अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया है कि उन्हें टाइफाइड हो गया है. उन्होंने कहा कि ब्लड रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. वीडियो सामने आने के बाद उनके प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. फिलहाल उन्होंने आराम करने और इलाज पूरा करने की बात कही है.