नेटफ्लिक्स इंडिया पर हर हफ्ते बढ़िया शो देखने को मिलते हैं. ये सिर्फ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री तक सीमित नहीं हैं. नेटिफ्लिक्स आपके लिए कोरियन, जापानी, चीनी, इंग्लिश, स्पेनिश समेत कई अन्य भाषाओं में बनी बढ़िया कहानियां लेकर आता है. सीरीज के अलावा प्लेटफॉर्म पर नई रिलीज हुई फिल्मों और क्लासिक को भी देखा जा सकता है. हमेशा की तरह इस हफ्ते भी नेटफ्लिक्स इंडिया पर बहुत से बढ़िया प्रोजेक्ट्स स्ट्रीम हुए हैं. ऐसे में कुछ ने दर्शकों के दिलों में खास जगह भी बना ली है. हम आपको बता रहे हैं कि इस हफ्ते भारत में कौन-सी फिल्में और सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही हैं.
1. इफ विशेस कुड किल - IMDb रेटिंग: 7.2/10
'इफ विशेस कुड किल' नेटफ्लिक्स की पहली कोरियन यंग अडल्ट हॉरर सीरीज है. कहानी एक रहस्यमयी ऐप 'Girigo' के इर्द-गिर्द घूमती है, जो यूजर्स की इच्छाएं पूरी करने का वादा करता है. लेकिन इसके बाद मौत का काउंटडाउन शुरू हो जाता है. पांच हाई स्कूल स्टूडेंट्स इस ऐप में फंस जाते हैं और उन्हें इस घातक चेन को तोड़ने के लिए संघर्ष करना पड़ता है. सीरीज टेक-हॉरर और कोरियन फोकलोर को मिक्स करती है, जिसमें दोस्ती, गिल्ट और सर्वाइवल का तनावपूर्ण मिश्रण है. शुरुआत में यह काफी चिलिंग और एडिक्टिव है. लेकिन बाद में शो के कुछ हिस्से थोड़े कमजोर पड़ जाते हैं.
खास बात: ये सीरीज हाई स्कूल सेटिंग में मॉडर्न टेक्नोलॉजी और सुपरनैचुरल हॉरर का अनोखा कॉम्बिनेशन है. अगर आपको 'नाइट हैस कम' या 'द ग्लोरी' जैसी इंटेंस कोरियन थ्रिलर पसंद हैं तो यह सीरीज भी जरूर देखें. टीनएज हॉरर थ्रिलर लवर्स के लिए ये परफेक्ट है.
2. मामला लीगल है (सीजन 1 और 2) - IMDb रेटिंग: 8.0/10
'मामला लीगल है', एक सटायरिकल लीगल कॉमेडी ड्रामा है, जो पटपड़गंज कोर्ट के वकीलों की जिंदगी पर आधारित है. सीरीज कोर्टरूम के अंदर और बाहर होने वाले मजेदार, अराजक और रियलिस्टिक केसों को दिखाती है. शो के सीजन 2 में वी डी त्यागी (रवि किशन) अब जज बन चुके हैं, जिससे नई मुश्किलें पैदा होती हैं. ये शो भारतीय कोर्ट सिस्टम की ब्यूरोक्रेसी, वकीलों की छोटी-छोटी लड़ाइयां, फैमिली ड्रामा और सोशल इश्यूज को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करता है. इसके डायलॉग्स शार्प, टाइमिंग परफेक्ट और एक्टिंग नेचुरल है.
खास बात: भारतीय ओटीटी पर लीगल जॉनर में ये सबसे मजेदार और रिलेटेबल शो है. इसलिए ये कई हफ्तों से टॉप ट्रेंडिंग की लिस्ट में बना हुआ है. 'मामला लीगल है' के सीजन 2 को बेहतर रिस्पॉन्स भी मिल रहा है.
3. सोल्ड आउट ऑन यू - IMDb रेटिंग: 8.0/10
'सोल्ड आउट ऑन यू', एक हल्का-फुल्का रूरल रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है. कहानी एक वर्काहोलिक होम शॉपिंग नेटवर्क होस्ट Dam Ye-jin (Chae Won-been) की है, जिसका करियर खतरे में है. वह अपना शो वापस पटरी पर लाने के लिए कंट्रीसाइड जाती है, लेकिन वहां एक मिस्टिरियस फार्मर मैथ्यू ली (Ahn Hyo-seop) से उसकी मुलाकात होती है. मैथ्यू कई जॉब्स करता है और गांव वालों की मदद करता रहता है. दोनों के उल्टे शेड्यूल और पर्सनैलिटी के कारण उनके बीच बार-बार टकराव होते हैं. फिर धीरे-धीरे ये टकराव प्यार में बदल जाते हैं.
खास बात: सुंदर कंट्रीसाइड सेटिंग, हीलिंग रोमांस, वर्क-लाइफ बैलेंस और लाइट ह्यूमर इस सीरीज को खास बनाते हैं. Ahn Hyo-seop के फैंस को ये शो पसंद आएगा. अगर आपको 'बिजनेस प्रपोजल' या 'होमटाउन चा-चा-चा' जैसे फील-गुड रोमकॉम शो पसंद हैं तो आप इसे एन्जॉय करेंगे.
4. मैन ऑन फायर - IMDb रेटिंग: 6.7/10
A.J. Quinnell की फेमस किताब पर आधारित एक्शन थ्रिलर सीरीज 'मैन ऑन फायर', इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर चौथे नंबर पर है. कहानी जॉन क्रीसी (Yahya Abdul-Mateen II) की है. जॉन एक स्पेशल फोर्सेज वेटरन है, जो अपने पिछले ट्रॉमा और दुश्मनों से घिरा हुआ है. वह रियो डी जनेरियो की खतरनाक सड़कों पर एक टीनएज लड़की की सुरक्षा करता है, जबकि खुद उसके दुश्मन उसे मारने की कोशिश कर रहे हैं. ये सीरीज इंटेंस एक्शन, रिवेंज, प्रोटेक्शन और पर्सनल रिडेम्प्शन पर फोकस करती है.
खास बात: हाई-ऑक्टेन एक्शन सिक्वेंस और Yahya Abdul-Mateen II की पावरफुल परफॉरमेंस इस सीरीज में दम भरते हैं. अगर आपको 'द इक्वलाइज़र' या 'टेकन' जैसी प्रोटेक्ट-एंड-रिवेंज स्टोरीज पसंद हैं, तो यह देख सकते हैं.
5. अनचोजन - IMDb रेटिंग: 6.2/10
'अनचोजन' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो एक कंज़र्वेटिव क्रिश्चियन कल्ट में सेट है. कहानी रोजी (Molly Windsor) की है. रोजी एक पत्नी और मां है, जो शेल्टर्ड कल्ट में रहती है. एक मिस्टिरियस स्ट्रेंजर सैम (Asa Butterfield) से मुलाकात के बाद उसकी जिंदगी में खतरनाक बदलाव आता है. सैम एक भागा हुआ अपराधी है. सैम से मुलाकात के बाद रोजी अपनी सेक्शुअल डिज़ायर, आजादी और डार्क सीक्रेट्स की तरफ आकर्षित होती है, जो पूरे कल्ट को हिला देता है. सीरीज कल्ट की सख्ती, कंट्रोल, धर्म और पर्सनल फ्रीडम के बीच के टेंशन को एक्सप्लोर करती है.
खास बात: क्लॉस्ट्रोफोबिक एटमॉस्फियर, स्ट्रॉन्ग परफॉरमेंस और कल्ट डायनामिक्स का गहरा विश्लेषण इस सीरीज में देखने को मिलता है. कुछ दर्शकों को यह थोड़ा स्लो और प्रीची लगा, लेकिन टेंशन और साइकोलॉजिकल डेप्थ अच्छी है. कल्ट-बेस्ड थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए ये सीरीज है.