अनिल कपूर, अभिनेता
अनिल कपूर (Anil Kapoor, Actor) भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं. वह मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में अभिनय करते हैं साथ ही, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फिल्मों और टेलीविजन सीरीज में भी अभिनय किया है. एक अभिनेता और एक निर्माता के रूप में वह 40 सालों से अधिक से बॉलीवुड में सक्रीय है और 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है. उन्हें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और छह फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं (Anil Kapoor Awards).
अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 को चेंबूर, महाराष्ट्र में हुआ है (Anil Kapoor Age). उनके पिता फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर थें (Anil Kapoor Father). वह चार बच्चों में से दूसरे हैं. उनके बड़े भाई बोनी कपूर (Boney Kapoor) एक फिल्म निर्माता हैं और छोटे भाई संजय कपूर (Sanjay Kapoor) एक अभिनेता हैं. दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) उनकी भाभी थीं.
नोएडा फिल्म सिटी के संस्थापक और मारवाह स्टूडियो के मालिक संदीप मारवाह उनके बहनोई हैं. फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर और मोहित मारवाह उनके भतीजे हैं, जबकि अभिनेत्री जान्हवी कपूर और खुशी कपूर उनकी भतीजी हैं. पृथ्वीराज कपूर (Prithviraj Kapoor) उनके पिता के चचेरे भाई थे (Anil Kapoor Family).
कपूर की शिक्षा चेंबूर पूर्वी मुंबई में अवर लेडी ऑफ परपेचुअल सक्सर हाई स्कूल से हुई है और सेंट जेवियर्स कॉलेज से उन्होंने स्नातक की है (Anil Kapoor Education).
1984 में, कपूर ने एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर सुनीता भवनानी से शादी की (Anil Kapoor Wife), जिनसे उनकी दो बेटियां और एक बेटा है. उनकी बड़ी बेटी सोनम कपूर एक अभिनेत्री हैं और उनकी छोटी बेटी रिया कपूर एक फिल्म निर्माता हैं और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर भी एक अभिनेता हैं (Anil Kapoor Children).
उन्होंने फिल्म ‘हमारे तुम्हारे (1979)’ में एक छोटी भूमिका के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की (Anil Kapor Debut Film) और फिर तेलुगु फिल्म ‘वम्सा वृक्षम (1980)’ में मुख्य भूमिका निभाई. कपूर के करियर ने एक्शन ड्रामा ‘मशाल (1984)’ में उनकी ब्रेकआउट भूमिका ने उनको पहचान दिलाई.
अनिल कपूर के फिल्मों में, मेरी जंग (1985), कर्मा (1986), मिस्टर इंडिया (1987), तेजाब (1988), राम लखन (1989), परिंदा (1989) लम्हे (1991), लाडला (1994), जुदाई (1997), दीवाना मस्ताना (1997), हम आपके दिल में रहते हैं(1999), बीवी नंबर 1 (1999), नो एंट्री (2005), वेलकम (2007), रेस (2008), रेस 2 (2013), वेलकम बैक (2015), बीटा (1992), 1942: ए लव स्टोरी (1994), त्रिमूर्ति (1995), विरासत (1997), ताल (1999), पुकार (2000), लज्जा (2001), नायक (2001), दिल धड़कने दो (2015), रेस 3 (2018), टोटल धमाल (2019) और मलंग (2020) शामिल हैं (Anil Kapor Movies).
Anil Kapoor House Karwa Chauth Puja: देशभर में आज करवा चौथ का जश्न मनाया जा रहा है. बॉलीवुड हसीनाओं ने भी अपने पती की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा है.
सतीश कौशिक और अनिल कपूर के बीच गहरी दोस्ती थी. टीवी शो 'इंडिया के टॉप 1% द अनिल कपूर' शो के आगामी एपिसोड में अनिल ने सतीश कौशिक की यादों से जुड़े कई किस्से शेयर किए.
नाना पाटेकर की मौत की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है. सभी उनको याद करके भावुक हो रहे हैं. नाना पाटेकर के करीबी दोस्त अनिल कपूर भी उनके जाने से भावुक नजर आए. उन्होंने नाना पाटेकर की याद में इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की.
Nana Patekar First Love: नाना पाटेकर ने एक पुराने इंटरव्यू में अनिल कपूर के सामने अपने पहले प्यार का खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि टीनएज में उन्हें रोटी से प्यार हो गया था. इसके बाद उनके जीवन में जो पहली लड़की आई थी वो उनकी पत्नी थीं.
एक्टर अनिल कपूर ने रियलिटी शो 'इंडिया के टॉप 1 परसेंट' में अपनी शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि पत्नी सुनीता की किचन में न जाने की शर्त ने ही उन्हें लाइफ में मेहनत करने और सफल बनने का हौसला दिया.
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया. उन्हें अंतिम विदाई देने शाहरुख खान, आलिया भट्ट, करण जौहर, अयान मुखर्जी और अनिल कपूर समेत कई सितारे पहुंचे. शाहरुख इस मुश्किल घड़ी में रानी और उनके परिवार के साथ खड़े नजर आए. वीडियो में जानें इस दुख की घड़ी में कौन-कौन पहुंचा.
अनिल कपूर ‘इंडिया के टॉप 1%’ के साथ टीवी पर लौट रहे हैं. इस गेम शो में ज्ञान नहीं, लॉजिक और दिमाग की परीक्षा होगी. विजेता को 1 करोड़ रुपये मिलेंगे.
शादी के बाद अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के कॉकटेल रिसेप्शन का रोमांटिक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इंग्लिश गाने पर कपल की शानदार केमिस्ट्री, अंशुला की मॉडर्न बनारसी साड़ी और दोनों का स्टाइलिश रिसेप्शन लुक फैंस का दिल जीत रहा है.
अंशुला कपूर की शादी में रिया कपूर ने मां सुनीता कपूर के पुराने कुर्ते और दुपट्टे को रीपर्पज कर विंटेज लुक कैरी किया. अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किए गए इस आउटफिट के साथ करण बूलानी संग उनकी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
Anshula Kapoor Wedding Look Photos: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर संग शादी रचा ली है. अपनी शादी में उन्होंने कोरल-पीच लहंगा, एमराल्ड-कुंदन जूलरी और मॉडर्न ब्राइडल स्टाइल से सभी का दिल जीत लिया. जानिए उनके खूबसूरत वेडिंग लुक और लव स्टोरी की पूरी डिटेल.
Alpha First Review: जानें आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल की एक्टिंग कैसी है, ऋतिक रोशन का कैमियो का कितना असरदार है और फिल्म देखने लायक है या नहीं. पढ़ें हमारा 'अल्फा' मूवी रिव्यू.
यशराज फिल्म्स (YRF) की 'अल्फा' को पहली महिला-केंद्रित स्पाई फिल्म के रूप में प्रमोट करने के बावजूद, इसमें मेल एक्टर्स का काफी दबदबा देखने को मिला. अब सवाल ऋतिक रोशन के कैमियों पर भी उठ रहे हैं कि क्या वाकई उन्हें फिल्म में होना था?
दिग्गज तमिल डायरेक्टर और राइटर के. भाग्यराज के निधन से बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर बेहद दुखी हैं. हाल ही में भाग्यराज का हार्ट अटैक से निधन हुआ था. अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक लंबा और भावुक नोट लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. अनिल ने खुलासा किया है कि कई ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्मों के असली क्रिएटर के. भाग्यराज ही थे
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज डायरेक्टर, राइटर और एक्टर कृष्णस्वामी भाग्यराज (के. भाग्यराज) का शनिवार सुबह 73 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया. 40 साल से भी लंबे फिल्मी करियर में सामाजिक संदेश और बेहतरीन कॉमेडी के लिए पहचाने जाने वाले भाग्यराज का बॉलीवुड से भी गहरा नाता था
वेलकम फ्रेंचायजी की तीसरी फिल्म में नाना पाटेकर और अनिल कपूर गायब रहे. ऐसे में उन्हें फैंस ने बड़ा मिस किया. अब अक्षय कुमार ने दोनों एक्टर्स की गैर मौजूदगी पर बात की और बताया कि कैसे उन्होंने उदय-मजनू को इस फिल्म से जोड़े रखा.
कपूर खानदान का हर शख्स अंशुला और रोहन की शादी के जश्न में डूबा दिखा रहा है. शादी से पहले कपूर खानदान में माता की चौकी रखी गई.
अनिल कपूर एक नए रियलिटी शो 'इंडिया के टॉप 1%' के साथ टीवी और OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर आ रहे हैं. ये शो सिर्फ डिग्रियों पर नहीं बल्कि प्रतिभा और दिमाग पर आधारित होगा.
बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर को इंडस्ट्री में 10 साल पूरे हो चुके हैं. बेहतरीन एक्टिंग के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता न मिलने के कारण ट्रोल्स अक्सर उन्हें निशाना बनाते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ट्रोल ने उन्हें 'लूजर' कह दिया, जिस पर एक्टर ने करारा जवाब दिया है.
इन दिनों एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपनी फिल्म मां-बहन को लेकर खूब सुर्खियों में हैं. इसी कड़ी में बीती रात इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी की याद में मुंबई के जुहू में एक प्रार्थना सभा रखी गई, जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए. उन्हें अंतिम विदाई देने गोविंदा भी पहुंचे, जिनकी वजह से उन्हें इंडस्ट्री में एंट्री मिली थी.
हाल ही में आई नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'कर्तव्य' में 14 साल के बच्चे का किरदार निभाने वाले युधवीर अहलावत इन दिनों बेहतरीन सपोर्टिंग रोल के लिए लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. अब उन्होंने बॉलीवुड को लेकर बड़ा खुलासा किया है.