scorecardresearch
 

टीना अंबानी की बड़ी बहन का निधन, इमोशनल पोस्ट में छलका दर्द- वो मेरी दूसरी मां थीं

टीना अंबानी ने अपनी बड़ी बहन जर्ना के निधन पर एक भावुक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने अपनी बहन को अपनी दूसरी मां बताया और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की.

Advertisement
X
नहीं रहीं टीना अंबानी की बहन जर्ना (Photo: Instagram @tinaambaniofficial)
नहीं रहीं टीना अंबानी की बहन जर्ना (Photo: Instagram @tinaambaniofficial)

पूर्व एक्ट्रेस और बिजनेसमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उन्होंने अपनी बड़ी बहन जर्ना को खो दिया है. बहन को नम आंखों से याद करते हुए टीना ने इंस्टा पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. इसमें वो अपनी बहन को याद करती हुई दिखीं. उनकी आत्मा को शांति मिलने की दुआ की. 

टीना की इमोशनल पोस्ट
टीना ने बहन संग अपनी अनसीन फोटोज को शेयर किया है. वो पोस्ट में लिखती हैं- मेरी सबसे बड़ी बहन जर्ना, जो कि मेरी दूसरी मां थी, उन्होंने बड़े प्यार से मेरा कन्यादान किया था, उन्होंने मुझे मेरे नए परिवार को सौंपा था लेकिन ये भी सुनिश्चित किया कि मैं हमेशा अपने मूल परिवार का अहम हिस्सा बनी रहूं. वो हमारे यूनिवर्स का चमकता चेहरा थीं, जिनका साथ हमेशा प्यार भरा था. वो अपने ग्रेस, एनर्जी, गर्मजोशी से हम सभी बहनों, हमारे बच्चों और हमारे पोते-पोतियों के लिए इंस्पिरेशन बनती थीं. वो सबकी चहेती थीं. ऊं शांति, मेरी जिया. आपने हमारी जिंदगी में खालीपन छोड़ दिया है. पीढ़ियों तक आपका प्यार विरासत रहेगा. 

टीना की पोस्ट देखने के बाद फैंस ने उनकी बहन की आत्मा को शांति मिलने की दुआ की है. इस नाजुक वक्त में यूजर्स ने टीना को हिम्मत रखने की सलाह दी है. टीना अपनी सभी बहनों से बेशुमार प्यार करती हैं. अक्सर इंस्टा पर बहनों संग फोटोज पोस्ट करती हैं. 

Advertisement

टीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो कभी फिल्मों में काम किया करती थीं. उन्होंने बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स संग काम किया है. 1978 से फिल्म देश परदेश से उनका फिल्मी करियर शुरू हुआ था. वो कर्ज, आपके दीवाने, रॉकी, पुकार, मुकद्दर का फैसला जैसी फिल्मों में दिखीं. शादी के बाद वो शोबिज को छोड़ चुकी हैं. टीना सिल्वर स्क्रीन पर आखिरी बार 1991 में आई फिल्म जिगरवाला में दिखी थीं. बिजनेसमैन और रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी संग उन्होंने 1991 में शादी की थी. इस रिश्ते से उनके दो बच्चे हैं. टीना और अनिल की जोड़ी को फैंस का बेशुमार प्यार मिलता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement