हॉलीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन ने एक महीने पहले अपने पति रिक सालोमोन से अलग होने के लिए तलाक की अर्जी दायर की थी,
लेकिन अब पामेला ने औपचारिक रूप से अलग होने से मना कर दिया है. एक वेबसाइट के अनुसार पामेला ने 21 अगस्त को अदालत में दायर एक याचिका में अनुरोध किया है कि उनकी तलाक अर्जी खारिज कर दी जाए.
उन्होंने 3 जुलाई को तलाक की अर्जी अदालत में पेश की थी. उस समय उन्होंने अलग होने की वजह आपसी मदभेद बताए थे.
यह कपल 2007 में अलग हो गया था. लेकिन इस साल की शुरुआत में उन्होंने दोबारा शादी कर ली थी.