पूजा भट्ट, अभिनेत्री
पूजा भट्ट (Pooja Bhatt, Actress) एक भारतीय अभिनेत्री और फिल्म निर्देशक हैं. वह भारतीय फिल्म निर्माता महेश भट्ट की बेटी हैं. पूजा भट्ट ने 1989 में महेश भट्ट की फिल्म डैडी में अपनी पहली प्रमुख भूमिका निभाई जो टेलीविजन पर रीलिज हुई थी (Pooja Bhatt Debut Film Daddy). इस फिल्म के लिए, उन्होंने सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए न्यू फेस ऑफ द ईयर के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता (Filmfare Award for New Face of the Year). दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों सहित पूजा को कई पुरस्कार मिल चुके हैं (Pooja Bhatt Awards).
पूजा का जन्म 24 फरवरी 1972 को मुंबई में हुआ था (Pooja Bhatt Date of Birth). उनकी मां किरण भट्ट जो स्कॉटिश मूल की है और पिता महेश भट्ट मुख्य रूप से गुजराती हैं (Pooja Bhatt Parents). उनका एक भाई, राहुल भट्ट है (Brother). सोनी राजदान (Soni Razdan) पूजा भट्ट की सौतेली मां हैं और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शाहीन सौतेली बहनें. इमरान हाशमी (Imran Haashmi) उनके चचेरे भाई हैं (Pooja Bhatt Family). पूजा की स्कूली शिक्षा ए एफ पेटिट गर्ल्स हाई स्कूल, मुंबई से हुई है (Pooja Bhatt Education). पूजा ने 2003 में मनीष मखीजा (Manish Makhija) से शादी की और 2014 में दोनों अलग हो गए (Pooja Bhatt Relation).
उनकी सबसे बड़ी हिट हिन्दी फिल्म 1991 की दिल है के मानता नहीं (Dil Hai Ke Manta Nahin) थी जो ऑस्कर विजेता हॉलीवुड फिल्म इट हैपन्ड वन नाइट की रीमेक थी. 1990 के दशक में उनकी सबसे प्रसिद्ध फिल्मों में सड़क (1991), जुनून, जानम, और फिर तेरी कहानी याद आई, सर ( Sir, 1993) गुनेहगार (1995), तड़ीपार (1993), नाराज (1994), हम दोनो, अंगरक्षक (1995), शाहरुख खान के साथ चाहत (Chaahat,1996), तमन्ना (1997), बॉर्डर (Border, 1997) और जख्म (Zakhm, 1998) शामिल है. पूजा भट्ट ने कुछ लोकप्रिय हिट क्षेत्रीय भारतीय फिल्मों में भी काम किया है (Pooja Bhatt Movies).
उनकी आखिरी फिल्म अंग्रेजी भाषा में एवरीबडी सेज आई एम फाइन थी जो साल 2001 में रीलिज हुई. इसके बाद वो निर्माण और निर्देशन पर ध्यान केंद्रित किया है. उन्होंने 2004 में जॉन अब्राहम और उदिता गोस्वामी अभिनीत पाप के साथ निर्देशन की शुरुआत की. फिल्म हॉलिडे (2006), धोखा (2007), कजरारे (2010) और जिस्म 2 (Jism 2, 2012) के निर्माता और निर्देशक पूजा भट्ट ही हैं (Pooja Bhatt Film Productuion).
2020 में, भट्ट ने 1991 की हिट फिल्म की अगली कड़ी सड़क 2 के साथ अभिनय में वापसी की. उनके पिता महेश भट्ट ने 20 साल बाद इस फिल्म के साथ निर्देशन में वापसी की. इसे 28 अगस्त 2020 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था. 2021 में, पूजा एक वेबसीरीज बॉम्बे बेगम्स (Bombay Begums) में दिखाई दी (Pooja Bhat Web Series).
पूजा भट्ट और महेश भट्ट उस वक्त विवादों में घिर गए जब एक मैगजीन कवर पर वे एक दूसरे के होठों पर किस करते हुए दिखाए गए. इस विवाद को और बढ़ावा मिला जब महेश भट्ट ने कहा कि अगर पूजा मेरी बेटी नहीं होती, तो मैं उससे शादी करना पसंद करता (Pooja Bhatt and Mahesh Bhatt Controversy).
90 के दशक में चर्चा और विवादों में रहे अपने बॉडी पेंट फोटोशूट को लेकर पूजा भट्ट ने सालों बाद चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि वो फोटोशूट विवाद के लिए नहीं था और तस्वीर में वो न्यूड भी नहीं थीं.
पूजा भट्ट की शादी साल 2003 में मनीष मखीजा से हुई थी, लेकिन 2014 में उनका रिश्ता टूट गया. एक्ट्रेस ने सालों बाद तलाक लेने की वजह बताई है, जिसमें से सबसे अहम कारण बच्चे को लेकर रहा.
महेश भट्ट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. उनकी बेटी पूजा भट्ट ने अपने पिता की पास्ट लाइफ को लेकर बात की है. ऐसे में एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर महेश भट्ट की पहली पत्नी कौन थीं?
आलिया भट्ट की बहन पूजा भट्ट ने एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर और आलिया की बेटी राहा के भविष्य के बारे पूछा गया कि क्या राहा आगे बॉलीवुड में हीं नजर आएंगी तो 'पूजा ने कहा कि आलिया और रणबीर कपूर की बेटी राहा भी उन्हीं की तरह एक्टिंग की दुनिया में आ सकती है.
आलिया भट्ट पिछले कुछ सालों में वो लगातार बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं. लेकिन आलिया भट्ट की एंट्री से कुछ दशक पहले उनकी बहन पूजा भट्ट भी इंडस्ट्री की फेवरेट एक्ट्रेस रह चुकी हैं. इसी बीच उनकी बहन पूजा भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें आलिया के साथ अपनी कोई तुलना नजर नहीं आती.
90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस और आलिया की बड़ी बहन पूजा भट्ट ने उन्हें लेकर दिलचस्प खुलासे किए हैं. पूजा ने कहा कि आलिया को बॉलीवुड में टिकने वाले सारे खेल खेलना बखूबी आता है. यही नहीं, उन्होंने रणबीर-आलिया की बेटी राहा के फ्यूचर को लेकर भी बड़ी बात कही है.
महेश भट्ट ने दूसरी शादी के लिए इस्लाम धर्म कुबूला था, ताकि उन्हें अपनी पहली पत्नी को ना छोड़ना पड़े. पूजा भट्ट ने पिता की दूसरी शादी पर बात की है.
90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने बॉबी देओल के साथ अपने पुराने रिश्ते के बारे में खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनका रिश्ता क्यों टूट गया और दोनों ने अलग रास्ते क्यों चुने.
पूजा भट्ट ने अपने पिता महेश भट्ट के रिश्तों के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें उनके पिता और सोनी राजदान के रिश्ते के बारे में मालूम हुआ. साथ ही कैसे पूजा और सोनी राजदान के रिश्ते वक्त के साथ-साथ और गहरे होते गए.
पूजा भट्ट ने बॉलीवुड की आइकॉनिक एक्ट्रेस परवीन बाबी के मुश्किल दिनों को याद किया है, जब वो दिमागी रूप से बीमार थीं. पूजा ने बताया कि कैसे परवीन बाबी ने अमिताभ बच्चन पर एक इंटरव्यू के दौरान आरोप लगाए. साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस के साथ बिताए दिनों के किस्से भी शेयर किए.
वैसे राहुल अकेले 90s स्टार नहीं जिनका आज स्टारडम धूमिल हो चुका है. उनके अलावा और भी सितारे हैं, जो उस वक्त तो बड़े सुपरस्टार थे मगर आज उनके सितारे गर्दिश में चल रहे हैं.
पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा ने महेश भट्ट पर लगाए गए शारीरिक प्रताड़ना के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि महेश भट्ट एक अच्छे डायरेक्टर हैं और उनकी बहुत इज्जत करती हैं. मीरा ने महेश भट्ट को उनकी अधूरी फिल्म 'शोहरत' पूरी करने के लिए पाकिस्तान आने का न्योता भी दिया है.
1991 की आइकॉनिक फिल्म ‘सड़क’ के एक किस सीन को लेकर संजय दत्त ने पूजा भट्ट को किस करने से मना कर दिया था. पूजा भट्ट ने अपने पॉडकास्ट में बताया कि इस बात पर महेश भट्ट ने संजय दत्त को ‘पाखंडी’ तक कह दिया था.
'भेजा फ्राई' और 'खोसला का घोसला' जैसी फिल्मों के लिए पॉपुलर रणवीर शौरी हाल ही में एक इंटरव्यू में नजर आए. जहां उन्होंने कोंकणा सेन शर्मा के साथ तलाक पर बात की. तलाक के बाद थेरेपी और फिर डेटिंग एप पर मौजूद होने पर भी अपनी राय रखी.
डायरेक्टर महेश भट्ट ने अपनी बेटी पूजा भट्ट के साथ 1991 के Kiss विवाद पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि इस विवाद ने उनके रिश्ते को कमजोर नहीं बल्कि मजबूत किया. महेश ने कहा कि कठिनाइयां इंसान के अंदर छिपी ताकत को बाहर लाती हैं और दर्दनाक दौर से गुजरने के बाद इंसान स्पष्ट, विनम्र और मजबूत बनता है.
एक्टर मुजम्मिल ने दिए एक इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. जिसमें उन्होंने पूजा भट्ट के साथ किए गए काम को याद किया है.
महेश भट्ट के बेटे और आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल भट्ट इन दिनों चर्चा में हैं. हाल ही में राहुल ने अपने इंटरव्यू में कई विवादित बयान दिए, जो वायरल भी हुए.
राहुल भट्ट ने एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट की तुलना बहन पूजा भट्ट से करते हुए उन्हें कमतर बताया. उन्होंने पूजा को ज्यादा टैलेंटेड और इम्प्रेसिव बताया, जबकि आलिया को 'पानी कम चाय' कहकर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी.
सैफ अली खान का डिस्चार्ज वीडियो जबसे सामने आया है, उन्हें कई लोग ट्रोल कर रहे हैं. एक्टर की तेजी से हुई रिकवरी पर सवाल उठ रहे हैं.
सैफ अली खान पर बीती रात चोरों ने हमला किया. पूजा भट्ट, एक्टर जूनियर एनटीआर के अलावा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटना पर रिएक्ट किया है. पूजा भट्ट ने बांद्रा पुलिस को कॉलआउट किया है. एक्ट्रेस ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. जानें किसने क्या कहा है.
पूजा भट्ट बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेज में से एक रह चुकी हैं. 90 के दशक में उनका जलवा अलग ही था. लेकिन कामयाबी के साथ बुरी लत भी एक्ट्रेस के हिस्से आई थी.