scorecardresearch
 

'मैं उनको नहीं जानता', मीका सिंह ने की सोना मोहपात्रा की बेइज्जती? दिया दो टूक जवाब

उत्तराखंड के नवरात्रि कार्यक्रम में दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर विवाद बढ़ने पर मीका सिंह ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने सोना मोहपात्रा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें सोना के बारे में पता नहीं. मीका ने सोना मोहपात्रा की बातों को तवज्जो नहीं दी.

Advertisement
X
सोना मोहपात्रा पर भड़के मीका सिंह (Photo: Social Media)
सोना मोहपात्रा पर भड़के मीका सिंह (Photo: Social Media)

उत्तराखंड में एक नवरात्रि कार्यक्रम में दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा था. मुद्दे को लेकर शुक्रवार को मीका सिंह ने मुंबई में एक प्रेस कॉनफ्रेंस की. प्रेस कॉनफ्रेंस में मीका सिंह बड़े भाई दलेर मेहंदी पर लगे आरोपों पर बात की. इस दौरान उन्होंने सोना मोहपात्रा को भी दो टूक जवाब दिया. आइए जानते हैं कि उन्होंने मोहपात्रा को लेकर क्या कहा. 

सोना मोहपात्रा को मीका की दो टूक 
दिलेर मेहंदी को लेकर की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीका सिंह से सोना मोहपात्रा को लेकर सवाल किया गया था. उनसे कहा कि सोना मोहपात्रा ने दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस पर सवाल उठाए थे. ये भी कहा कि एक बार दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस देखते हुए वो असहज हो गई थीं. वो प्री-रिकॉर्डेड सॉन्ग पर परफॉर्म करते हैं.  इन आरोपों पर मीका ने कहा कि मुझे नहीं पता. मैं उनको जानता ही नहीं हूं. तो मैं इस पर रिएक्ट भी नहीं करना चाहता. मैंने उनका नाम ही कम सुना है.

मीका सिंह ने इतना कह कर बता दिया कि उनके लिए सोना मोहपात्रा इतनी जरूरी नहीं हैं कि वोोमम उन्हें लेकर कुछ बोलें. उन्होंने सोना मोहपात्रा के कमेंट को बिल्कुल तव्वजो नहीं दी. 

35 लाख पर तोड़ी चुप्पी
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आरोप लगाया था कि उन्होंने दलेर मेहंदी को परफॉर्मेंस के लिए 35 लाख रुपये दिए थे. मीका सिंह ने कहा कि 35 लाख तो नहीं दिए गए हैं. उन्होंने ये पैसे Via-Via खर्च किए होंगे. पाजी (दलेर मेहंदी) ने कहा भी था कि वो परफॉर्मेंस के पैसे लौटा देंगे. हम लोग जब भी परफॉर्म करते हैं. अगर हमारी साइड से गलती होती है, तो पैसे लौटे देते हैं. अगर सामने वाली गलती होती है, तो पैसे नहीं लैटाते हैं. मैं भी यही करता हूं. हमने कभी किसी का  फिजूल पैसा नहीं लिया है. 

Advertisement

झूठा है आरोप
मीका ने कहा कि मंत्री जी ने मंच पर दलेर जी पर नशे में होने और ठीक से खड़े भी न हो पाने का झूठा आरोप लगाया. इससे उनकी छवि को जो नुकसान पहुंचा है, वो गलत है और मैं उन्हें इसके लिए कभी माफ नहीं करूंगा. ऐसे में, दलेर जी ने एक दोस्त के नाते मदद के लिए कदम आगे बढ़ाया. वो अपनी तबीयत खराब होने के बावजूद बिस्तर से उठे और डेढ़ घंटे तक परफॉर्म किया. दोस्त अक्सर ऐसी स्थितियों में बिना किसी हिचकिचाहट के एक-दूसरे का साथ देते हैं. दलेर जी ने बिना किसी पहले से रिकॉर्ड किए गए ट्रैक का सहारा लिए पूरी लाइव परफॉरमेंस दी और दर्शकों का दिल जीत लिया.

मंत्री जी के आरोपों पर कटाक्ष करते हुए मीका सिंह ने कहा कि पता नहीं किसने दारू पी हुई थी. वैसे तो जो चिल्लाता है. वही नशे में होता है. 

मुश्किल वक्त में साथ देने के लिए उन्होंने बॉलीवुड और पंजाब के लोगों का शुक्रिया. उन्होंने कहा कि मैं पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री, पंजाब के लोगों और दलेर पाजी के सभी फैंस का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.  उस वीडियो को देखने के बाद, जिसमें दलेर पाजी को डांटा गया था, आप सभी ने जो भरपूर समर्थन दिया, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. दलेर पाजी से जिस तरह से बात की गई, वह देखकर बहुत बुरा लगा. 

Advertisement

मीका ने कहा कि आज के समय में, चाहे स्कूल हो या कॉलेज, किसी को सबके सामने डांटने से बड़ा विवाद खड़ा हो जाता है. यहां तक कि मेरे 23 साल के संघर्ष के दौरान भी, मुझे कभी किसी ने इस तरह नहीं डांटा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement