आनंद आहूजा
आनंद आहूजा (Anand Ahuja) एक भारतीय बिजनेसमैन हैं, जो फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर के पति हैं. आनंद के दादाजी हरीश आहूजा भारत की मशहूर कंपनी Shai Export के मालिक हैं.
आनंद आहूजा का जन्म 29 जुलाई 1983 दिल्ली (Delhi) में हुआ था (Anand Ahuja Age). इनके पिता सुनील आहूजा भी कपड़ों का बिजनेस करते हैं और मां का नाम बिना आहूजा है (Anand Ahuja Parents). इनकी एक बहन, प्रियदर्शनी है और दो भाई - अनंत आहूजा और अमित आहूजा हैं (Anand Ahuja Sibling). उन्होंने 2018 में फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर से शादी की (Anand Ahuja Wife Sonam Kapoor). अभिनेता अनिल कपूर उनके ससुर हैं (Anand Ahuja Father in Law, Anil Kapoor).
आनंद आहूजा का शिक्षा अमेरिकी दूतावास स्कूल, दिल्ली से की और वेस्टर्न स्कूल ऑफ द यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिल्वेनिया से MBA की डिग्री हासिल की (Anand Ahuja Education).
पढाई पूरी करने के बाद आनंद ने अपने पिता के बिजनेस को ज्वाइन किया. इनका दिल्ली में कपड़ों का शोरूम भी है. साथ ही, आनंद ने अपनी एक कंपनी चलाते हैं जो Multi Brand Sneaker स्टोर है (Anand Ahuja Business in Delhi).
बॉलीवुड की 'फैशन क्वीन' सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा एक बार फिर प्रॉपर्टी डील को लेकर चर्चा में हैं. नॉटिंग हिल में 270 करोड़ रुपये का आलीशान बंगला लेने के बाद कपल ने लंदन में ही करोड़ों के 5 नए फ्लैट्स खरीदे हैं. मगर इन प्लैट्स को लेकर विवाद छिड़ने की चर्चा है. आखिर क्यों?
सोनम कपूर ने मदर्स डे से ठीक एक दिन पहले 9 मई को अपने दूसरे बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है.सोनम और आनंद आहूजा ने अपने नन्हे मेहमान का नाम बेहद सोच-समझकर और भारतीय वेदों से जोडकर रखा है.सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पारिवारिक तस्वीर शेयर करते हुए सोनम ने न केवल नाम बताया, बल्कि इसके पीछे छिपी गहरी आध्यात्मिक वजह भी समझाई.
एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे के नाम का खुलासा किया है, और साथ ही अपने पहले बेटे वायु के साथ उसके जुड़ाव को भी बताया. इसी के साथ छोटे बेटे की झलक भी फैंस के साथ शेयर की.
दूसरी बार मां बनने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की जिंदगी एकदम बदल गई है. 29 मार्च को सोनम ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था. अब उन्होंने बेटे की नई झलक फैंस संग शेयर कर दी है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 40 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया है. इस खुशखबरी को उन्होंने और उनके पति आनंद आहूजा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा किया. सोनम कपूर ने मातृत्व की इस नई यात्रा की शुरुआत की है और फैंस उनकी इस खुशी में शामिल हो रहे हैं.
सोनम कपूर और आनंद आहूजा एक प्यारे से बच्चे के माता-पिता बन गए हैं. एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया है. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों ने इस बात की जानकारी शेयर की है.
सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने के लिए तैयार हैं. 40 साल की उम्र में एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं. हाल ही में उनकी गोदभराई हुई.
सोनम कपूर इस समय एक्टिंग से दूर है लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट में बताया कि आखिर किस फिल्म के दौरान उन्हें आनंद आहूजा से प्यार हुआ.
बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन क्वीन सोनम कपूर ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है. सोनम दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं. उन्होंने स्टाइलिश अंदाज में इस खबर का ऐलान किया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने पूरे परिवार के साथ नए साल का शानदार स्वागत किया है. वो लंदन में अपने परिवार के साथ मौजूद थीं. वो अपने पति आनंद और बेटे वायु के साथ न्यू ईयर सेलेब्रेट करती नजर आईं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इंस्टा पर मालदीव वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं. उनके साथ ट्रिप पर बहन रिया और उनके पति भी मौजूद थे.
सोनम कपूर और आनंद आहूजा का लाडला बेटा वायु 2 साल का हो गया है. 2018 में कपल ने बेटे का वेलकम किया था.
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को 8 साल हो गए हैं. कपल 8 मई को शादी की सालगिरह सेलिब्रेट कर रहा है.
सोनम कपूर ने हेल्थ के हिसाब से अपने आप को फिट कर लिया है. साथ ही अपनी जिंदगी के नए फेज को भी उन्होंने अच्छे से अपनाया है. इंडिया टुडे/आजतक से बातचीत में सोनम कपूर ने बताया कि नई मां होना उनके लिए कैसा है और उनकी अभी तक की जर्नी कैसी रही है.
इवेंट के दौरान सोनम ब्रांड प्रमोशन में बिजी थीं और उन्हें पता नहीं चला कि उनके शूज की लेस खुली हुई हैं. सोनम भले ही शूज की लेस पर ध्यान देना भूल गईं. पर आनंद आहूजा का पूरा ध्यान अपनी पत्नी पर था. इसलिये उन्होंने बिना किसी की परवाह किये अपनी वाइफ के शूज की लेस ठीक कर दी.
Ayodhya Deepotsav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार अयोध्या दीपोत्सव में रविवार को शामिल होंगे. रामलला विराजमान के सामने 5 दीये जलाएंगे. दीपोत्सव में प्रधानमंत्री के शामिल होने से रामभक्तों में काफी खुशी और उत्साह दिख रहा है. दीपोत्सव के लिए श्री रामजन्मभूमि पर फूलों की विशेष सजावट की गई है. देसी और विशेष विदेशी फूलों से मनमोहक सजावट की गई है.
सोनम ने इसी साल 21 मार्च को अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए भी कई तस्वीरें शेयर की थीं. सोनम और आनंद 17 जुलाई को गोद भराई का फंक्शन करने वाले हैं, जहां कई बॉलीवुड सेलेब्स इनवाइटेड हैं.
सोनम कपूर फिलहाल अपनी प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर पीरियड को एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस इस दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. सोनम अकसर ही फोटो, वीडियो पोस्ट के जरिए फैंस को अपडेट देती रहती हैं.