scorecardresearch
 

टाइगर के पहले गाने का टीजर हुआ रिलीज, अलग ही अंदाज में दिखे एक्शन हीरो

टाइगर ने सोशल मीडिया पर अपने पहले गाने Unbelievable का टीजर रिलीज कर दिया है. अब इस टीजर में टाइगर की गायिकी तो देखने को नहीं मिल रही है, लेकिन उनका डैशिंग अवतार इस गाने को लेकर बज को बढ़ा रहा है.

Advertisement
X
टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ

बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स देखने को मिले हैं जो एक्टिंग के साथ-साथ गाने में भी काफी रुचि रखते हैं. इस लिस्ट में सलमान खान, श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट जैसे कई सितारे शामिल हैं. अब एक और एक्टर का इस लिस्ट में नाम जुड़ गया है. हम बात कर रहे हैं एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ की जो पहली बार अब गाना गाते हुए भी दिखाई देंगे.

टाइगर के पहले गाने का टीजर रिलीज

टाइगर ने सोशल मीडिया पर अपने पहले गाने Unbelievable का टीजर रिलीज कर दिया है. अब इस टीजर में टाइगर की गायिकी तो देखने को नहीं मिल रही है, लेकिन उनका डैशिंग अवतार इस गाने को लेकर बज को बढ़ा रहा है. वीडियो में टाइगर एकदम फॉर्मल लुक में नजर आ रहे हैं. कई जगह पर तो वे एक्टर ऋतिक रोशन की झलक तक मार रहे हैं. उनका ये अंदाज देख फैन्स हैरान रह गए हैं. टाइगर को हर किसी ने बेहतरीन डांस करता देखा, एक्शन के मामले में भी उनका कोई जवाब नहीं. लेकिन अब सीधे टाइगर गाना गाने को तैयार नजर आ रहे हैं. ऐसे में उनके नए गाने को लेकर हर कोई उत्साहित दिख रहा है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Hey guys here’s the teaser of my first song, hope you guys like it 😊 and just want to say that #YouAreUnbelievable. ❤️ #UnbelievableTeaser @bgbngmusic @punitdmalhotra @gauravxwadhwa @iamavitesh @dgmayne @paresshss @santha_dop

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on

Advertisement

सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड

खुद टाइगर इस टीजर को रिलीज करते हुए लिखते हैं- दोस्तों ये मेरे पहले गाने का टीजर है. उम्मीद करता हूं आपको ये पसंद आएगा. बस इतना कहना चाहता हूं- #YouAreUnbelievable.  टाइगर का ये टीजर भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर गया है. कम समय में इसे काफी लाइक मिल चुके हैं और ये कई बार देखा भी जा चुका है. जब टाइगर के इस गाने का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ था, उस समय भी ऐसा ही क्रेज देखने को मिला था.

वर्क फ्रंट पर टाइगर श्रॉफ फिल्म हीरोपंती 2 की तैयारी कर रहे हैं. पिछली बार उन्हें बागी 3 में देखा गया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया था. लेकिन टाइगर की एक्टिंग कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी.


 

Advertisement
Advertisement