हूं. #BooWatch #BeBad @baywatchmovie सबको हैपी हैलोवीन.'
पोस्टर में ने ब्लैक वन शोल्डर हाई-स्लिट गाउन पहन रखा है. प्रियंका की ड्रेस से चमगादड़ के पंख भी लगे हुए हैं. उनके होठों के एक तरफ से खून निकल रहा है. कुल मिलाकर प्रियंका के बैड गर्ल की इमेज इस से सामने आ रही है.
'बेवॉच' में प्रियंका के साथ जैक एफ्रॉन, , एलेक्जेंड्रिया डैडारिओ, जॉन बास नजर आएंगे. फिल्म का मुख्य पोस्टर जुलाई में लॉन्च किया गया था और इसमें फिल्म के सभी किरदार को दिखाया गया था. फिल्म अगले साल 19 मई को रिलीज होगी.
I'm watching you... happy Halloween everyone !!
— PRIYANKA (@priyankachopra)
प्रियंका फिलहाल अमेरिकी टीवी सीरीज में नजर आ रही हैं.