scorecardresearch
 

'कंट्रोल ब्रो', करण जौहर ने फिर सलमान से पूछी उनकी वर्जिनिटी, सुपरस्टार ने दिया करारा जवाब

करण जौहर के शो पर सलमान खान एक आखिरी बार आने वाले हैं. ऐसे में उन्होंने इसकी शुरुआत उसी चटपटे अंदाज में की, जो सुपरस्टार के फैंस को भी पसंद है. करण ने सलमान से उनकी वर्जिनिटी से लेकर सोशल मीडिया ट्रोल्स पर बात की.

Advertisement
X
क्या 'वर्जिन' हैं सलमान खान? (Photo: ITGD)
क्या 'वर्जिन' हैं सलमान खान? (Photo: ITGD)

बॉलीवुड सेलेब्स की पोल खोलने एक बार फिर फिल्ममेकर करण जौहर लौट रहे हैं. उनका सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'कॉफी विद करण' का 9वां सीजन आ रहा है. करण के मुताबिक, ये उनके शो का आखिरी सीजन होने वाला है. ऐसे में वो इसका अंत धमाकेदार अंदाज में करना चाहते हैं. उन्होंने अपने शो के पहले एपिसोड में ही बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को बुलाया है. 

बीते दिन करण जौहर ने ऐलान किया था कि वो अपने शो में सलमान खान को ला रहे हैं. इस कोलैब से एक चीज और साबित हो गई थी कि एक बार फिर 'कॉफी विद करण' में सलमान अपने अनफिल्टर्ड वर्जन में दिखने वाले हैं. अब शो का टीजर सामने आया है, जिसमें करण ने सलमान से कई सारे ऐसे सवाल पूछे हैं जिनकी वजह से पिछली बार सनसनी मच गई थी. 

करण ने फिर सलमान से पूछे सनसनीखेज सवाल

करण ने सलमान का इंट्रो उनकी फेमस लाइन 'इट्स डन ब्रो' से दिया. उनके मुताबिक, इस शो के आखिरी सीजन की शुरुआत के लिए सुपरस्टार से बेहतर और कोई स्टार नहीं. टीजर में आगे हम सलमान की एंट्री होते देखते हैं, जो सीधा जाकर करण की सीट पर बैठ जाते हैं. वो अपने मजाकिया अंदाज में करण के शो को टेकओवर कर लेते हैं, और कहते हैं कि अब ये 'कॉफी विद सलमान' शो है. 

Advertisement

इसके बाद करण अपना सबसे पहला सवाल पूछते दिखाई देते हैं कि क्या सलमान अभी भी वर्जिन हैं? तो इसपर सुपरस्टार उनके कहते हैं कि कंट्रोल यार ब्रदर, कंट्रोल. फिर सलमान उनसे पूछते हैं कि क्या ये सचमुच उनका आखिरी सीजन है? या इस बहाने वो सभी बड़े सेलेब्स को अपने शो पर बुला रहे हैं? तो करण अपनी सफाई में कहते हैं कि ये सच में उनके शो का आखिरी सीजन है. 

करण जौहर आगे सलमान खान की पर्सनैलिटी के बारे में बात करते हैं. उनका कहना है कि आजकल सलमान काफी शांत और ग्राउंडेड इंसान बन गए हैं. इसका क्या कारण है? तो सलमान कहते हैं कि वो इतने सालों से कई लोगों को सलाह दे रहे थे. अब वो अपनी दी हुईं सलाह को खुद पर भी आजमाना चाह रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

ऑनलाइन ट्रोलिंग पर सलमान की चेतावनी

फिर करण उनसे सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी बात करते हैं. हाल ही में सलमान ने रियलिटी शो पर खुलकर ऑनलाइन ट्रोलिंग और पैपराजी कल्चर पर अपना गुस्सा जाहिर किया था. 'कॉफी विद करण' पर जब सलमान को इसके बारे में बात करते हुए सुना गया, तो उन्होंने साफ कहा कि जिस दिन उन्हें फोन में कैमरा बनाने वाले का पता चला, और वो उन्हें मिल गया तो पता नहीं क्या होगा. अंत में करण उनसे शो के चर्चित गिफ्ट हैंपर के लिए लड़ने के लिए कहते हैं, जिससे सलमान साफ इनकार कर देते हैं. 

Advertisement

सालों पहले जब सलमान खान करण जौहर के शो कॉफी विद करण के चौथे सीजन में आए थे, तब उन्होंने रैपिड फायर राउंड के दौरान ऐसे-ऐसे जवाब दिए थे कि उन्हें सुनकर करण की भी बोलती बंद हो गई थी. इसी एपिसोड में सलमान ने अपनी वर्जिनिटी पर भी खुलासे किए थे. अब इस नए एपिसोड में करण जौहर सुपरस्टार से और कौन-कौन से राज का पता लगाते हैं, ये देखने वाली बात होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement