scorecardresearch
 

ठगी करने वालों से सोनू सूद की अपील- नौकरी चाहिए मैं दूंगा, धोखा ना दें

सोनू ने कहा है कि किसी का नुकसान कर खुश नहीं रहा जा सकता है. गरीबों का पैसा मारना बड़ा पाप है और इसे माफ नहीं किया जा सकता.

Advertisement
X
सोनू सूद
सोनू सूद

एक्टर सोनू सूद ने कोरोना काल में अपने काम से जरूर कई लोगों का भला किया है, लेकिन उनके उन्हीं काम को देखते हुए कुछ लोगों ने अपना खुद का धोखा देने का धंधा शुरू कर दिया है. ये लोग सोनू सूद के नाम पर ठगी करते हैं, गरीबों के पैसे लूटते हैं और फिर फरार हो जाते हैं. हाल ही में तेलंगाना से भी ऐसी ही एक खबर सामने आई थी. अब ठगी करने वाले इन युवकों के लिए सोनू सूद ने एक संदेश दिया है.

ठगी करने वालों से क्या बोले सोनू?

एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में सोनू ने कहा है कि किसी का नुकसान कर खुश नहीं रहा जा सकता है. गरीबों का पैसा मारना बड़ा पाप है और इसे माफ नहीं किया जा सकता. वे कहते हैं- उन सभी लोगों के लिए ये चेतावनी है जो धोखा देते हैं. आप जरूर पकड़े जाएंगे. अगर आप पैसों की कमी की वजह से ये सब करते हैं, तो मेरे पास आएं, मैं नौकरी दूंगा. लोगों को धोखा देकर पैसा ना कमाएं. कुछ भी अच्छा नहीं होगा. वैसे सोनू सूद ने तो यहां तक कहा है कि जो शख्स ठगी करता है, उसे सजा से ज्यादा सही दिशा की जरूरत है. उसकी काउंसलिंग होना जरूरी है.

सोनू हो गए मायूस

वैसे इससे पहले भी सोनू सूद के नाम पर ठगी को अंजाम दिया गया है और इससे पहले भी एक्टर की तरफ से सख्त चेतावनी जारी की गई है. लेकिन ना तो इस तरह के अपराध कम हो रहे हैं और ना ही सोनू की सख्ती का कोई असर देखने को मिल रहा है. ऐसे में आने वाले दिनों में इस सिलसिले में और कड़ी कार्रवाई होते हुए दिख सकती है. सोनू भी यहीं चाहते हैं कि उनके नाम पर गरीबों का पैसा ना मारा जाए. समाज के जिस वर्ग की जिंदगी वे बदलने की कोशिश कर रहे हैं, कुछ लोग उन्हीं के नाम पर उस वर्ग के साथ धोखा कर रहे हैं. ऐसे में एक्टर दोनों मायूस और नाराज हैं.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

कुछ समय पहले तक सोनू सूद एक फोटो की वजह से भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे थे. एक्टर कम ही मौकों पर अपनी शर्टलेस फोटो शेयर करते हैं. ऐसे में जब उन्होंने ऐसा कर दिखाया, तो उनकी उस फोटो को काफी पसंद किया गया और फैन्स उनकी 6 पैक बॉडी देख भी इंप्रेस हो गए.
 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement