scorecardresearch
 

EX पति संजय कपूर की मौत को बीता 1 साल, यादकर इमोशनल हुईं करिश्मा कपूर, बोलीं- हमेशा दिल में रहोगे

करिश्मा कपूर भले ही शादी के कुछ साल बाद पति संजय कपूर से तलाक लेकर अलग हो गई थीं. लेकिन उनके दिल में आज भी संजय बसते हैं. संजय कपूर की पहली डेथ एनिवर्सरी पर करिश्मा ने उन्हें नम आंखों से याद किया है.

Advertisement
X
संजय कपूर को याद कर इमोशनल हुईं करिश्मा कपूर (Photo: ITG)
संजय कपूर को याद कर इमोशनल हुईं करिश्मा कपूर (Photo: ITG)

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन को 1 साल बीत चुका है. एक्स पति की पहली डेथ एनिवर्सरी पर करिश्मा ने उन्हें नम आंखों से याद किया और उनके लिए एमोशनल नोट भी शेयर किया. एक्स पति के लिए करिश्मा की भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर छाई हुई है. 

चर्चा में करिश्मा की पोस्ट

करिश्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने वो तारीख लिखी, जिस दिन संजय कपूर का निधन हुआ था. आगे उन्होंने एक्स हसबैंड के लिए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा. 

करिश्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा- 12/6/2025. संजय हमेशा हमारे दिल में रहेंगे. एक्स पति की याद में करिश्मा की इमोशनल पोस्ट देखकर फैंस भी भावुक हो रहे हैं. 

 

कब और कैसे हुआ था संजय कपूर का निधन?

संजय कपूर की बात करें तो उनका निधन इंग्लैंड में 12 जून 2025 को हुआ था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोलो खेलते समय एक मधुमक्खी उनके गले में चली गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और फिर उनकी जान चली गई थी. संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में हुआ था, जिसमें करिश्मा अपने बच्चों, समायरा और कियान के साथ शामिल हुई थीं. उनकी बहन करीना कपूर खान और जीजा सैफ अली खान भी उनके साथ वहां पहुंचे थे.

Advertisement

करिश्मा और संजय की नहीं चली थी शादी

करिश्मा और संजय कपूर की शादी 29 सितंबर 2003 को हुई थी. इस शादी से उनके दो बच्चे हुए. मगर कुछ सालों बाद उनके रिश्ते में दरार पड़ गई. साल 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी डाल दी थी और 2016 में उनका तलाक फाइनल हुआ था. साल 2016 में करिश्मा ने संजय कपूर और उनकी मां के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया था. मगर संजय के निधन से करिश्मा और उनके दोनों बच्चों को तगड़ा झटका लगा. 

बता दें कि बिजनेसमैन संजय कपूर अपने पीछे 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं. इस संपत्ति के अधिकार को लेकर करिश्मा के बच्चों, संजय की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर, उनकी मां रानी कपूर और कपूर परिवार के अन्य सदस्यों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement