scorecardresearch
 

कोहली-अनुष्का के गले में कंठी-माथे पर त‍िलक, भीड़ में बैठकर सुना प्रेमानंद महाराज का प्रवचन

अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली एक बार फिर वृंदावन प्रेमानंद जी महाराज के पास पहुंचे हैं. दोनों उनके प्रवचन में बैठे नजर आए. वहां आए लोगों ने कपल को भी स्पॉट किया. उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
विराट-अनुष्का की भक्ति (Photo: Youtube Screengrab)
विराट-अनुष्का की भक्ति (Photo: Youtube Screengrab)

वृंदावन में कथावाचक प्रेमानंद महाराज से मिलने आए दिन कई बॉलीवुड सेलेब्स जाया करते हैं. वहां वो उनसे मिलकर भगवान की भक्ति और स्पिरिचुअलिटी पर बात करते हैं. बॉलीवुड का पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी कई बार वृंदावन प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंच जाते हैं. अब कपल को एक बार फिर स्पॉट किया गया है. 

फिर वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का

विराट-अनुष्का बीते दिनों दिल्ली लैंड हुए थे, जहां क्रिकेटर की बेंगलुरु टीम का आईपीएल मैच होना है. मगर मैच से पहले कपल ने वृंदावन जाकर कृष्ण भक्ति में लीन होने का फैसला किया. वहां वो प्रेमानंद महाराज के प्रवचन में बैठे नजर आए, जहां आम लोग भी बैठे थे. प्रवचन के बाद, दोनों को वहां से बाहर जाते हुए भी देखा गया है. 

एक यूजर ने विराट-अनुष्का का वृंदावन आश्रम से बाहर आते हुए वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों प्रेमानंद महाराज के पास जाते नजर आते हैं. उनके आसपास काफी भीड़ जमा होती है, जो उनसे मिलना चाहती है. मगर विराट-अनुष्का भीड़ को इग्नोर करते हुए आगे बढ़ते दिखाई देते हैं. 

इस साल का दूसरा वृंदावन दौरा

विराट-अनुष्का पिछले कुछ सालों में कई बार वृंदावन आते देखे गए हैं. साल 2025 में वो करीब 3 बार प्रेमानंद महाराज से मिले. एक बार तो वो अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय के साथ गए थे, जहां उन्होंने कथावाचक का आशीर्वाद लिया. फिर इसी साल जनवरी-फरवरी के दौरान भी वो वृंदावन में नजर आए थे, अब इस साल अप्रैल में उनका ये दूसरा दौरा था. 

Advertisement

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब इंडिया में नहीं रहते हैं. वो अपने बच्चों के साथ लंदन शिफ्ट हो चुके हैं, ताकि वो उन्हें एक नॉर्मल जिंदगी दे सकें. इस बात का खुलासा माधुरी दीक्षित के पति डॉ.नेने ने भी किया था. हालांकि जब भी विराट इंडिया क्रिकेट मैच खेलने आते हैं, तब उनके साथ अनुष्का भी दिखाई देती हैं. 

बात करें अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की, तो वो पिछले 8 सालों से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं. इस बीच उन्होंने अपने प्रोडक्शन में बनी नेटफ्लिक्स फिल्म कला में कैमियो जरूर किया. अनुष्का वुमन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक पर भी काम कर रही थीं, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है मगर उसे अभी तक रिलीज नहीं किया गया है. अब रिपोर्ट्स हैं कि वो अल्लू अर्जुन की पैन-इंडिया फिल्म राका में नजर आएंगी. हालांकि अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है. देखना है कि अनुष्का शर्मा कब बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement