महेश भट्ट, फिल्म निर्देशक
महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) एक भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और लेखक हैं जिन्हें हिंदी सिनेमा में उनके कामों के लिए जाना जाता है. भट्ट का जन्म 20 सितंबर 1948 को मुंबई में हुआ था (Mahesh Bhatt Date of Birth). उनके पिता नानाभाई भट्ट गुजराती ब्राह्मण थे और मां शिरीन मोहम्मद अली गुजराती मुस्लिम थीं (Mahesh Bhatt Parents). फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट, महेश के भाई हैं (Brother).
महेश भट्ट ने अपनी स्कूली शिक्षा डॉन बॉस्को हाई स्कूल, माटुंगा से की है. स्कूल में रहते हुए, भट्ट ने विज्ञापन बनाने के साथ-साथ पैसा कमाने के लिए छुट्टियों में नौकरी किया करते थे (Mahesh Bhatt Education). भट्ट ने 20 साल की उम्र में लोरेन ब्राइट से शादी की थी. शादी के बाद ब्राइट ने अपना नाम बदलकर किरण भट्ट कर लिया (Mahesh Bhatt First Wife). इनके दो बच्चे हैं, बेटी पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) और एक बेटा राहुल भट्ट (Children). इनकी शादी तब टूट गई जब महेश भट्ट का अफेयर, 1970 के दशक की अभिनेत्री परवीन बॉबी के साथ चल रहा था (Mahesh Bhatt Affair with Parveen Babi). लेकिन ये अफेयर ज्यादा दिन नहीं चला और महेश भट्ट ने बाद में 1986 में सोनी राजदान (Soni Razdan) से शादी की (Mahesh Bhatt Second Wife). इनके दो बेटियां हैं, शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट (Mahesh Bhatt Daughter Alia Bhatt).
26 साल की उम्र में, भट्ट ने 1974 में फिल्म मंजिलें और भी हैं के साथ एक निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की. साल 1979 लहू के दो रंग ने दो फिल्मफेयर पुरस्कार जीते. भट्ट की फिल्म आशिकी (1990) उनकी सबसे ज्यादा सफल फिल्मों में से एक थी. उन्होंने अपनी बेटी पूजा भट्ट को साल 1991 में दिल है की मानता नहीं में आमिर खान (Aamir Khan) के साथ मुख्य अभिनेत्री के रूप में लॉन्च किया था, ये फिल्म भी सफल रही थी. महेश भट्ट निर्देशित फिल्मों में डैडी, स्वयं, आवारगी, सड़क, गुमराह, क्रिमिनल, हम है राही प्यार के, तमन्ना, जख्म, जिस्म, मर्डर, और वो लम्हे प्रमुख हैं (Mahesh Bhatt Films). महेश भट्ट कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सहित नरगिस दत्त पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं (Mahesh Bhatt Awards).
महेश, मुकेश भट्ट, फिल्म प्रोडक्शन हाउस, विशेष फिल्म्स के सह-मालिक हैं और यू.एस. गैर-लाभकारी टीच एड्स के सलाहकार बोर्ड के सदस्य हैं. उन्होंने 1990 के दशक में दूरदर्शन पर दो विज्ञान पत्रिका कार्यक्रमों - टर्निंग पॉइंट और इमेजिंग साइंस के कुछ एपिसोड की मेजबानी की है. दिसंबर 2018 तक भट्ट मदर टेरेसा अवार्ड्स के संरक्षक मंडल के सदस्य थे (Mahesh Bhatt Career).
महेश भट्ट उस वक्त विवादों में घिर गए जब एक मैगजीन कवर पर वे अपनी बेटी पूजा भट्ट को होठों पर चुंबन करते हुए दिखाए गए. इस विवाद को और बढ़ावा मिला जब महेश भट्ट ने कहा कि अगर पूजा मेरी बेटी नहीं होती, तो मैं उससे शादी करना पसंद करता (Mahesh Bhatt Controversy).
1970 के दशक में महेश भट्ट ओशो के अनुयायी थे, लेकिन बाद में उन्होंने ओशो का साथ छोड़ दिया और यूजी कृष्णमूर्ति से जुड़ गए. उनकी बेटी पूजा भट्ट ने बताया कि कैसे उनके पिता के ओशो से अलग होने के बाद परिवार को धमकियां मिलीं और उन्हें सुरक्षित जगह पर रखा गया.
महेश भट्ट ने बच्चों की परवरिश के बारे में अपने विचारशेयर किए और बताया कि उन्होंने अपने बच्चों के करियर के रास्तों में दखल न देने का फैसला क्यों किया.
90 के दशक में चर्चा और विवादों में रहे अपने बॉडी पेंट फोटोशूट को लेकर पूजा भट्ट ने सालों बाद चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि वो फोटोशूट विवाद के लिए नहीं था और तस्वीर में वो न्यूड भी नहीं थीं.
महेश भट्ट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. उनकी बेटी पूजा भट्ट ने अपने पिता की पास्ट लाइफ को लेकर बात की है. ऐसे में एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर महेश भट्ट की पहली पत्नी कौन थीं?
90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस और आलिया की बड़ी बहन पूजा भट्ट ने उन्हें लेकर दिलचस्प खुलासे किए हैं. पूजा ने कहा कि आलिया को बॉलीवुड में टिकने वाले सारे खेल खेलना बखूबी आता है. यही नहीं, उन्होंने रणबीर-आलिया की बेटी राहा के फ्यूचर को लेकर भी बड़ी बात कही है.
महेश भट्ट ने दूसरी शादी के लिए इस्लाम धर्म कुबूला था, ताकि उन्हें अपनी पहली पत्नी को ना छोड़ना पड़े. पूजा भट्ट ने पिता की दूसरी शादी पर बात की है.
90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने बॉबी देओल के साथ अपने पुराने रिश्ते के बारे में खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनका रिश्ता क्यों टूट गया और दोनों ने अलग रास्ते क्यों चुने.
पूजा भट्ट ने अपने पिता महेश भट्ट के रिश्तों के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें उनके पिता और सोनी राजदान के रिश्ते के बारे में मालूम हुआ. साथ ही कैसे पूजा और सोनी राजदान के रिश्ते वक्त के साथ-साथ और गहरे होते गए.
पूजा भट्ट ने बॉलीवुड की आइकॉनिक एक्ट्रेस परवीन बाबी के मुश्किल दिनों को याद किया है, जब वो दिमागी रूप से बीमार थीं. पूजा ने बताया कि कैसे परवीन बाबी ने अमिताभ बच्चन पर एक इंटरव्यू के दौरान आरोप लगाए. साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस के साथ बिताए दिनों के किस्से भी शेयर किए.
फिल्मी दुनिया में इंटीमेसी और रोमांस के वक्त बहकना नया नहीं है. कई सितारे स्क्रीन पर रोमांटिक सीन करते हुए बेकाबू हुए हैं. इनमें विनोद खन्ना और डिंपल कपाड़िया का किस्सा काफी फेमस है. फिल्म प्रेम धर्म में विनोद और डिंपल की जोड़ी बनी थी.
हाल ही में जेल से बाहर आए विक्रम भट्ट का नाम फिर विवादों में है. '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' के बाद अब उनकी अगली फिल्म 'खिलौने' के क्रू ने भी पेमेंट ना मिलने के आरोप लगाए हैं. लीड एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयंका की भी पेमेंट अटकने का आरोप सामने आया है.
राहुल रॉय 90s में एक बड़े सितारे थे. पहली ही फिल्म आशिकी से वो हर तरफ छा चुके थे. इस फिल्म के लिए एक्टर को अच्छी-खासी फीस मिली थी. फिल्म आशिकी ने बॉक्स ऑफिस पर भी उस दौर के हिसाब से तगड़ी कमाई की थी.
आशिकी फेम राहुल रॉय के रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर फैन्स हैरान हैं. फैन्स का कहना है कि 60 की उम्र में राहुल रॉय ये क्या कर रहे हैं.
कॉमेडियन और एक्टर गुड्डू सिंह ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे वो मुंबई की बारिश में अधमरी हालत में मिले थे. महेश भट्ट और पूजा भट्ट ने उनकी जान बचाई, सहारा दिया और उन्हें एक्टिंग की दुनिया में मौका दिलाया.
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्में 'आशिकी 2' और 'मर्डर 2' की सफलता के पीछे जिस लेखिका का दिमाग है, उनकी अपनी असल जिंदगी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है. शगुफ्ता रफीक ने पर्दे पर प्यार, दर्द और धोखे की जो कहानियां बुनीं, वो दरअसल उनके अपने जीवन के कड़वे अनुभवों का ही निचोड़ हैं. जानिए राइटर शगुफ्ता रफीक की जिंदगी के संघर्ष की.
पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा ने अपनी फिल्म साइको के भारत में रिलीज न होने पर दुख जताया है. उन्होंने महेश भट्ट पर लगाए गए कंट्रोलिंग बिहेवियर और हैरेसमेंट के आरोपों से भी इनकार किया.
पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा ने महेश भट्ट पर लगाए गए शारीरिक प्रताड़ना के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि महेश भट्ट एक अच्छे डायरेक्टर हैं और उनकी बहुत इज्जत करती हैं. मीरा ने महेश भट्ट को उनकी अधूरी फिल्म 'शोहरत' पूरी करने के लिए पाकिस्तान आने का न्योता भी दिया है.
पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा ने हाल ही में एक इंटरव्यू बीच में छोड़ दिया जब उनसे उनकी आने वाली फिल्म 'साइको' से हटकर पुराने विवादों पर सवाल किए गए. उन्होंने निजी सवालों का जवाब देने से साफ इनकार किया. मीरा ने अपने निजी जीवन और विवादों से दूरी बनाए रखने की कोशिश की, साथ ही महेश भट्ट पर लगाए गए आरोपों को भी खारिज किया.
भट्ट परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है. महेश भट्ट की राइटर बेटी शाहीन ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा से सगाई की है. दोनों की रोमांटिक तस्वीरों पर आलिया इमोशनल होती दिखीं.
पिछले साल शाहीन और ईशान ने पिछले साल अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था. आलिया के बाद अब भट्ट परिवार के फैन्स शाहीन की शादी के लिए खुश हैं.
1991 की आइकॉनिक फिल्म ‘सड़क’ के एक किस सीन को लेकर संजय दत्त ने पूजा भट्ट को किस करने से मना कर दिया था. पूजा भट्ट ने अपने पॉडकास्ट में बताया कि इस बात पर महेश भट्ट ने संजय दत्त को ‘पाखंडी’ तक कह दिया था.