scorecardresearch
 
पामेला एंडरसन का 'आइस बकेट चैलेंज' करने से इनकार

पामेला एंडरसन ने आइस बकेट चैलेंज करने से इनकार कर दिया. आइस बकेट चैलेंज आजकल काफी लोकप्रिय हो रहा है . बेवॉच की स्टार ने कहा कि एएलएस एसोसिएशन ने पशुओं पर किए जाने वाले क्रूर और अपारंपरिक टेस्टिंग के लिए धन दिया है.

Advertisement
X
पामेला एंडरसन

पामेला लंबे समय से एनिमल राइट्स एक्टिवस्‍ट रह चुकी हैं. उन्होंने कहा, मैं आइस बकेट चैलेंज को स्वीकार नहीं कर सकती. मैं अच्छी चुनौती को एंजॉय करती हूं. मस्ती और दिलचस्‍प तरीके से जागरूकता फैलाने को मैं हमेशा ही अच्छा मानती हूं.

पामेला ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि मुझे लगता है कि इस तरह के चैलेंज को करने से बेहतर होगा कि मैं एनिमल टेस्टिंग को रोकूं. इंसानों को बीमारी से निजात दिलाने के लिए पशुओं पर किया जाने वाला अपारंपरिक और अप्रभावी परीक्षण बहुत ही निर्मम है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement