scorecardresearch
 

अर्जुन कपूर की बहन की शादी, क्यों पीछे के दरवाजे से आए कई स्टार्स? वीड‍ियो ने खोली पोल

अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए, जिसमें रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, रेखा, बॉबी देओल और रकुल प्रीत जैसे नाम शामिल थे. कई स्टार्स ने पैप्स को अवॉइड कर सीक्रेट एंट्री मारी.

Advertisement
X
Anshula Kapoor reception (Photo: Instagram @iamelnaaz/ranveersingh)
Anshula Kapoor reception (Photo: Instagram @iamelnaaz/ranveersingh)

कपूर खानदान की लाडली अंशुला कपूर का रिसेप्शन मंगलवार को मुंबई के फाइव स्टार होटल में हुआ. सिंदूरी लाल बनारसी साड़ी में सजी-धजी अंशुला का साड़ी में मॉर्डन अवतार दिखा. शादी जहां प्राइवेट थी, वहीं रिसेप्शन में फिल्मी सितारों ने महफिल सजाई. बॉबी देओल, रेखा, रकुल प्रीत, रितेश देखमुख-जेनेलिया, जैकी श्रॉफ जैसे कई सेलेब्स ने पैप्स के सामने अपने फैशन का टशन दिखाया. लेकिन पार्टी के इनसाइड वीडियोज देखकर बड़ी पोल खुली है.

अंशुला के रिसेप्शन में आए सेलेब्स

रिसेप्शन में कई सेलेब्स गुपचुप पैप्स की नजरों से बचकर या कहें पैपराजी को अवॉइड कर पार्टी में पहुंचे. ये सितारे वेन्यू में पीछे के दरवाजों से गए, इसलिए पैप्स को उनके अंदर होने की कानों कान खबर नहीं लगी. एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने इंस्टा पर अंशुला के रिसेप्शन की कूल फोटोज और वीडियोज को पोस्ट किया है. पार्टी के अंदर का नजारा दिखाया है. इन्हीं वीडियोज से मालूम पड़ा कि रणवीर सिंह भी इस ग्रैंड पार्टी का हिस्सा बने थे. वहीं ओरी के इंस्टा पोस्ट से आलिया भट्ट के मौजूद होने की जानकारी मिली.

रणवीर-आलिया ने क्यों सीक्रेट एंट्री मारी, इसकी वजह सामने नहीं आई है. शायद वे कोई हो-हल्ला नहीं चाहते थे. इसलिए बैक डोर से पार्टी में गए. रणवीर वैसे भी काफी समय से पैप्स से दूरी बनाकर चल रहे हैं. डॉन 3 विवाद के बीच वो मीडिया या पब्लिक में कम ही नजर आते हैं. 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Elnaaz Norouzi (@iamelnaaz)

एलनाज और अंशुला की दोस्ती रियलिटी शो द ट्रेटर्स के दौरान हुई थी. उनका याराना अभी भी कायम है. अंशुला ने अपने खास दिन पर एलनाज को इनवाइट किया. एलनाज ने पार्टी के अंदर का नजारा दिखाया. जहां सभी सेलेब्स हिमेश रेशमिया की धुन पर नाच रहे हैं. अंशुला और रोहन ने साथ में रोमांटिक डांस किया. रणवीर सिंह, नूपुर सेनन, स्टेबिन बेन, महीप कपूर की झलक दिखी. स्टेज पर हिमेश अपने हिट सॉन्ग गा रहे हैं. वहीं अर्जुन कपूर फुलऑन एनर्जी में डांस कर रहे हैं.

एक और वीडियो सामने आया है जिसमें अर्जुन और रणवीर ने मिलकर डांस फ्लोर पर आग लगाई. एक्टर्स का याराना पुराना है. वो जब भी साथ आते हैं, साथ में धमाल मचाते हैं. पार्टी की शान कहे जाने वाले रणवीर ने अंशुला के रिसेप्शन में भी धूम मचाई. 

एक वीडियो में जाह्नवी और खुशी ढोल बजाती हुई दिखीं. वीडियो में जाह्नवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आए. अंशुला की शादी की किसी भी फोटोज में शिखर नहीं दिखे थे. इससे लोग कयास लगाने लगे कि जाह्नवी और शिखर के बीच शायद कोई दिक्कत चल रही है. लेकिन कपल को रिसेप्शन में साथ देखकर अटकलों पर विराम लग चुका है. जाह्नवी की मेहंदी भी वायरल हो रही है, उन्होंने हाथ पर शिखर का नाम लिखवाया है.

Advertisement

अंशुला-रोहन के रिसेप्शन के साथ उनके वेडिंग फंक्शंस भी खत्म हो गए हैं. फैंस के बीच उनकी जोड़ी हिट है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement