बॉलीवुड डीवा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने 2021 में मुश्किल दिन देखे. पोर्नोग्राफी केस में उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था. वो आर्थर रोड जेल में 63 दिन रहे थे. उनका ये केस आज भी चल रहा है. जेल में राज ने ट्रॉमा झेला. इस दौरान पत्नी शिल्पा शेट्टी से उनके अलग होने की न्यूज आती थी. हालांंकि ये सब बातें फेक निकलीं.
शिल्पा का मिला सपोर्ट
जय मदान के पॉडकास्ट में राज ने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद मुश्किल वक्त था. तब शिल्पा शेट्टी ने उन्हें संभाला. वो उनकी ताकत बनीं. उन दिनों मीडिया में लगातार राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के तलाक की खबरें आती थीं. इसे लेकर राज भी डर गए थे. तब एक्ट्रेस ने पति से कहा था- छोड़ो राज, इसे इग्नोर करो, मैं जिंदगी भर तुम्हारे साथ हूं. राज ने कहा अगर कहीं भी मुझे ऐसा लगता कि शिल्पा मुझे छोड़ने वाली है तो मैं जेल में ही अपनी जान दे देता. मुझे जेल में दिन काटने की हिम्मत शिल्पा से मिली. शिल्पा और राज की शादी 2009 में हुई थी. कपल के दो बच्चे हैं. शिल्पा संग राज की दूसरी शादी हुई है.
जेल में कैसे आध्यात्म से जुड़े राज कुंद्रा?
राज ने आध्यात्म की तरफ अपने झुकाव को लेकर बात की. राज ने बताया कैसे वो नास्तिक से आस्तिक बने. उन्होंने कहा- जेल में एक कॉर्नर है जहां सभी धर्मों के लोग पूजा पाठ करते थे. एक रूम में अलग-अलग सेक्शन होता था. जहां हिंदू आरती करते थे, मुस्लिम नमाज पढ़ते थे, ईसाई लोग प्रेयर करते थे. मैं वहां पर सबको देखता था. वहां बाहरी दुनिया के मुकाबले भाईचारा था. सब बारी-बारी से अपनी पूजा करते थे. पंडित ने मुझे पूजा में शामिल होने के लिए कहा, तो मैंने मना किया. उन्होंने कहा, कभी ना कभी तो आना होगा. मैं पूजा में बैठा, आरती की.
''वहां पर एक साई बाबा की फोटो थी. वो काफी चुप से थे. मुस्कुरा नहीं रहे थे. मैंने उनसे कहा- आपकी बेटी शिल्पा इतना मानती है आपको, थोड़ी तो हेल्प करो, मैं कहां फंस गया हूं. मैं उनसे बात करने लगा था. 62वें दिन मैं जब आरती कर रहा था. उस दिन मैंने दिल से आरती की, मैंने देखा साई बाबा के चेहरे पर स्माइल थी. अगले दिन मुझे बेल मिल गई थी.''
राज ने बताया कि जेल में गणेशोत्सव के दौरान गणपति विराजते थे. उन दिनों कैदियों को डांस करने, नाचने और चीखने चिल्लाने की अनुमति थी. जैसे ही 11वें दिन गणपति जी का विसर्जन हुआ वो जेल से बाहर थे.
राज ने बताया कि वो पिछले 4 साल से केस लड़ रहे हैं. उन्हें साजिशन फंसाया गया है. उनका काफी मीडिया ट्रायल हुआ है. लेकिन जब उन्होंने कुछ किया ही नहीं तो वो क्यों डरें.