98वें ऑस्कर समारोह में एक्टर सीन पेन को फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला. पॉल थॉमस एंडरसन की डार्क कॉमिक थ्रिलर 'वन बैटल आफ्टर अनदर' में सीन पेन ने एक मिलिट्री ऑफिसर का रोल प्ले किया था. इस किरदार में वो शानदार लगे. लेकिन सबसे शॉकिंग ये था कि सीन ने ऑस्कर सेरेमनी को स्किप किया. सीन पेन के ऑस्कर अवॉर्ड्स स्किप करने की यूजर्स वजह पूछ रहे हैं.
सीन पेन ने स्किप किया ऑस्कर इवेंट
वैसे सीन पेन के लिए ये नई बात नहीं है. वो अक्सर अवॉर्ड शोज स्किप करते हैं. तभी वो रविवार रात डोल्बी थिएटर में मौजूद नहीं थे. प्रेजेंटर किरण कल्किन (जिन्होंने पिछले साल ये अवॉर्ड जीता था) ने मजाक में कहा- सीन पेन यहां नहीं आ सके, या शायद वो आना नहीं चाहते थे, तो मैं उनकी तरफ से ये अवॉर्ड ले लेता हूं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीन पेन अपने ट्रैवल प्लान में बिजी हैं. ऑस्कर सेरेमनी के वक्त यूरोप में थे. सूत्रों के मुताबिक, पिछले हफ्ते तक उनका प्लान यूक्रेन जाने का था.
सीन पेन ने इससे पहले BAFTA अवॉर्ड्स और स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड्स को भी स्किप किया था. इस साल गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के दौरान भी वो चर्चा में रहे. उन्होंने वेन्यू के नो-स्मोकिंग रूल तोड़ा और इवेंट के दौरान सिगरेट जला दी थी. लेकिन उन्हें यहां पर अवॉर्ड नहीं मिला था. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड स्टेलन स्कार्सगार्ड को फिल्म सेंटिमेंटल वैल्यू के लिए दिया गया.
मालूम हो, ये सीन पेन का तीसरा ऑस्कर अवॉर्ड है. इसी के साथ वो सबसे ज्यादा ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले मेल एक्टर्स में शामिल हो गए हैं. वो इस लिस्ट में जैक निकोलसन, वाल्टर ब्रेनन और डेनियल डे-लुईस के बराबर आ गए हैं. सबके पास एक्टिंग के लिए तीन-तीन ऑस्कर हैं. सीन पेन को इससे पहले मिस्टिक रिवर (2004) और मिल्क (2009) के लिए बेस्ट एक्टर कैटिगरी में ऑस्कर मिला था. सीन अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं.