scorecardresearch
 

Toxic Box Office: पहले दिन 100 करोड़? रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर फैला यश की टॉक्सिक का 'जहर'! बिके 7 लाख टिकट

Yash की Toxic की एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है. हिंदी वर्जन सबसे आगे है और फिल्म के पहले दिन 100 करोड़ कमाने की उम्मीद जताई जा रही है.

Advertisement
X
यश की Toxic पर टूटा फैंस का प्यार, हिंदी वर्जन ने एडवांस बुकिंग में कन्नड़ को पछाड़ा (Photo: Screengrab)
यश की Toxic पर टूटा फैंस का प्यार, हिंदी वर्जन ने एडवांस बुकिंग में कन्नड़ को पछाड़ा (Photo: Screengrab)

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी 'टॉक्सिक' इस साल की सबसे मच-अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी नजर आएंगी. फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

'टॉक्सिक' को कन्नड़ और इंग्लिश में शूट किया गया है, लेकिन इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम समेत कई भाषाओं में डब करके रिलीज किया जाएगा. फिल्म की एडवांस बुकिंग कुछ दिन पहले ही शुरू हुई है और शुरुआती आंकड़े देखकर लग रहा है कि यश की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर काटने वाली है.

7 लाख से ज्यादा टिकट बिके, 34 करोड़ के पार पहुंची कमाई

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'टॉक्सिक' ने पहले दिन के लिए अब तक 7 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं. ब्लॉक सीट्स को छोड़कर फिल्म ने सभी भाषाओं में करीब 26.40 करोड़ रुपये ग्रॉस कमा लिए हैं. वहीं, ब्लॉक सीट्स को जोड़ दें तो प्री-सेल्स कलेक्शन बढ़कर करीब 34.93 करोड़ रुपये हो गया है.

सबसे दिलचस्प बात ये है कि एडवांस बुकिंग में हिंदी वर्जन सबसे आगे चल रहा है. हिंदी में फिल्म के पहले दिन के लिए अब तक 3.70 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. इसके बाद यश की ओरिजिनल कन्नड़ फिल्म का नंबर है, जिसके 2.70 लाख से ज्यादा टिकट बिक गए हैं.

Advertisement

हिंदी और कन्नड़ के बाद तमिल वर्जन को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. तमिल में अब तक 42 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. वहीं मलयालम वर्जन के 10 हजार से ज्यादा और तेलुगु वर्जन के करीब 6 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं.

पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा?

एडवांस बुकिंग के इन आंकड़ों को देखकर तो साफ है कि 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग लेने के लिए तैयार है. अगर यही रफ्तार रिलीज तक बनी रही तो पहले दिन ही फिल्म के 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की उम्मीद की जा सकती है. हालांकि, असली खेल फिल्म के रिव्यू और दर्शकों के वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगा. अगर फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है, तो ये आंकड़े और भी तेजी से ऊपर जा सकते हैं.

टीजर और गानों ने किया था निराश

'टॉक्सिक' के टीजर और गानों को दर्शकों से मिला-जुला से लेकर नेगेटिव रिस्पॉन्स तक मिला था. फिल्म के इंटिमेट सीन्स भी खूब चर्चा में रहे. लेकिन इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुए ट्रेलर ने पूरा माहौल बदल दिया.

ट्रेलर ने दर्शकों का ध्यान खींचा और फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी. अब एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी बता रहे हैं कि यश के फैंस बड़े पर्दे पर 'टॉक्सिक' देखने के लिए बेकरार हैं. रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना 'टॉक्सिक' असर डालती है, इसका फैसला 26 अगस्त को हो जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement