भारत में चल रहा किसान आंदोलन विदेश में भी सुर्खियां बटोर रहा है. किसान आंदोलन पर विदेशी हस्तियों जैसे रिहाना, मिया खलीफा, अमांडा सर्नी संग अन्य ने ट्वीट किया था, जिसके बाद देश में काफी बवाल मचा. मिया खलीफा और रिहाना को ट्रोल किया गया और बोला गया कि इन हस्तियों ने किसान आंदोलन पर बोलने के लिए पैसे लिए हैं. हालांकि फिर भी इन स्टार्स ने अपना समर्थन फिर भी जारी रखा.
मिया-अमांडा ने उड़ाया ट्रोलर्स का मजाक
मिया खलीफा और अमांडा सर्नी को यूजर्स ने ट्रोल किया, जिसके बाद दोनों ने अपने ट्रोलर्स का ही मजाक उड़ा दिया है. इन दोनों ने ही अब ट्रोलर्स को तंज कसना शुरू कर दिया है. हाल ही में अमांडा ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने पैसे लेकर ट्वीट करने वाली बात की है. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ''यह सिर्फ तंग करने के लिए है. मेरे कई सवाल हैं... मुझे कौन पैसे दे रहा है? मुझे कितना पैसा मिल रहा है? मैं अपने इनवॉयस कहां भेजूं? मुझे पैसे कब मिलेंगे? मैंने खूब ट्वीट किए हैं...क्या मुझे एक्स्ट्रा पैसे मिलेंगे?''
This is all such a tease. I have so many questions... Who is paying me? How much am I getting paid? Where do I send my invoice? When will I get paid? I’ve tweeted a lot.. do I get paid extra??!??
— Amanda Cerny (@AmandaCerny)
इस पर मिया खलीफा ने जवाब दिया, '' 'हम तब तक ट्वीट करना जारी रखेंगी जब तक हमें पैसे नहीं मिलते.' इन दोनों के ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे है. कई अन्य सेलेब्स इन ट्वीट्स पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. फैंस को अमांडा और मिया की बातों से हंसने का मौका मिल गया है और इसके लिए उनकी तारीफ भी हो रही है. इतना ही नहीं मिया ने मजाक में पेमेंट का स्क्रीनशॉट भी है.
We will keep tweeting until we’re paid!!!!
— Mia K. (@miakhalifa)
Thanks for paying me first! My Apple Pay wallet was empty. 😂😂
— Amanda Cerny (@AmandaCerny)
बता दें कि इससे पहले भी मिया खलीफा ट्रोलर्स को जवाब दे चुकी हैं. मिया, अमांडा संग कवियत्री रूपी कौर ने ट्रोलर्स का मजाक बनाते हुए ट्वीट किया था कि उन्हें किसानों के लिए ट्वीट करने वाले पैसों से दावत करनी चाहिए. बाद में मिया ने किसानों के समर्थन में एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में मिया खलीफा भारतीय व्यंजन का लुत्फ उठाती हुई दिखी थीं.
. has been served. 🍲 🍰
— Geeta Mohan گیتا موہن गीता मोहन (@Geeta_Mohan)
उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, ''इस खूबसूरत दावत के लिए धन्यवाद रूपी कौर. गुलाब जामुन के लिए धन्यवाद जगमीत सिंह. मैं हमेशा चिंतित रहती हूं, मीठा मैं ज्यादा नहीं खा पाती इसलिए मैं इसे खाने के दौरान ही खाऊंगी. वो क्या कहते हैं, एक गुलाब रोजाना फासीवाद को दूर रखता है.''