scorecardresearch
 

'शोहरत की एक कीमत होती है', आलिया की ट्रोलिंग पर बोले महेश भट्ट, कही बड़ी बातें

महेश भट्ट ने बच्चों की परवरिश के बारे में अपने विचारशेयर किए और बताया कि उन्होंने अपने बच्चों के करियर के रास्तों में दखल न देने का फैसला क्यों किया.

Advertisement
X
आलिया भट्ट पर बोले पिता महेश (Photo: Instagram/@Aliabhatt)
आलिया भट्ट पर बोले पिता महेश (Photo: Instagram/@Aliabhatt)

पांच दशकों से ज्यादा लंबे करियर वाले फिल्ममेकर महेश भट्ट हमेशा अपनी बेहतरीन फिल्म-मेकिंग और बेबाक राय के लिए जाने जाते रहे हैं. अब उन्होंने बड़े हो चुके बच्चों की परवरिश के बारे में अपनी राय रखी है, खासकर उस दौर में जब उनकी बेटी आलिया भट्ट को सोशल मीडिया पर नफरत का सामना करना पड़ रहा है. 

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हाल ही में हुई बातचीत में महेश भट्ट ने कहा, 'मैं अपने बच्चों को कभी सलाह नहीं देता. वे मुझसे ज्यादा समझदार हैं. वे आज के दौर के हैं. वे खुद सीखेंगे. जिंदगी उन्हें सिखाएगी और वही एकमात्र टीचर है. जिंदगी ही एकमात्र टीचर है, बस.'

जब उनसे एक पिता के तौर पर बच्चों को प्रोटेक्ट करने की भावना के बारे में पूछा गया, तो डायरेक्टर ने बच्चों को पब्लिक की नजर का सामना खुद करने देने की अहमियत बताई. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि प्रोटेक्शन उन्हें कमजोर बना देगा. नहीं, उन्हें रोशनी का एक्सपीरियंस करने दो, वैसे ही जलने दो जैसे हम सब जलते हैं.'

शोहरत की कीमत होती है- महेश भट्ट
भट्ट एक्टर्स पर होने वाली कड़ी पब्लिक स्क्रूटनी को काम का एक हिस्सा मानते हैं. उन्होंने समझाया, 'शोहरत की एक कीमत होती है. अगर आप धूप में खड़े होंगे, तो सनबर्न होगा ही. जिंदगी सबसे बड़ी टीचर है. इसलिए, मैं अपने बच्चों को अपने जिंदगी के अनुभव नहीं बताता और न ही यह उम्मीद करता हूं कि वे उन्हें अपनी जिंदगी के मैप पर लागू करें. यह सही भी नहीं है. उनकी जिंदगी अलग है, यह समय अलग है और उनका सफर भी अलग है.'

Advertisement

पीढ़ियों में आए बदलाव के बारे में बात करते हुए, भट्ट ने बड़े हो चुके बच्चों की परवरिश पर एक व्यापक नजरिया पेश किया. उन्होंने कहा, 'माता-पिता यह उम्मीद नहीं कर सकते कि उनके बच्चे जिंदगी के सबक को अपनी जिंदगी में बिल्कुल वैसे ही लागू करेंगे. समय बदलता है. नदी बहते हुए बदलती है, और आप एक ही नदी को दो बार पार नहीं कर सकते.'

काम की बात करें तो, आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई. शिव रवैल द्वारा निर्देशित और YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा इस फिल्म में शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement