scorecardresearch
 

फियरलेस नाडिया: हिंदी सिनेमा की पहली 'एक्शन क्वीन', गुंडों को हंटर मारकर बनीं स्टार, कभी थीं सेल्सगर्ल

फियरलेस नाडिया, हिंदी सिनेमा की पहली स्टंट वुमन थीं. उन्होंने बिना बॉडी डबल के कई खतरनाक स्टंट्स किए थे. नाडिया ने हंटरवाली जैसी फिल्मों में अपने दमदार एक्शन से दर्शकों का दिल जीता.

Advertisement
X
Fearless nadia (Photo: Social Media)
Fearless nadia (Photo: Social Media)

इस शुक्रवार थियेटर्स में आलिया भट्ट का 'अल्फा' अवतार देखन को मिलेगा. इसमें वो फुल फ्लेज्ड एक्शन अवतार में दिखेंगी. आलिया से पहले भी कई हीरोइनों ने स्क्रीन पर खतरनाक स्टंट और एक्शन कर वाहवाही लूटी है. लेकिन जो रौला फियरलेस नाडिया ने सालों पहले मचाया था, उस लेवल को आज तक कोई हीरोइन पार नहीं कर पाई है. फियरलेस नाडिया हिंदी सिनेमा की पहली स्टंट वुमन हैं. उन्होंने स्क्रीन पर बिना किसी बॉडी डबल के ऐसे खतरनाक स्टंट किए हैं, जिसे देखकर लोग खौफ खाते थे.

तभी तो वो अपने दौर की एक्शन लेडी कहलाई थीं. फिल्मों में आने की उनकी जर्नी इंस्पायरिंग है. नाडिया पहली ऐसी विदेशी हसीना थीं जिन्हें बॉलीवुड में कल्ट स्टेट्स मिला. नाडिया का रियल नेम मैरी इन इवांस था. जानते हैं उनके फियरलेस नाडिया बनने की जर्नी...

कौन थीं फियरलेस नाडिया?
नाडिया 1908 में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में जन्मी थीं. उनके पिता ब्रिटिश आर्मी में वालंटियर थे. इंडिया आने से पहले वो ऑस्ट्रेलिया में रहती थीं. 5 साल की उम्र में वो पिता के साथ मुंबई आई थीं. वर्ल्ड वॉर 1 में उनके पिता की आकस्मिक मौत हुई. पिता को खोने के बाद नाडिया पेशावर (अब पाकिस्तान में) में शिफ्ट हुईं. खैबर पख्तूनख्वा में उन्होंने घुड़सवारी, हंटिंग, फिशिंग, शूटिंग सीखी. 1920 में वो मुंबई आई थीं. उन्होंने मुंबई में आर्मी एंड नेवी स्टोर में बतौर सेल्सगर्ल काम किया.

Advertisement

रशियन डांसर मैडम अस्त्रोवा का ग्रुप नाडिया ने जॉइन किया था. जो कि ब्रिटिश आर्मी, रॉयल इंडियन फैमिली के अलावा कई छोटे कस्बों में परफॉर्म करता था. उन लोगों के साथ रहते हुए नाडिया एक्रोबेटिक स्टंट्स में माहिर हुईं. वो कार्टव्हील और स्प्लिट्स करने लगीं. एक ज्योतिषी के कहने पर उन्होंने अपना नाम नाडिया रखा. 

जल्द वो हिंदी फिल्मों में इंट्रोड्यूस हुईं. जमशेद वाडिया और होमी वाडिया ने उन्हें चांस दिया. शुरू में नाडिया ने छोटे मोटे रोल्स किए. लेकिन काम को लेकर नाडिया की जिद और पैशन ने उन्हें स्टार बनाया. वाडिया ब्रदर्स की फिल्म हंटरवाली ने उनके किस्मत को बदला. मूवी में वो हंटर हाथ में लेकर गुंड़ों के छक्के छुड़ाती दिखीं. नाडिया अपने स्टंट खुद करती थीं. वो किसी भी मामले में हीरो से कम नहीं थीं. फाइट सीन, तलवारबाजी हो या स्टंट करना, वो फियरलेस होकर अपना एक्शन अवतार दिखातीं. तभी से उनका नाम फियरलेस नाडिया पड़ गया.

नाडिया ने पंजाब मेल, जंगल प्रिंसेस, हंटरवाली की बेटी, मिस फ्रंटीयर मेल, मुकाबला, डायमंज क्वीन जैसी फिल्मं की थीं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो नाडिया ने होमी वाडिया से 1961 में शादी की थी. 88 साल में उम्र संबंधी बीमारी के कारण वो चल बसी थीं. आज भी वो अपने फियरलेस अवतार के लिए जानी जाती हैं. उनके जैसी फियरलेस लेडी अभी तक इंडस्ट्री में नहीं हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement