scorecardresearch
 

बच्चे ना होने की वजह से खत्म हुई महेश भट्ट की बेटी पूजा की शादी? सालों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

पूजा भट्ट की शादी साल 2003 में मनीष मखीजा से हुई थी, लेकिन 2014 में उनका रिश्ता टूट गया. एक्ट्रेस ने सालों बाद तलाक लेने की वजह बताई है, जिसमें से सबसे अहम कारण बच्चे को लेकर रहा.

Advertisement
X
क्यों टूटी पूजा भट्ट की शादी? (Photo: Instagram @poojab1972)
क्यों टूटी पूजा भट्ट की शादी? (Photo: Instagram @poojab1972)

फिल्ममेकर महेश भट्ट की बड़ी बेटी पूजा एक समय पर बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्ट्रेसेस में से एक थी. 90s में उनका स्टारडम पीक पर था. मगर फिर उन्होंने कैमरा से दूरी बनाकर डायरेक्शन का रास्ता अपनाया. उसी दौरान उनकी मुलाकात अपने एक्स हसबैंड मनीष मखीजा से हुई थी, जिनसे उनकी शादी 11 साल बाद टूट गई थी. दोनों ने साल 2003 में प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिए थे, मगर साल 2014 में दोनों अलग हो गए.

शादी टूटने का पूजा को था दुख?

पूजा ने हाल ही में विक्की लालवानी के पॉडकास्ट में अपने तलाक की वजह बताई. एक्ट्रेस ने साफ कहा कि वो शादी में अकेलापन महसूस करने लगी थीं. यही वजह रही कि उन्होंने मनीष मखीजा से अलग होने का फैसला किया. उनका कहना है- मेरे कई दोस्तों ने मुझसे पूछा कि तुम्हारी शादी को 11 साल हो गए थे, फिर तुमने रिश्ता क्यों खत्म किया? क्या तुम्हारी जिंदगी में कोई और था?

'इसका जवाब था—नहीं. मेरी जिंदगी में कोई और नहीं था. मैं किसी दूसरे इंसान के बारे में सोच भी नहीं रही थी.  मैंने अपनी शादी इसलिए खत्म की क्योंकि उस रिश्ते में मुझे अकेलापन महसूस होने लगा था. जब आप किसी के साथ रहते हुए भी खुद को अकेला महसूस करें, तो समझिए कि वो रिश्ता पहले जैसा नहीं रहा. एक ही घर में रहते-रहते भी आप धीरे-धीरे एक-दूसरे से दूर हो जाते हैं और रिश्ता खोने लगता है.'

Advertisement

शादी में खुश नहीं थी पूजा

पूजा ने ये भी बताया कि उन्होंने अपने एक्स हसबैंड संग शादी के फ्यूचर को लेकर क्या बात की थी. उन्होंने कहा, 'मैंने उनसे कहा कि हमारा रिश्ता दोस्ती और भरोसे से शुरू हुआ था. मैंने कभी तुम्हारी हर बात पर नजर नहीं रखी और ना ही कभी रखूंगी. लेकिन मुझे महसूस होने लगा था कि अब ये रिश्ता खत्म हो चुका है. हम एक-दूसरे से दूर हो गए थे और इस सफर में कहीं ना कहीं मैं एक औरत के तौर पर खुद को भी खो चुकी थी. मैं फिर से अपनी पहचान और खुद को पाना चाहती थी. ऐसे में इस शादी को आगे चलाना सिर्फ एक झूठ होता, और मैं झूठ के सहारे अपनी जिंदगी नहीं जी सकती.' 

पूजा ने आगे कहा कि वो अपनी जिंदगी में खुशियों को लेकर किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहतीं. वो हमेशा से क्लियर थीं कि किसी को भी  अपने दुख के लिए दोषी नहीं ठहराएंगी. उनका मानना है कि वो अभी भी रिश्तों को लेकर ओपन हैं, लेकिन कोई सॉल्यूशन नहीं चाहतीं. वो एक सच्चा पार्टनर ढूंढ रही हैं, जिसके साथ वो अपनी जिंदगी खुशी-खुशी बिता सके. मगर कोई नहीं मिलता है, तब भी उन्हें कोई गम नहीं है. 

बच्चे नहीं चाहती थीं पूजा, एक्स संग है दोस्ती

Advertisement

पूजा भट्ट ने अपनी शादी टूटने का एक और कारण भी साझा किया है. उनका कहना है कि वो कभी मां नहीं बनना चाहती थीं, इसलिए भी उनकी शादी टिक नहीं पा रही थी. इस कारण से उनके लिए अपने जीवन का फैसला लेना और भी आसान हो गया था. एक्ट्रेस ने कहा- मेरी शादी ठीक से नहीं चल रही थी, इसका एक कारण यह भी था कि मैं बच्चे नहीं चाहती थी. मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं, लेकिन मां बनने की इच्छा कभी महसूस नहीं हुई. 30 की उम्र के दौरान मैं लगातार काम कर रही थी और मेरी जिंदगी में कई ऐसे लक्ष्य और काम थे जिन्हें मैं पूरा करना चाहती थी. लेकिन मां बनने का एहसास या चाहत मेरे अंदर कभी नहीं आई. इसलिए मैंने अपने मन और अपनी भावनाओं की बात सुनी. 

पूजा अंत में अपने एक्स मनीष मखीजा संग दोस्ती पर भी बात करती हैं. उनका कहना है कि एक वक्त तक वो अच्छे दोस्त थे, मगर लॉकडाउन के बाद सब बदल गया. पूजा अपनी जिंदगी में पूरी तरह मूव-ऑन कर चुकी हैं. वो पिछले कुछ सालों में लाइमलाइट में भी आने की कोशिश कर चुकी हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement