scorecardresearch
 

'अस्पताल में लावारिस पड़ी थी परवीन बाबी की बॉडी, महेश भट्ट ने कराया अंतिम संस्कार' बोलीं पूजा भट्ट

पूजा भट्ट ने बॉलीवुड की आइकॉनिक एक्ट्रेस परवीन बाबी के मुश्किल दिनों को याद किया है, जब वो दिमागी रूप से बीमार थीं. पूजा ने बताया कि कैसे परवीन बाबी ने अमिताभ बच्चन पर एक इंटरव्यू के दौरान आरोप लगाए. साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस के साथ बिताए दिनों के किस्से भी शेयर किए.

Advertisement
X
परवीन बाबी संग कैसा था पूजा भट्ट का रिश्ता? (Photo: Instagram @poojab1972/Social Media)
परवीन बाबी संग कैसा था पूजा भट्ट का रिश्ता? (Photo: Instagram @poojab1972/Social Media)

बॉलीवुड एक्ट्रेस परवीन बाबी एक समय में इंडस्ट्री की बहुत बड़ी स्टार थीं. दीवार, शान, नमक हलाल, अमर अकबर एंथनी- जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस ने अपने समय में काफी स्टारडम देखा. लेकिन फिर अचानक उनकी जिंदगी खराब हो गई. कहा जाता है कि एक समय परवीन बाबी दिमागी रूप से कमजोर हो गई थीं. काफी समय तक बीमार रहने के बाद, उन्होंने साल 2005 में दुनिया को अलविदा कहा. 

परवीन बाबी संग पूजा का रिश्ता

परवीन बाबी की जिंदगी अंत तक आते-आते काफी ट्रैजिक हो गई थी. हाल ही में महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट ने लेजेंडरी एक्ट्रेस से जुड़ी कई सारी बातें की. पूजा ने बताया कि कैसे उनके पिता महेश भट्ट उन्हें एक्ट्रेस के घर ले गए थे, जब वो महज छोटी बच्ची थीं. विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर 90s की एक्ट्रेस ने कहा- वो बहुत खूबसूरत महिला थीं और मुझे हमेशा उन्होंने प्यार दिया. 

'मैं वो बात कभी नहीं भूलूंगी जिस तरह से उन्होंने मुझे परफ्यूम दिया था. यही है मेरी परवीन बाबी की याद, एक बेहतरीन मूवी स्टार जिनके नेचर में ही था सामने वाले को कुछ न कुछ देना.' पूजा भट्ट से आगे परवीन बाबी के मुश्किल दिनों के बारे में भी पूछा गया. एक समय पर वो एक्ट्रेस की करीबी में से एक हुआ करती थीं. 

Advertisement

ट्रैजिक था परवीन बाबी का अंतिम समय

पूजा ने कहा- परवीन बाबी की जिंदगी सच में बहुत दुखभरी थी. पिछले कुछ सालों में उनके साथ जो कुछ भी हुआ, कोई उसे बस एक गड़बड़ या मेस कहकर टाल सकता है, लेकिन वो असल मायने में पूरी तरह से त्रासदी थी. वो ठीक नहीं थीं. मैं डॉक्टर नहीं हूं, इसलिए उनकी बीमारी के बारे में कुछ नहीं कह सकती, लेकिन वो दिमागी और शारीरिक रूप से ठीक नहीं थीं. 

पूजा ने उस विवादित इंटरव्यू का भी जिक्र किया, जब परवीन बाबी ने अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड इंडस्ट्री पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने बताया, 'जब वो उस घटना के बाद वापस आईं, मुझे याद है वो शायद स्टारडस्ट ऑफिस में बैठी हुई थीं. वो वहां की जेरोक्स मशीन इस्तेमाल कर रही थीं और अमिताभ बच्चन के बारे में लंबा इंटरव्यू दे रही थीं.'

'वो कह रही थी कि अमित जी अब भी उन्हें मारना चाहते हैं, और वो सिर्फ अंडे खाती हैं क्योंकि उन्हें लगता था कि बाकी सारी चीजें फिल्म इंडस्ट्री ने जहर मिलाकर दी हैं.यानी वो पागल हो चुकी थीं और धीरे-धीरे बिखर रही थीं. लोग उस ऑफिस में इस पूरे तमाशे का मजा ले रहे थे. वो उस इंसान को देख-देखकर आर्टिकल छाप रहे थे जो दर्द से चीख-चीखकर बोल रही थी. बिल्कुल, ये बहुत बड़ी त्रासदी थी.'

Advertisement

महेश भट्ट ने निभाया रिश्ता

पूजा इसी इंटरव्यू में ये भी बताती हैं कि जब कोई भी परवीन बाबी के अंतिम समय में साथ नहीं खड़ा हुआ, तब उनके पिता महेश भट्ट आगे आए थे. बता दें कि जब उनका निधन हुआ, तब अस्पताल में उनका पार्थिव शरीर लावारिस पड़ा हुआ था. मगर महेश भट्ट ने अपने पुराने रिश्तों को सम्मान देते हुए उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से लिया और एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement