scorecardresearch
 

270 करोड़ के बंगले के मालिक, अब सोनम कपूर-आनंद आहूजा ने लंदन में खरीदे 5 नए फ्लैट्स, छिड़ा विवाद?

बॉलीवुड की 'फैशन क्वीन' सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा एक बार फिर प्रॉपर्टी डील को लेकर चर्चा में हैं. नॉटिंग हिल में 270 करोड़ रुपये का आलीशान बंगला लेने के बाद कपल ने लंदन में ही करोड़ों के 5 नए फ्लैट्स खरीदे हैं. मगर इन प्लैट्स को लेकर विवाद छिड़ने की चर्चा है. आखिर क्यों?

Advertisement
X
सोनम कपूर और उनके पति ने खरीदे नए घर (Photo Credit: Instagram/ Sonam Kapoor)
सोनम कपूर और उनके पति ने खरीदे नए घर (Photo Credit: Instagram/ Sonam Kapoor)

बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर सोनम कपूर शादी के बाद से पति आनंद आहूजा और दोनों बच्चों के साथ लंदन में रहती हैं. लंदन के पॉश एरिया नॉटिंग हिल में सोनम और उनके पति का आलीशान बंगला है. रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम के इस बंगले की कीमत 270 करोड़ रुपये के करीब है. अब कपल ने लंदन में कुछ और घर खरीदे हैं. 

नई प्रॉपर्टी की मालकिन बनीं सोनम?

नई रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम और आनंद आहूजा ने लंदन की रियल एस्टेट मार्केट में तगड़ा इन्वेस्टमेंट किया है. बताया जा रहा है कि कपल ने अपने आलीशान बंगले के पास ही एक बिल्डिंग में 5 फ्लैट्स खरीदे हैं, जिनकी कुल कीमत 51.4 करोड़ रुपये है. 

HT की रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि ये फ्लैट्स सोनम और आनंद ने अपने स्टाफ के लिए खरीदे हैं. इन फ्लैट्स में उनके घर का स्टाफ रहेगा. मगर ऐसी चर्चा है कि एक ही बिल्डिंग में 5 फ्लैट्स खरीदने पर बिल्डिंग में रहने वाले दूसरे लोग खुश नहीं हैं. उन्होंने इसपर ऐतराज जताया है. 

क्यों मचा बवाल?

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, वहां के स्थानीय लोगों का आरोप है कि कंपनी के प्रवक्ता ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर वो लगातार विरोध करते रहे, तो फ्लैट्स को 'सोशल हाउसिंग' में बदल दिया जाएगा. हालांकि, कपल के प्रतिनिधि ने क्लियर किया है कि कपूर परिवार का इस कंपनी से कोई सीधा संबंध नहीं है और ये फ्लैट सिर्फ एक इन्वेस्टमेंट के तौर पर खरीदे गए थे. हालांकि, इन रिपोर्ट्स पर अब तक सोनम कपूर या उनके पति ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है. इसलिए हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं. 

Advertisement

सोनम कपूर की बात करें तो उन्होंने साल लंबी डेटिंग के बाद 2018 में आनंद आहूजा संग शादी रचाई थी. शादी के बाद 2022 में सोनम और आनंद ने अपने पहले बेटे का स्वागत किया था. इसके बाद मार्च 2026 में सोनम और आनंद दूसरे बच्चे के पेरेंट बने. एक्ट्रेस परिवार संग खुशहाल मैरिड लाइफ जी रही हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement