scorecardresearch
 

Tiger Shroff Firing Incident: एक्टर टाइगर श्रॉफ पर बदमाशों ने चलाई गोली, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

एक्टर टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. टाइगर को जुहू में फायरिंग की गई है. गोलीबारी का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. फिलहाल हमले में टाइगर एकदम सुरक्षित बताए जा रहे हैं. 

Advertisement
X
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग (Photo: Social Media)
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग (Photo: Social Media)

एक्टर टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. रविवार शाम टाइगर पर जुहू में फायरिंग की गई है. इस अटैक में टाइगर बिल्कुल सुरक्षित हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है. विदेश में बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधु के नाम से फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है, जो कि लॉरेंस गैंग के सदस्य हैं. हालांकि, पोस्ट की प्रामाणिकता और इसमें किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, टाइगर की BMW कार पर तीन राउंड फायरिंग की गई. इस घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं, जबकि उनके ड्राइवर को इलाज के लिए नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि टाइगर फुटबॉल मैच खेलने के बाद घर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी पर फायरिंग हुई. घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त को फोन कर टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना की जानकारी ली है. उन्होंने पुलिस आयुक्त को तत्काल तेजी से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. वहीं महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने भी टाइगर श्रॉफ के परिवार से फोन पर बात कर उनका हाल जाना है. 

Advertisement

डीसीपी मोहित गर्ग, जोन-1, पश्चिमी क्षेत्र ने स्पष्ट किया कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें इस फायरिंग में कोई चोट नहीं आई है. मामले में आगे की जांच जारी है. 

पिता जैकी श्रॉफ की टीम का आया बयान
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर की सुरक्षा को लेकर उनके पिता जैकी श्रॉफ की टीम ने स्थिति स्पष्ट की है. आजतक से बातचीत में जैकी श्रॉफ की टीम ने पुष्टि की कि टाइगर सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है. टीम ने कहा, 'टाइगर ठीक हैं.' इससे पहले पुलिस ने भी स्पष्ट किया था कि टाइगर श्रॉफ को फायरिंग की वारदात में कोई चोट नहीं आई है.

फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. मामले की जांच और आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की 12 टीमें बनाई गई हैं. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग किस वजह से की गई और इसके पीछे किसका हाथ है.

लॉरेंस गैंग ने पोस्ट में क्या लिखा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से किए गए सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि टाइगर को पहले भी फोन करके धमकी दी गई थी. गैंगस्टर अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'जय महाकाल... जय श्रीराम.... सभी भाइयों को राम राम... आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है. इसकी जिम्मेदारी अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं. हमने इसको कॉल करके समझाया था. लेकिन इसे समझ नहीं आया. इसलिए आज इसे बढ़िया तरीके से समझा दिया गया है. जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा. अगला नंबर उसका होगा. वेट एंड वॉच. कुछ और ग्रुप के लोग जो हमारे नाम से फेम लेने की सोचते हैं. इनको जल्द ही मार कर फेमस करेंगे. '

Advertisement

(खबर अपडेट की जा रही है)

---- समाप्त ----
इनपुट- अनीता
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement