scorecardresearch
 

शक्ति शालिनी का क्लाइमैक्स हुआ LEAK? सैयारा फेम अनीत पड्डा का दिखा रौद्र रूप

अनीत पड्डा की 'शक्ति शालिनी' चर्चा में है, क्योंकि सेट से लीक हुआ एक कथित वीडियो वायरल हो गया है. यह वीडियो मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में उनके दमदार किरदार की झलक दिखाता है.

Advertisement
X
शक्ति शालिनी में नजर आएंगी अनीत  (Credit: Instagram/@aneetpadda_)
शक्ति शालिनी में नजर आएंगी अनीत (Credit: Instagram/@aneetpadda_)

मैडॉक फिल्म्स के फेमस हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का जादू इन दिनों दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसी कड़ी में अब फैंस को इस यूनिवर्स की अगली फिल्म 'शक्ति शालिनी' का बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में लीड रोल निभा रहीं सैयारा फेम अनीता पड्डा इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. इस बीच एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

बता दें कि 'शक्ति शालिनी' फिल्म का डायरेक्शन आदित्य सरपोतदार ने किया है और खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है. इसी बीच, सोशल मीडिया पर 'शक्ति शालिनी' के सेट से जुड़ा एक कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फिल्म का लीक फुटेज बताया जा रहा है. साथ ही दावा किया जा रहा है कि ये क्लाइमैक्स सीन है.

लीक वीडियो में क्या आया नजर?
वायरल हो रहे इस छोटे से वीडियो क्लिप में फिल्म के एक सीन की झलक देखने को मिल रही है, जो काफी दिलचस्प और रोमांचक लग रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की एक लड़के को घसीटते हुए लाती है और फिर बिना देर किए उसके पैर को एक मजबूत रस्सी से बांध देती है. गौर करने वाली बात यह है कि इस रस्सी का दूसरा सिरा एक घोड़े से बंधा हुआ है. इस सीन को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में अनीता पड्डा का किरदार बेहद दमदार और रौद्र रूप में नजर आने वाला है.  हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि ये अनीत पड्डा की फिल्म से जुड़ा ही वीडियो है.

Advertisement

लीक फुटेज पर अनीता के फैंस ने लुटाया प्यार
जैसे ही यह कथित लीक फुटेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सामने आया, अनीता पड्डा के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. फैंस इस पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने एक्स पर लिखा, 'जरा सोचिए, अगर इस फिल्म के बैकग्राउंड में 'ऐगिरी नंदिनी' या 'दुर्गा स्तुति' का म्यूजिक बज रहा हो!! अनीता पड्डा... तुम इस फिल्म में सचमुच कमाल करने वाली हो.' वहीं एक अन्य चाहने वाले ने लिखा,  'अनीत, मेरी प्यारी लड़की, तुम स्क्रीन पर धमाल मचा देना। मुझे पूरा भरोसा है कि तुम जबरदस्त काम करोगी.'

आपको बता दें कि मेकर्स ने 'शक्ति शालिनी' की आधिकारिक घोषणा पिछले साल दिवाली के खास मौके पर की थी. इसका पहला टाइटल प्रोमो फिल्म 'थम्मा' के साथ सिनेमाघरों में दिखाया गया था, जिसने ऑडियंस की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया था. उस प्रोमो में मुख्य किरदार को 'रक्षक', 'विनाशक' और 'सबकी मां' के रूप में इंट्रोड्यूस किया गया था, जिससे साफ है कि यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी के साथ-साथ एक तगड़े सस्पेंस से भरपूर होने वाली है.

शाहरुख खान की 'किंग' से होगी टक्कर?
रिलीज डेट की बात करें तो 'शक्ति शालिनी' को इसी साल क्रिसमस के वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह मुकाबला आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि इसी वीकेंड पर बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' भी बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement