शिल्पा शेट्टी, अभिनेत्री
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) एक भारतीय अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और व्यवसायी हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में अभिनय करती हैं. शेट्टी ने फिल्म बाजीगर (Baazigar, 1993) से अपने अभिनय की शुरुआत की (Shilpa Shetty Debut in Film). इस फिल्म ने उनको दो फिल्मफेयर पुरस्कार दिलाए (Shilpa Shetty Filmfare Award). इसके बाद उन्होंने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (Main Khiladi Tu Anari, 1994) में अक्षय कुमार के साथ प्रमुख भूमिका निभाई. अक्षय कुमार के साथ शिल्पा की जोड़ी काफी चर्चा में रही थी (Shilpa Shetty with Akshay Kumar).
शेट्टी का जन्म 8 जून 1975को मैंगलोर, कर्नाटक में एक तुलु भाषी परिवार में हुआ था (Shilpa Shetty date of Birth. उनके माता-पिता सुनंदा शेट्टी और सुरेंद्र शेट्टी दोनों दवा उद्योग में टैम्पर-प्रूफ वॉटर कैप के निर्माता हैं (Shilpa Shetty Parents). फिल्म अभिनेत्री शमिता शेट्टी इनकी छोटी बहन हैं (Shilpa Shetty Sister). इनकी शिक्षा सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल, चेंबूर और बाद में माटुंगा के पोदार कॉलेज में हुई. वह अपने स्कूल में वॉलीबॉल टीम की कप्तान भी थीं. शिल्पा एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम नर्तकी भी हैं (Shilpa Shetty Education).
1991 में, दसवीं कक्षा की परीक्षा पूरी करने के बाद, शेट्टी टेलीविजन विज्ञापन के साथ एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया और बाद में कई अन्य विज्ञापनों में अभिनय किया (Shilpa Shetty Debut in TV).
शेट्टी की फिल्म धड़कन (2000) की सफलता ने उनके करियर में एक महत्वपूर्ण रोल निभाया. इसके बाद बॉक्स ऑफिस हिट इंडियन (2001) और रिश्ते (2002) में भूमिकाएं मिलीं, जिसमें उनकी प्रशंसा हुई और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए एक और फिल्मफेयर अवार्ड मिला. शिल्पा की प्रमुख फिल्मों में फिर मिलेंगे (2004), दस (2005), लाइफ इन ए ... मेट्रो (2007), अपने (2007) शामिल हैं (Shilpa Shetty Hit Movies).
2006 में, उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा को जज करके रियलिटी टेलीविजन में कदम रखा. 2007 की शुरुआत में, शेट्टी यूके के रियलिटी शो सेलिब्रिटी बिग ब्रदर के पांचवें सीजन में शामिल हुई और जीत हासिल की और इंटरनेशनल मीडिया का ध्यान आकर्षित किया. इसके बाद उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस के दूसरे सीजन की मेजबानी की. शेट्टी ने तब से कई रियलिटी शो में शामिल होती रही हैं (Shilpa Shetty in TV Shows).
शिल्पा अपने फिटनेस रुटीन के लिए भी काफी लोकप्रिय है और लंबे समय से फिटनेस के लिए पोस्टर गर्ल रही है. उन्होंने अपने कई योगा और वेलनेस ऐप लॉन्च किए है जिनमें समग्र वेलनेस ऐप, द शिल्पा शेट्टी ऐप प्रमुख है (Shilpa Shetty Wellness Apps).
शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में राज कुंद्रा (Raj Kundra) से शादी की, जो एक व्यवसायी हैं (Shilpa Shetty Husband). इनके 2 बच्चे हैं (kids).
शिल्पा के पति राज कुंद्रा के खिलाफ क्राइम ब्रांच द्वारा पोर्नोग्राफी केस में मामला दर्ज किया गया था. उस मामले में कुंद्रा को 3 महीने जेल में रहना पड़ा. अब वो जमानत पर रिहा हैं (Raj Kundra case in Pornographi).
बिहार की मनीषा रानी शिल्पा शेट्टी के नए कुकिंग शो 'मां है ना है' में नजर आने वाली हैं. इस शो उनके पापा टीवी डेब्यू करने जा रहे हैं. ट्रेलर लॉन्च पर मनीषा ने बताया कि उनके पिता ने शो के लिए हां क्यों कहा.
शिल्पा शेट्टी का नया कॉमेडी और कुकिंग शो 'मां है ना' का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च हुआ, जिसमें कई सेलेब्स अपने बच्चों के साथ नजर आए. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सुनीता आहूजा ने अपने पति गोविंदा का मजाक बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
गोविंदा का विवादों से काफी गहरा नाता है. उनका एक विवाद खत्म नहीं होता और दूसरा शुरू हो जाता है. अब गोविंदा का बेटी संग एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का मानना है कि उन्होंने अपनी लाडली को इग्नोर किया है.
बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अपना घर वास्तु के हिसाब से डिजाइन कराया है. जानते हैं कि वास्तु से डिजाइन किए जाने वाले घर किस तरह बनाए जाते हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने उम्र को लेकर ताने मारने वालों को अपने नए डांस वीडियो से मजेदार जवाब दिया है. 50 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस और बेफिक्र अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
बॉलीवुड के वेटरन कॉमेडियन दिनेश हिंगू ने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है. 86 वर्ष की उम्र में वो आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा, जिसे देखकर फैन्स शॉक्ड हैं.
शिल्पा शेट्टी ने एक इंटरव्यू में अपने साथ हुए एक दर्दनाक हादसे का खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि 90s के दौरान वो एक फिल्म की शूटिंग करते वक्त घायल हो गई थीं. उनकी पीठ बुरी तरह जल गई. लेकिन उन्होंने अपना काम बीच में नहीं छोड़ा.
शिल्पा शेट्टी ने 90s के दौरान हुए अपने एक हादसे का जिक्र किया है, जिसमें उनकी पीठ बुरी तरह जल गई थी. एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपना कॉस्ट्यूम भी ढंग से नहीं पहन पा रही थीं, लेकिन तब भी उन्होंने शूटिंग जारी रखी.
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 हर दिन बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है,इस बीच रणवीर सिंह की फोटो सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ वायरल हो रही है, वो भी तब जब किंग खान ने फिल्म पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड के सितारों को भी खुश कर दिया है. अब एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी 'धुरंधर 2' देख ली है. ऐसे में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर किया है. शिल्पा शेट्टी ने रणवीर सिंह को 'बब्बर शेर कहा है.
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.
लगातार पब्लिक अटेंशन के प्रेशर पर बात करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कहा कि लोग कभी-कभी दूसरों को नीचे खींचने की कोशिश करते हैं, लेकिन वे अपने वैल्यूज पर अडिग हैं. शिल्पा ने अपने रेस्टोरेंट बैस्टियन के कथित रूप से बंद होने वाली सोशल मीडिया अफवाहों पर चुप्पी तोड़ने के फैसले के बारे में भी बात की.
मुंबई स्थित शिल्पा शेट्टी के लग्जरी रेस्टोरेंट बास्टियन की चर्चा जोरों पर है. रेस्टोरेंट को लेकर तमाम तरह के दावे किए जा रहे हैं, जिसे सुनकर लोगों के कान खड़े हो गए थे. लेकिन अब को-ओनर ने इन दावों का खुलासा किया है.
कथित 150 करोड़ रुपये के बिटकॉइन स्कैम केस में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को बेल मिल गई है. यह राहत मुंबई की एक स्पेशल PMLA कोर्ट ने दी है.
राज कुंद्रा को बड़ी राहत, 150 करोड़ के बिटकॉइन स्कैम मामले में मिली जमानत. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को कथित बिटकॉइन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी राहत मिली है
वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज की शरण में केवल आम भक्त ही नहीं, बल्कि विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, द ग्रेट खली जैसे कई सेलिब्रिटीज भी पहुंच चुके हैं.
90 के दशक में रवीना टंडन, अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के कथित लव ट्रायंगल की खूब चर्चा रही. अब सालों बाद रवीना ने साफ कहा कि वे सभी अच्छे दोस्त हैं.
वैलेंटाइन डे के खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा संग यॉट पर चिल करते हुए अपनी स्पेशल फोटो शेयर की है. वो पति राज कुंद्रा संग टाइटैनिक पोज देती हुई नजर आईं.
वैलेंटाइन डे के खास मौके पर हर तरफ प्यार की हवा चल रही है. बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने पार्टनर संग रोमांटिक पल बिता रहे हैं. अब शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा को वैलेंटाइन डे विश किया है.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 साल पूरे होने पर मुंबई के एक ऑडिटोरियम में दो दिन का शताब्दी समारोह हुआ. जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की.
शमिता शेट्टी ने अपने 47वें जन्मदिन का जश्न बहन शिल्पा शेट्टी और जीजू राज कुंद्रा के साथ मनाया. उनके साथ टेक्नो आर्टिस्ट दीपेश शर्मा भी थे, जिससे डेटिंग की अफवाहें शुरू हुईं. शमिता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है.