अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल थिएटर्स में लगातार माहौल जमा रही है. 30 से ज्यादा स्टार्स को साथ लेकर आई इस कॉमेडी ने पहले दिन से ही जनता को इंप्रेस करना शुरू कर दिया था. वीकेंड में बड़े धमाके से नजर आने लगा था कि वेलकम टू द जंगल बड़ी हिट बन सकती है, लेकिन मंडे टेस्ट में शानदार कमाई के बाद, अब मंगलवार की ग्रोथ ने बता दिया है कि अक्षय के खाते में भूत बंगला के बाद इस साल एक और बड़ी हिट आने वाली है.
पेड प्रीव्यू शोज के साथ अक्षय की फिल्म ने वीकेंड में 63.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. शुक्रवार के मुकाबले शनिवार और फिर रविवार को भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा जंप देखा. ऑडियंस से वीकेंड में मिले वर्ड ऑफ माउथ का फायदा यह हुआ कि वेलकम टू द जंगल ने अपने पहले सोमवार को, शुक्रवार के मुकाबले केवल 50% की गिरावट के साथ 8.50 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन किया.
अब सैकनिल्क की रिपोर्ट बता रही है कि मंगलवार को थिएटर्स में चलने वाले 'ब्लॉकबस्टर ट्यूस्डे' ऑफर से फिल्म को अच्छा फायदा हुआ है. इस ऑफर में बड़े मल्टीप्लेक्स थिएटर्स में भी टिकट 199 रुपये तक के खर्च में ही मिल जाते हैं. डेटा बताता है कि पांचवें दिन यानी मंगलवार को वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
यह सिर्फ मंडे के मुकाबले एक जंप नहीं है, इस बात का हिंट भी है कि आने वाले दिनों में अक्षय की फिल्म दमदार कमाई करती रहेगी. वीकेंड तो दमदार रहा ही, कामकाजी दिनों में फिल्म की कमाई से तय होगा कि इसका लाइफटाइम कलेक्शन कितना तगड़ा होगा. अभी तक 5 दिनों में वेलकम टू द जंगल 81.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है.
जिस तरह अक्षय की फिल्म आगे बढ़ रही है, उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि पहले हफ्ते में इसका टोटल कलेक्शन 96-98 करोड़ रुपये के बीच रहेगा. रिपोर्ट्स में फिल्म का बजट 125 करोड़ रुपये बताया गया है, ऐसे में दूसरे वीकेंड में ही वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस पर हिट कहलाने लगेगी.