scorecardresearch
 

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Live: विजय-रश्मिका मंदाना को लगी हल्दी, सजधजकर तैयार मेहमान, कब होंगे फेरे?

Rashmika-Vijay Udaipur Wedding Live Updates: साउथ सिनेमा की मशहूर जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का भव्य जश्न उदयपुर में हो रहा है. शादी की तैयारियां फिल्मी सेट जैसी हैं, जिसमें हल्दी, मेहंदी, संगीत नाइट और ग्रैंड रिसेप्शन शामिल हैं. हम आपको बताएंगे पल-पल की अपडेट, इस खबर में.

Advertisement
X
रश्मिका-विजय की शादी की अपडेट्स LIVE (Photo: Instagram @thedeverakonda @rashmika_mandanna)
रश्मिका-विजय की शादी की अपडेट्स LIVE (Photo: Instagram @thedeverakonda @rashmika_mandanna)

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Live: साउथ सिनेमा की सबसे फेमस जोड़ी 'VIROSH' यानी सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना की रॉयल वेडिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. शादी की तैयारियां किसी फिल्मी सेट से कम नहीं हैं. दोनों जल्द ही दूल्हा-दुल्हन बनने वाले हैं, इसके लिए परिवार वेडिंग वेन्यू पर पहुंच चुका है. ब्राइड-ग्रूम की फैमिली खूब मस्ती भी कर रही है.

इस खबर में हम आपको पूरी डिटेल देंगे. ताजा जानकारी के लिए इसे रिफ्रेश करते रहें. 

लग गई दूल्हा-दुल्हन को हल्दी

विजय-रश्मिका की शादी का जश्न अब पूरे जोर पर है. आज यानी 25 फरवरी की सुबह हुई हल्दी की रस्म ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया. विजय ने डेकोरेशन की तस्वीरें शेयर कीं, जहां सब कुछ पीले रंग में सजा नजर आया. 

लिंक क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-  रश्म‍िका-विजय को लगी हल्दी, होने वाले दूल्हा-दुल्हन ने शेयर की पहली तस्वीर

कब होंगे फेरे?

रश्मिका और विजय ने उदयपुर में अपनी प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज शुरू कीं और सोशल मीडिया पर एक झलक शेयर की. इसके बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि इनकी शादी सुबह होगी या शाम और टाइम क्या रहेगा. रिपोर्ट के मुताब‍िक हल्दी और मेहंदी सेरेमनी बुधवार को वेन्यू पर होगी, जिसमें कपल के सबसे करीबी दोस्त और फैमिली शामिल होंगे.

Advertisement

विजय और रश्मिका की शादी के लिए मुहूर्त सुबह 8 बजे तय है. शादी तेलुगु और कोडावा कल्चर दोनों रीति-रिवाजों से होगी.

विजय-रश्मिका की शादी का शुभ मुहूर्त आया सामने, इस वक्त होंगे सात फेरे

वेन्यू पर पहुंचे पंडित जी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर फैन्स एक्साइटेड हैं. पंडित जी शादी कराने के लिए पहुंच चुके हैं और संदीप रेड्डी वांगा भी समारोह में शामिल होने के लिए तैयार हैं. शादी 26 फरवरी को होगी जिसमें तेलुगू और कोडावा रीति-रिवाजों का पालन किया जाएगा.

रश्मिका-विजय की शादी: उदयपुर पहुंचे पंडित जी, डायरेक्टर वांगा भी एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

उदयपुर में सजा शाही मंडप

ड्रीम वेडिंग के लिए कपल ने झीलों की नगरी उदयपुर को चुना है. शाही अंदाज में शादी का आयोजन हो रहा है आलीशान ITC Maurya में, जहां डेकोर से लेकर मेहमाननवाजी तक हर चीज रॉयल टच के साथ तैयार की गई है. 

विजय-रश्मिका लगातार इसकी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. जो कि बेहद ही खूबसूरत हैं. ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. 

अंदर से ऐसा दिखता है वो लग्जरी रिजॉर्ट, जहां हो रही रश्म‍िका-विजय की वेड‍िंग, करोड़ों में किराया 

रश्मिका को मिलेगी खास सौगात

आज यानी 25 फरवरी को संगीत नाइट में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सितारे थिरकते नजर आएंगे. अंदर की खबर है कि कपल खुद भी एक स्पेशल परफॉर्मेंस देने वाला है और ये पल फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. वहीं रश्मिका को होने वाली सास यानी विजय की मां एक खास पारिवारिक विरासत सौंपेंगी. जो कि बेहद भावुक कर देने वाला पल होगा.

Advertisement

26 फरवरी को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दोनों सात फेरे लेंगे. बताया जा रहा है कि शादी में साउथ इंडियन ट्रेडिशन के साथ मॉडर्न ग्लैमर का जबरदस्त फ्यूजन देखने को मिलेगा.

रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, सौंपेंगी खानदानी विरासत! स्पेशल होगी विजय की संगीत नाइट

लग्जूरियस घर के मालिक हैं विजय

मालूम हो कि विजय एक शोबिज फैमिली से ही आते हैं. उनके पिता टीवी सीरियल डायरेक्टर हुआ करते थे. उनका घर भी बेहद लैविश है. विजय किंग साइज लाइफ जीते हैं, इसका अंदाजा इंस्टा पर शेयर की गईं उनकी घर की फोटोज को देखकर मिलता है. हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली एंड बंजारा हिल्स में विजय का आलीशान बंगला है. जिसकी हर एक झलक खूबसूरत है.

लैविश है रश्मिका का ससुराल, 15 करोड़ के आलीशान घर में होगा वेलकम, साउथ स्टार्स की बनेंगी पड़ोसन 

रश्मिका की बहन लगाएंगी चार चांद

दुनिया की नजरों और लाइम लाइट से दूर रहने वाली रश्मिका की छोटी बहन शिमन भी वेन्यू पर मां के साथ मौजूद हैं. 14 साल की शिमन के बारे में कम ही लोग जानते हैं. रश्मिका बहन से कम मुलाकात कर पाती हैं. कई साल तक वो खुद भी उनसे मिलने को तरसी हैं. दोनों बहनों की उम्र में बड़ा फर्क भी है. 

Advertisement

दीदी की शाही शादी में जूता चुराएगी वो छोटी बहन, जिससे मिलने को तरसती थीं रश्मिका, 16 साल है छोटी
 

4 मार्च को ग्रैंड रिसेप्शन

शादी के बाद 4 मार्च को एक भव्य रिसेप्शन रखा गया है, जिसमें फिल्म, फैशन और बिजनेस वर्ल्ड की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी. रेड कार्पेट, डिजाइनर आउटफिट्स और स्टार पावर- सब कुछ होगा इस शाम का हिस्सा.

ऑन-स्क्रीन सुपरहिट जोड़ी अब रियल लाइफ में भी अपना नया चैप्टर शुरू करने जा रही है. प्यार, शान-ओ-शौकत और ग्लैमर से भरपूर ये शादी साल की सबसे बड़ी वेडिंग मानी जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement